वृश्चिक राशि वाले आज निवेश से बचें , कुंभ व मकर राशि वाले फालतू खर्च न करें

शनिवार 07 फरवरी 2026 का पंचांग और राशिफल
विक्रम संवत् : 2082
संवत्सर नाम : सिद्धार्थ
शक संवत् : 1947
तिथि : षष्ठी
पक्ष: कृष्ण पक्ष
मास: फाल्गुन
वार: शनिवार
नक्षत्र: हस्त (प्रातः 07:56 तक), उसके बाद चित्रा नक्षत्र।
योग: धृति (दोपहर 02:59 तक), उसके बाद शूल योग।
करण: गर (प्रातः 09:12 तक), फिर वणिज।
चंद्र राशि: कन्या (रात्रि 09:19 तक), उसके बाद तुला राशि।
शुभ और अशुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:13 से 12:57 तक (अति शुभ)
ब्रह्म मुहूर्त: प्रातः 05:21 से 06:13 तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 02:30 से 03:13 तक
अमृत काल: रात्रि 11:39 से 01:25 तक (8 फरवरी तड़के)
अशुभ समय
राहुकाल: सुबह 09:50 से 11:12 तक (इस समय नए कार्य टालें)
यमगण्ड: दोपहर 01:57 से 03:19 तक
दिशा शूल – आज पूर्व दिशा में दिशा शूल रहेगा ।
आज जन्म लेने वाले बच्चे : आज दिन 1.22 तक जन्म लेने वाले बच्चों की राशि कन्या होगी तदुपरान्त तुला राशि होगी । आज रात्रि 12.24 तक जन्म लेने वाले बच्चों का चित्रा नक्षत्र होगा तदुपरान्त स्वाती नक्षत्र होगा ।
आज का राशिफल
वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की चाल सभी 12 राशियों के जीवन पर प्रभाव डालती है। 7 फरवरी 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए अवसर लेकर आएगा, वहीं कुछ लोगों को सतर्क रहना होगा। आइए जानते हैं शनिवार का राशिफल।
मेष (Aries):
आज पैसों के मामले में थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है। जल्दबाजी में लिया गया कोई बड़ा फैसला नुकसान करा सकता है। रिलेशनशिप में गलतफहमी की स्थिति बन सकती है। काम का दबाव रहेगा, लेकिन जिम्मेदारी से काम करेंगे तो बात बन जाएगी। शाम तक मूड बेहतर होगा। सेहत में सांस से जुड़ी परेशानी हो तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
वृषभ (Taurus):
आज दिन व्यस्त रहेगा। पैसे की योजना पर ज्यादा ध्यान दें, इससे लाभ मिलेगा। ग्रह स्थिति आपके लिए अनुकूल है। आज पुराने झगड़े सुलझाने की कोशिश करेंगे। रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी। ऑफिस में सीनियर्स नाराज हो सकते हैं, इसलिए मैनेजमेंट की गुडबुक्स में बने रहें। परिवार के किसी सदस्य की सेहत चिंता का कारण बन सकती है। बाहर का खाना कम करें और अपनी सेहत का ध्यान रखें।
मिथुन (Gemini):
आज दिमाग तेज चलेगा और नए-नए इनोवेटिव आइडिया आएंगे। टीम मीटिंग में अपनी बात रखें, बॉस से तारीफ मिल सकती है। खर्च पर कंट्रोल जरूरी है, नहीं तो बजट बिगड़ सकता है। बोलचाल में मिठास रखें। अधिक अहंकार से बनते काम बिगड़ सकते है। दूसरों के मामलों में दखल न दें। बिन मांगे सलाह देने से बचें।घर का माहौल ठीक रहेगा। नींद पूरी न होने पर चिड़चिड़ापन रह सकता है।
कर्क (Cancer):
आज भावनाएं हावी रहेंगी। पार्टनर की बात सुनें और उन्हें स्पेस दें। पैसों के मामले में बड़ा रिस्क न लें। ससुराल पक्ष से हल्का मनमुटाव हो सकता है। घर की बात बाहर न जाने दें। अपने स्वभाव में समय के साथ बदलाव लाएं। उलझन होने पर घर के बड़े लोगों से सलाह लें। सेहत को लेकर पेट या नींद से जुड़ी समस्या हो सकती है, खान-पान पर ध्यान दें।
सिंह (Leo):
आज आपका कॉन्फिडेंस मजबूत रहेगा और लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। उलझन को तुरंत सुलझाएं, टालने से बात बिगड़ सकती है। मुकाबला करने वाले लोगों पर नजर रखें। ऑफिस में मेहनत नजर आएगी, भले ही तारीफ तुरंत न मिले। रिश्तों में खुलकर बातचीत करने से गलतफहमी दूर होगी। पैसों का फ्लो बना रहेगा। हेल्थ के लिए वॉक और स्ट्रेचिंग फायदेमंद रहेगी।
कन्या (Virgo):
आज जिम्मेदारियां और काम दोनों ज्यादा रहेंगे। ऑफिस का काम घर न लाएं। शांत रहकर काम करेंगे तो परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। पैसों में धीरे-धीरे सुधार होगा, निवेश से पहले रिसर्च जरूरी है। भाइयों से किसी बात पर बहस हो सकती है। हालांकि आप समझदारी से बात संभाल लेंगे। हेल्थ में जोड़ों या कमर दर्द की शिकायत हो सकती है।
तुला (Libra):
छोटे-छोटे कामों में उलझने से मन परेशान हो सकता है। धैर्य से काम लेंगे तो हालात संभल जाएंगे। पैसों में बचत पर फोकस रखें, कोई पुराना खर्च सामने आ सकता है। व्यवहार में जरूरत से ज्यादा सख्ती न रखें। छोटी बात पर मनमुटाव न पालें। ससुराल पक्ष से गलतफहमी हो सकती है, उसे समय पर साफ करें। पीठ या गर्दन दर्द से बचने के लिए लंबे समय तक एक ही जगह न बैठें।
वृश्चिक (Scorpio):
आज लोगों से जुड़ने का दिन है। निवेश को लेकर सतर्क रहें, धोखे की आशंका है। अपनी मेहनत और योग्यता पर भरोसा रखें, सफलता मिलेगी। किसी करीबी से मुलाकात तनाव कम करेगी। मन का द्वंद्व भी धीरे-धीरे समाप्त होगा। ऑफिस में नए लोगों से मुलाकात होगी और नेटवर्क मजबूत बनेगा। हाथों में थकान या आंखों में जलन हो सकती है, स्क्रीन टाइम कम रखें।
धनु (Sagittarius):
आज रिश्तों में बैलेंस बनाए रखना जरूरी है। काम के नए मौके मिल सकते हैं, नौकरी का ऑफर भी आ सकता है। टीमवर्क से काम आगे बढ़ेगा। दूसरों के निजी मामलों में दखल न दें। भाइयों से मतभेद हो सकता है। स्थान बदलने की योजना पर गंभीरता से सोचें। खर्च में जरूरत से ज्यादा उदारता परेशानी दे सकती है। पैसों में अचानक खर्च संभव है, पहले से प्लान बनाकर चलें। तनाव से बचने के लिए मेडिटेशन करें।
मकर (Capricorn):
आज मन थोड़ा भारी रह सकता है, इसलिए घूमने-फिरने से राहत मिलेगी। ऑफिस में आपकी मेहनत रंग लाएगी और रुका हुआ काम आगे बढ़ सकता है। दिन की शुरुआत में चुनौतियां रह सकती है। किसी की सलाह मानने से पहले पूरी जांच करें। खुद पर भरोसा रखें। आज लेन-देन में सतर्क रहें। पैसों को लेकर सतर्क रहें, बड़ी रकम का लेन-देन न करें। खांसी या फीवर हो तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
कुंभ (Aquarius):
आज घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है, जिससे मन खुश रहेगा। काम में नए मौके मिलेंगे, डेडलाइन का ध्यान रखें। रिश्तों में खुलापन रहेगा और किसी दोस्त से अच्छी बातचीत हो सकती है। फालतू खर्च से बचें और भागदौड़ कम रखें।
मीन (Pisces):
आज मन भावुक और थोड़ा उदास रह सकता है। काम में ध्यान भटकने की संभावना है, खुद को फोकस में लाना जरूरी होगा। घर से जुड़े कामों में खर्च बढ़ सकता है। सेहत को लेकर सावधानी रखें, बॉडी पेन हो सकता है। पानी ज्यादा पिएं और हल्का भोजन करें।




