
12 सितंबर 2025, शुक्रवार का पंचांग
आज पञ्चमी – 09:58 ए एम तक, षष्ठी है, आज शुक्रवार है। इस तिथि पर भरणी नक्षत्र और व्याघात योग का संयोग बन रहा है। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शुक्रवार को अभिजीत मुहूर्त 11:49 − 12:38 मिनट तक रहेगा। अगर कोई शुभ कार्य करना चाहते हैं तो राहुकाल का समय जरूर नोट कर लें, इस समय कोई शुभ कार्य न करें। आज राहुकाल 10:44 प्रात: से 12:17 अपराह्न तक रहेगा।
तिथि : कृष्ण पक्ष पंचमी-षष्ठी
मास : आश्विन
वार : शुक्रवार
चंद्रमा गोचर : मेष → वृषभ
नक्षत्र : भरणी उपरांत कृतिका
योग : शशि योग, रवियोग
विशेष : चंद्रमा और शुक्र का राशि परिवर्तन योग
12 सितंबर 2025 का राशिफल
आज शुक्रवार है और आज के दिन शुक्र कई शुभ योग का सृजन कर रहे हैं। तिथि की बात करें तो आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की पंचमी उपरांत षष्ठी तिथि लग रही है। इस पर चंद्रमा का गोचर मेष से वृषभ राशि में होने जा रहा है। ऐसे में आज चंद्रमा और शुक्र के बीच राशि परिर्वतन योग बनेगा क्योंकि शुक्र चंद्रमा की राशि वृषभ में विराजमान रहेंगे। ऐसे मे आज चंद्रमा शशि योग भी बनाएंगे । आज का दिन देवी लक्ष्मी की कृपा और शशि योग को शुभ प्रभाव से वृषभ, कर्क, कन्या, तुला और कुंभ राशि के जातको के लिए शुभ लाभदायक रहेगा।
♈ मेष (Aries) – आज मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा। नौकरी या व्यवसाय में नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन निर्णय सोच-समझकर लें। परिवार और प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, हल्का व्यायाम और पर्याप्त नींद लाभकारी होगी। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी न करें। भाग्यशाली रंग: लाल, नारंगी। भाग्यशाली अंक: 1, 5।
♉ वृषभ (Taurus) – वृषभ राशि के जातकों के लिए यह दिन विशेष रूप से शुभ रहेगा। चंद्रमा और शुक्र के शुभ योग से आर्थिक लाभ, नौकरी या व्यापार में सफलता और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति संतुलित रहेगी। आपको आज पान के पत्ते पर कर्पूर और शहद मिलाकर देवी लक्ष्मी को अर्पित करना चाहिए और लक्ष्मी चालीसा का पाठ भी करना चाहिए। भाग्यशाली रंग: गुलाबी, हरा। भाग्यशाली अंक: 6, 9
♊ मिथुन (Gemini) – मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन उत्साहवर्धक रहेगा। नए प्रोजेक्ट या कार्य में सफलता प्राप्त होगी। प्रेम और दोस्ती में सकारात्मक बदलाव होंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, तनाव कम करने के लिए ध्यान और योग करें। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। भाग्यशाली रंग: हल्का नीला, सफेद। भाग्यशाली अंक: 5, 8
♋ कर्क (Cancer) – कर्क राशि के जातकों के लिए कल का दिन अत्यंत शुभ रहेगा। अप्रत्याशित लाभ और रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे, पारिवारिक सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य संतुलित रहेगा। आर्थिक मामलों में मजबूती आएगी।आपको आज कनकधारा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। भाग्यशाली रंग: सफेद, हल्का नीला। भाग्यशाली अंक: 2, 7
♌ सिंह (Leo) – सिंह राशि के जातकों के लिए कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, लेकिन अहंकार से बचें। मित्र और परिवार सहयोग करेंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य में हल्का सिर दर्द या तनाव हो सकता है। भाग्यशाली रंग: सुनहरा, पीला। भाग्यशाली अंक: 3, 9।
♍ कन्या (Virgo)- कन्या राशि के जातकों के लिए शिक्षा, प्रतिस्पर्धा, व्यापार और कोर्ट मामलों में सफलता के योग बन रहे हैं। आज के दिन आप किसी रिस्की इन्वेस्टमेंट की तरफ बढ़ सकते है जो आपकी आर्थिक स्थिति को नुकसान पहुंचा सकता है । सोच समझ कर धन संबंधी फैसला लें। स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार और मित्रों से सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी को अच्छी तरह जानने के लिए उसके साथ कुछ बेहतर समय बताएं। दिन को शुभ बनाए रखने के लिए गणेशजी के साथ देवी लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। किसी छोटी कन्या को फल और मिठाई दें। भाग्यशाली रंग: पीला, हरा। भाग्यशाली अंक: 5, 8।
♎ तुला (Libra) – तुला राशि के जातकों को विरोधियों पर विजय और नौकरी-व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। साझेदारी में किए गए कार्य फलदायक रहेंगे। परिवार में सामंजस्य और प्रेम बढ़ेगा। स्वास्थ्य संतुलित रहेगा।आपको पान के पत्ते पर लौंग और कपूर रखकर देवी लक्ष्मी की आरती करनी चाहिए इससे आपके आसपास की नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी। भाग्यशाली रंग: नीला, गुलाबी। भाग्यशाली अंक: 1, 6।
♏ वृश्चिक (Scorpio) – वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन कुछ चुनौतिपूर्ण रहेगा। आज के दिन तनाव कम लें। बचत करने की कोशिश करें। कार्य स्थल में बाधाएँ आ सकती हैं, विवादों से दूर रहें। स्वास्थ्य और पाचन पर ध्यान दें। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी न करें। भाग्यशाली रंग: काला, गहरा नीला। भाग्यशाली अंक: 2, 8।
♐ धनु (Sagittarius) – धनु राशि के जातकों को शिक्षा और नौकरी में नई दिशा प्राप्त होगी। निवेश सोच-समझकर करें। प्रेम और पारिवारिक संबंध मधुर रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाग्यशाली रंग: नीला, बैंगनी। भाग्यशाली अंक: 4, 7।
♑ मकर (Capricorn) – मकर राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता और सामाजिक मान-सम्मान मिलेगा, लेकिन पुराने मामलों को टालना पड़ेगा। परिवार में सामंजस्य बनाए रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग: हरा, भूरा। भाग्यशाली अंक: 6, 9।
♒ कुंभ (Aquarius) – कुंभ राशि के जातकों को कार्य, साझेदारी और पुराने विवादों में सफलता मिलेगी। मानसिक शांति बनी रहेगी। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य संतुलित रहेगा। सितारे यह भी कहते हैं कि किसी गलतफहमी की वजह से आपके रिश्ते में तनाव बना है तो आज गिले शिकवे दूर होंगे और आपके बीच पैचअप हो जाएगा। भाग्यशाली रंग: सफेद, हल्का हरा। भाग्यशाली अंक: 4, 9।
♓ मीन (Pisces) – मीन राशि के जातकों के लिए नौकरी और व्यवसाय में स्थिरता रहेगी। जल्दबाजी से बचें। परिवार और प्रेम संबंध सुखद रहेंगे। स्वास्थ्य संतुलित रहेगा। भाग्यशाली रंग: नीला, सफेद। भाग्यशाली अंक: 3, 7।




