Daily horoscopeदेशधर्म
Trending

मेष , तुला और वृश्चिक राशि को मिलेगी सफलता, कन्या राशि वालों को जूझना होगा चुनौतियों से

जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे

सोमवार 2 मार्च का पंचांग और राशिफल

हिंदू पंचांग के अनुसार आज विक्रम संवत 2082, संवत्सर सिद्धार्थ तथा शक संवत 1947 चल रहा है। हिजरी सन् 1447 के अंतर्गत 12 रमजान है। अयन उत्तरायण और ऋतु बसंत है। वर्तमान मास फाल्गुन और पक्ष शुक्ल है।

तिथि –  चतुर्दशी तिथि सायं 5:56 बजे तक रहेगी, तत्पश्चात पूर्णिमा तिथि प्रारंभ होगी।

नक्षत्र –  अश्लेषा नक्षत्र प्रातः 7:52 बजे तक रहेगा, इसके बाद मघा नक्षत्र रहेगा।

योग – अतिगंड योग दोपहर 12:19 बजे तक, इसके बाद सुकर्मा योग।

करण– वणिज करण सायं 5:56 बजे तक, तत्पश्चात विष्टि करण।

विशिष्ट योग – रवियोग सूर्योदय से प्रातः 7:52 बजे तक।

दिशा शूल – आज पूर्व दिशा में दिशा शूल है, अतः पूर्व दिशा की यात्रा से बचें।

राहुकाल – प्रातः 7:30 बजे से 9:00 बजे तक।

राहुकाल में शुभ कार्य आरंभ न करें। अत्यावश्यक होने पर सूर्योदय के समय सूर्य दर्शन कर कार्य प्रारंभ करें।

🔹 व्रत / पर्व विशेष

भद्रा सायं 5:56 से रात्रि 5:32 तक, चांद्र पूर्णिमा व्रत, होलिका दहन, हुताशिनी पूर्णिमा, माघी मासम् (दक्षिण भारत में), गंडमूल संपूर्ण दिन-रात्रि।

चंद्रमा- प्रातः 7:52 बजे तक कर्क राशि में, तत्पश्चात सिंह राशि में प्रवेश

आज का राशिफल 

मेष (Aries):

आज का दिन आपके लिए खुशियों और नई उम्मीदों से भरा रहेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आय में वृद्धि के संकेत हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन लेन-देन में सावधानी जरूरी है। कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है, पर उसका अच्छा फल मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने से शांति मिलेगी। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सहयोग रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

वृषभ (Taurus):

आज उपलब्धियों से भरा दिन रहेगा। आपके काम की सराहना होगी और मान-सम्मान बढ़ेगा। भाग्य के सहयोग से रुके कार्य पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, हालांकि खर्च बढ़ सकते हैं। व्यापार में लाभकारी सौदे मिलेंगे। परिवार को समय न दे पाने से मन उदास हो सकता है। प्रेम जीवन मधुर रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मिथुन (Gemini):

आज आपकी बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है। दिन लाभ और खुशी से भरा रहेगा। जरूरतमंद की मदद करने से आत्मिक संतोष मिलेगा। नौकरी में पद और सम्मान बढ़ सकता है। आर्थिक प्रयास सफल होंगे। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। प्रेम जीवन रोमांटिक रहेगा, पर वैवाहिक जीवन में छोटी बात पर मतभेद संभव है।

कर्क (Cancer):

आज भाग्य साथ देगा और मनोकामना पूर्ण हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अनुकूल है। आय में वृद्धि होगी। संपत्ति संबंधी मामलों में सफलता मिलेगी। घर-परिवार में सुख-शांति रहेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें और उधार देने से बचें। भविष्य के लिए कार्यक्षमता बढ़ाएं।

सिंह (Leo):

आज ऊर्जा और उत्साह से भरा दिन रहेगा। मनोरंजन के अवसर मिलेंगे। सामाजिक या राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। कार्यस्थल पर सतर्कता जरूरी है। रिश्तेदार से विवाद संभव है, संयम रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

कन्या (Virgo):

आज कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं। कार्यों में रुकावट से मन परेशान हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं।कुछ लोग जलन या ईर्ष्या की वजह से आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए अपनी उपलब्धियों का अधिक दिखावा न करें। जरूरत से ज्यादा भावुक और उदार होना नुकसान दे सकता है। कुछ लोग आपकी भलमनसाहत का गलत फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। इसलिए अपने हितों को भी महत्व दें। मामा पक्ष से जुडा कोई पुराना विवाद फिर सामने आ सकता है। ऐसी स्थिति में संयम और स्पष्टता बहुत जरूरी होगी। किसी करीबी से जुडी दुखद खबर मिलने से मन परेशान हो सकता है। ऐसी स्थिति में धैर्य बनाए रखें और भावनाओं पर काबू रखें। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। शिक्षा और यात्रा से लाभ संभव है। लेन-देन में सावधानी बरतें।

तुला (Libra):

आज आनंद और उत्साह से भरा दिन रहेगा। कोई उपहार मिल सकता है। आय के स्रोत बढ़ेंगे और आर्थिक स्थिति सुधरेगी। संतान से जुड़ी चिंता दूर होगी। व्यापार में मुनाफा होगा। कुछ लोग आपकी भलमनसाहत का गलत फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। इसलिए अपने हितों को भी महत्व दें। मामा पक्ष से जुडा कोई पुराना विवाद फिर सामने आ सकता है। ऐसी स्थिति में संयम और स्पष्टता बहुत जरूरी होगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक (Scorpio):

आज शुभ परिणाम मिलेंगे। साहसिक निर्णय लाभ देंगे। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलेगा, विशेषकर सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों को फायदा होगा। प्रेम जीवन रोमांटिक रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। शाम को थकान महसूस हो सकती है, आराम करें।

धनु (Sagittarius):

आज सफलता मिलेगी। अधूरे कार्य पूरे होंगे। परिवार और कार्यस्थल पर सहयोग मिलेगा। किसी खास काम को लेकर किया गया प्रयास अब फल देने की स्थिति में है। लंबे समय से चली आ रही कोई रुकावट दूर होने से राहत मिलेगी। उधार दिया धन वापस मिल सकता है। अतिरिक्त आय के अवसर मिलेंगे। परिवार के साथ लिया गया निर्णय सफल रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मकर (Capricorn):

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। निवेश में सावधानी रखें। नौकरी में सहकर्मियों से सतर्क रहें। कारोबार में इस समय बड़ा बदलाव या नया प्रयोग करना उचित नहीं है। व्यापार में अच्छे सौदे मिल सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने से मन हल्का होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

कुंभ (Aquarius):

आज भाग्य का साथ मिलेगा। रुके कार्य पूरे होंगे।जरूरत से ज्यादा जिम्मेदारियां लेने से आप थक सकते हैं। बेकार की बहस से दूर रहें। किसी भी खर्च से पहले अपने बजट पर जरूर नजर डालें। युवाओं को कोई मौका हाथ से निकलने के कारण थोड़ी उदासी रह सकती है, लेकिन धैर्य रखने से आगे बेहतर अवसर मिलेंगे। अचानक धन लाभ हो सकता है। आय के नए स्रोत बनेंगे। जल्दबाजी में निर्णय न लें। खानपान पर ध्यान दें। संयम और संतुलन बनाए रखें।

मीन (Pisces):

आज कुछ चिंताएं रह सकती हैं, लेकिन दिन के अंत तक स्थितियां सुधरेंगी। मित्रों और रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और मेहनत भी ज्यादा करनी पड़ेगी। पब्लिक रिलेशन मजबूत करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। व्यापार में लाभ होगा। जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। सकारात्मक सोच बनाए रखें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button