Daily horoscopeदेशधर्म
Trending

आज का दिन मेष, वृषभ, कन्या, मकर और मीन राशि वालों के लिए विशेष रूप से शुभ और लाभदायक

सफला एकादशी है आज

आज 15 दिसंबर 2025 का पंचांग और राशिफल 

आज 15 दिसंबर 2025 से पौष मास का 11वां दिन है। आज सोमवार का दिन है। इस दिन सूर्य देव राशि वृश्चिक राशि से धनु राशि में गोचर करेंगे। वहीं चंद्रमा तुला राशि में रहेंगे। आज सफला एकादशी है जो कि 09:19 पीएम तक जारी रहेगी। इसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी। आज के दिन अभिजीत मुहूर्त 11:56 एएम से 12:37 पीएम तक है। इस दिन राहुकाल 08:24 एएम से 09:41 एएम तक रहेगा।

विक्रम संवत्: 2082

शक संवत: 1947 (विश्वावसु)

मास: पौष

पक्ष: कृष्ण पक्ष

वार: सोमवार

तिथि: एकादशी — 21:20 तक

नक्षत्र: चित्रा — 11:03 तक

योग: शोभना — 12:28 तक

करण:

• प्रथम करण: बावा — 08:03 तक

• द्वितीय करण: बालवा — 21:20 तक

चंद्र राशि: तुला

सूर्योदय: 07:10

सूर्यास्त: 17:21

राहुकाल: 08:26 − 09:43

शुभ मुहूर्त:

अभिजीत मुहूर्त — 11:55 − 12:36

आज का राशिफल 

आज का दिन मेष, वृषभ, कन्या, मकर और मीन राशि वालों के लिए विशेष रूप से शुभ और लाभदायक रहने वाला है।  मिथुन, कर्क, तुला और कुम्भ राशि वालों को स्वास्थ्य, खर्च और पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कुल मिलाकर संयम, धैर्य और विवेक से काम लेने पर अधिकांश राशियों के लिए दिन संतुलित और सकारात्मक रह सकता है।

मेष (Aries):

आज का दिन हर प्रकार से शुभ फलदायी सिद्ध होगा। दिनभर स्फूर्ति और उत्साह बना रहेगा। पहले से नियोजित कार्य सरलता से पूर्ण होंगे और सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कम बोलना और सोच-समझकर बोलना आपके लिए लाभकारी रहेगा। सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। आर्थिक निवेश करते समय विवेक से लिया गया निर्णय भविष्य में लाभ देगा। स्वाध्याय और अध्ययन में रुचि बढ़ेगी।

वृषभ (Taurus):

आज का दिन आपके लिए शुभ संकेत लेकर आया है। नियमित आमदनी के साथ-साथ आकस्मिक धनलाभ के योग भी बन रहे हैं। व्यापार-व्यवसाय में चल रही उलझनों से राहत मिलेगी। किसी परिजन के साथ किसी विशेष कार्य की पूर्ति हेतु देवस्थलों की यात्रा संभव है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी और मित्रों से भेंट का अवसर भी प्राप्त होगा।

मिथुन (Gemini):

आज का दिन कुछ विपरीत परिस्थितियों वाला रह सकता है। सुबह से ही स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव महसूस होगा और क्रोध की अधिकता रह सकती है। मनपसंद कार्य न होने से परिजनों पर नाराजगी जाहिर हो सकती है। नौकरी में नया प्रस्ताव मिलने की संभावना है। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी, लेकिन व्यापारिक प्रतिस्पर्धा से दूरी बनाए रखना बेहतर रहेगा।

कर्क (Cancer):

आज का दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। आपकी बातों की अनदेखी या परिजनों की अपेक्षाएं पूरी न होने से पारिवारिक तनाव उत्पन्न हो सकता है। निवेश से मिलने वाले लाभ में देरी होगी। संतान से जुड़े निर्णयों को लेकर असमंजस बना रहेगा। आर्थिक असंतुलन के कारण निर्माण अथवा विकास कार्य प्रभावित हो सकते हैं।

सिंह (Leo):

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में कुछ परेशानियां आएंगी, लेकिन परिश्रम से सफलता और धनलाभ संभव है। कार्यभार अधिक रहने से शारीरिक व मानसिक थकान रहेगी। क्रोध और वाणी पर संयम आवश्यक है। पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा, लेकिन शब्दों से किसी को आहत न करें। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

कन्या (Virgo):

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। व्यापार-धंधे में अच्छी प्रगति और धनलाभ के योग हैं। परिजनों और सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी से मान-सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। अधिकारी वर्ग आपके कार्यों की सराहना करेगा। व्यवसाय से जुड़ी यात्रा संभव है।

तुला (Libra):

आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार मध्यम रहेगा। किसी के साथ धन संबंधी लेन-देन से बचें और विवादों से दूरी बनाए रखें। खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। स्वजनों के व्यवहार से मन दुखी हो सकता है, लेकिन दोपहर बाद स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति में सुधार होगा। मित्रों से उपहार मिल सकता है। आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी।

वृश्चिक (Scorpio):

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता और धनलाभ मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों की ओर झुकाव बढ़ेगा। नकारात्मक विचारों से बचें और वाणी पर संयम रखें। अनावश्यक खर्च की संभावना है। परिवार का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में कुछ बाधाएं आ सकती हैं।

धनु (Sagittarius):

आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यवसाय में लाभ और नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। बुजुर्गों के आशीर्वाद से कार्य सफल होंगे। आकस्मिक धनलाभ संभव है, लेकिन अधिकारियों से मतभेद हो सकते हैं। खर्च अधिक रहेगा और संतान को लेकर चिंता रहेगी। स्वास्थ्य में हल्का उतार-चढ़ाव संभव है। धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है।

मकर (Capricorn):

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार में प्रगति और धनलाभ होगा। सहयोगियों और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आकस्मिक धनलाभ की संभावना है। विवाह के इच्छुक युवाओं के लिए अच्छे योग बन रहे हैं। सामाजिक कार्यों में भागीदारी से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य और वाणी पर संयम रखें।

कुम्भ (Aquarius):

आज का दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव रहेगा, लेकिन प्रयासों से सफलता मिलेगी। भागदौड़ अधिक रहने से थकान महसूस होगी। अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है, अन्यथा विवाद हो सकता है। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें।

मीन (Pisces):

आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता और मुनाफे के योग हैं। काम की अधिकता रहेगी, लेकिन मेहनत रंग लाएगी। पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा। परिजनों या मित्रों के साथ यात्रा की संभावना है। खर्च अधिक हो सकता है। क्रोध और वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button