कुंभ और कन्या राशि के विरोधी रहेंगे सक्रिय, वाद विवाद से बचें
05 अक्टूबर 2025 का पंचांग और राशिफल

05 अक्टूबर 2025 का पंचांग और राशिफल
आज अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इस तिथि पर चंद्रमा कुंभ राशि में मौजूद होंगे। इस राशि के स्वामी शनिदेव होते हैं। इस तिथि पर शतभिषा नक्षत्र और गांदा योग का संयोग बन रहा है। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो रविवार को अभिजीत मुहूर्त 11:42 − 12:29 रहेगा। राहुकाल शाम 16:28 − 17:55 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा कुंभ राशि में संचरण करेंगे।
सूर्योदय: 06:15 प्रातः
सूर्यास्त: 06:01 सायं
चंद्रमा: कुंभ
तिथि: त्रयोदशी – 03:03 सायं तक, उसके बाद चतुर्दशी
नक्षत्र: पूर्व भाद्रपद
पक्ष: शुक्ल पक्ष
योग: गण्ड – 04:34 सायं तक, वृद्धि
वार: रविवार
राहुकाल: 04:33 अपराह्न से 06:01 अपराह्न
शक संवत: 1947 विश्वावसु
विक्रम संवत: 2082 कालयुक्त
दैनिक राशिफल – 05 अक्टूबर 2025
5 अक्टूबर का दिन कुछ के लिए शुभ तो कुछ के लिए सामान्य रहने वाला है। जानिए आज 5 अक्टूबर को किन-किन राशियों को होने वाला है लाभ और किन्हें रहना होगा सतर्क।
♈ मेष – आज आपको बेवजह भागदौड़ लगेगी, क्योंकि आप इधर-उधर के कामों में ज्यादा पड़ेंगे। किसी सरकारी मामले में ढील देने से बचें। नौकरी को लेकर मित्र से बातचीत फायदेमंद रहेगी। परिवार में आपकी सलाह काम आएगी। छोटे बच्चों के साथ समय बिताने से तनाव कम होगा। आपका अंतर्ज्ञान विशेष रूप से तीव्र रहेगा। कोई अचानक एहसास या आंतरिक प्रेरणा आपको सामान्य से कहीं अधिक स्पष्ट रूप से मार्गदर्शन करेगी। इस पर भरोसा रखें। जो सही लगे उसे चुपचाप सुनें, भले ही वह आपको आश्चर्यचकित करे।
♉ वृषभ – आपका दिन खुशनुमा रहेगा और आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं। किसी लड़ाई-झगड़े से बचें। परिवार में अनबन दूर होगी और रक्त संबंध मजबूत होंगे। कामों में आत्मनिर्भर रहें। कल आपको यह जानकर आश्चर्य हो सकता है कि आप कितने सक्षम महसूस करते हैं। जो काम पहले मुश्किल लगते थे, वे अब आसानी से हो जाएँगे। अपने शांत प्रयास से अपनी शक्ति दिखाएँ।
♊ मिथुन – आज नया घर या संपत्ति खरीदने के लिए अनुकूल दिन है। मेहनत से आप अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। सामाजिक कार्यकर्ताओं को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। माताजी से कहासुनी हो सकती है, जबकि ससुराल से मेलमिलाप होगा। यदि किसी काम को लेकर परेशान थे, तो उसकी पूर्ति भी संभव है।
♋ कर्क – अपने स्वभाव में स्वार्थ की भावना रखना भी जरूरी है। दूसरों की समस्याओं को सुलझाने में आपके व्यक्तिगत कार्य रुक सकते हैं। ज्यादा उदारता रखना उचित नहीं है। बच्चों की कोई गतिविधि आपको परेशान कर सकती है। विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई में एकाग्रता का दिन है। ईर्ष्या और द्वेष से बचें। खोई हुई वस्तु मिलने की संभावना है। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।
♌ सिंह – आज किसी विशेष कार्य में सफल होने के अवसर हैं। सहयोगी की बात बुरी लगे तो भी मेहनत जारी रखें। जीवनसाथी को प्रमोशन मिल सकता है। रुका हुआ धन कार्य पूरे होने की संभावना है। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है।
♍ कन्या – सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेकर नाम कमाने का दिन है। वाहनों के प्रयोग में सावधानी बरतें। वरिष्ठों के साथ वाद विवाद तनाव पैदा करेगा। संयमित भाषा का प्रयोग करें। आवेग पूर्ण कार्यों पर पछतावा होगा। बिना मांगे सलाह देने से बचें। परिवार में शुभ कार्यक्रम की तैयारी होगी। सेहत पर ध्यान दें और संतुलित खानपान अपनाएँ।
♎ तुला – कार्यक्षेत्र में आत्मनिर्भर रहें। व्यापार में सुधार होगा। आज किसी पुराने संकल्प को पूरा करने का दिन है। किसी निर्णय पर पछतावा हो सकता है। इच्छाएँ पूरी होने की संभावना है। कीमती सामानों की सुरक्षा करें।
♏ वृश्चिक – भौतिक सुख-सुविधाएँ बढ़ेंगी। बिजनेस में पार्टनरशिप करनी पड़ सकती है। संतान थोड़ी परेशान रहेगी। घर के रिनोवेशन में समय व्यतीत होगा। ऑनलाइन शॉपिंग में सावधानी। शौक और प्रतिस्पर्धा के बीच संतुलन बनाएं।
♐ धनु – आज आप अपने आप को संघर्ष में अकेला महसूस करेंगे। दीक्षित कार्य विशेष प्रयास से ही पूरे होंगे। कुछ पुरानी परेशानियां फिर से सिर उठा सकती हैं। आसपास के लोगों से सावधानी बरतें। जीवनसाथी की ओर से उपहार मिल सकता है। भक्ति और भाग्य का साथ मिलेगा। उधार दिया धन वापस मिल सकता है। पिकनिक की योजना फायदेमंद रहेगी।
♑ मकर – नए कार्यों में सफलता मिलेगी। अपने कामों में सख्ती दिखाएँ ताकि समय पर पूरे हों। परिवार में नए मेहमान का आगमन हो सकता है। बॉस की बातों को इग्नोर न करें। पैतृक संपत्ति को लेकर बंटवारा हो सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए खुशखबरी संभव है।
♒ कुंभ – विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। कामों में बढ़ाएं आ सकती हैं। शत्रु सक्रिय रहेंगे। पुराने मित्र से मिलने का मौका मिलेगा। पारिवारिक मामलों को वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत कर समय पर निपटाएँ। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ कार्य पूरा होगा।
♓ मीन – अपने आवश्यक कार्यों पर पूरा ध्यान दें। यदि प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त की योजना थी, तो यह अनुकूल रहेगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को सावधानी बरतनी होगी। विद्यार्थियों को मानसिक बोझ से राहत मिलेगी। सामाजिक कार्यों के लिए पुरस्कार मिलने की संभावना है।




