Daily horoscopeदेशधर्म
Trending

वृश्चिक और कर्क राशि वालों के आज बढ़ेंगे खर्च, मिथुन, कुंभ और धनु राशि वालों को मिलेंगे धन प्राप्ति के अवसर

नवमी और दशमी दोनों हैं आज

आज 29 दिसंबर 2025 (सोमवार) का पंचांग और राशिफल 

29 दिसंबर 2025 के दिन की शुरुआत परिघ योग से होगी, जिसका समापन सुबह 8 बजे के आसपास होगा। परिघ योग के बाद शिव योग का आरंभ होगा, जो देर रात तक रहने वाला है। हालांकि, इस बीच सुबह 8 बजे के आसपास विडाल योग और रवि योग का आरंभ होगा, जो अगले दिन की सुबह तक रहने वाले हैं। इसके अलावा आडल योग का आरंभ सुबह 07:13 मिनट के आसपास होगा, जो सुबह 07:41 मिनट तक रहेगा।

सूर्योदय:  07:13 प्रातः

सूर्यास्त:  05:33 सायं

तिथि:  शुक्ल पक्ष नवमी – प्रातः 10:12 बजे तक

नक्षत्र:

रेवती – प्रातः 07:41 बजे तक

चंद्र राशि:

मीन – प्रातः 07:41 बजे तक

योग:

परिघ – प्रातः 07:36 बजे तक

वार: सोमवार

राहुकाल: प्रातः 08:31 बजे से 09:48 बजे तक

विक्रम संवत:  2082 (कालयुक्त)

शक संवत: 1947 (विश्वावसु)

आज का राशिफल 

मेष और तुला राशि वालों के ऑफिस में प्रोजेक्ट पूरे होंगे। प्रमोशन के भी योग हैं। सिंह, कुंभ और मीन राशि वालों को शेयर मार्केट से दुगना फायदा मिल सकता है।मिथुन और वृश्चिक राशि के लोगों को बिजनेस में फायदा मिलेगा। वृष और मकर राशि के लोगों को आज किए गए निवेश से आने वाले दिनों में फायदा मिलेगा।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों और आनंद से भरा रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और समाज में प्रभाव बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए कार्यक्षेत्र अनुकूल रहेगा और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। अविवाहितों के लिए अच्छे विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं, वहीं वैवाहिक जीवन में तालमेल बेहतर रहेगा। सेहत से जुड़े मामलों में थोड़ी सावधानी जरूरी है।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के लोग आज कुछ अलग हटकर सोचेंगे। कामकाज में परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा।आपको अनावश्यक वाद-विवाद से बचना होगा और अपनी वाणी व व्यवहार में संयम बनाए रखना होगा। आर्थिक मामलों में समझदारी से फैसले लें।  किसी बड़ी योजना में धन निवेश को लेकर विचार करना पड़ सकता है। व्यापारियों को आर्थिक लाभ के योग हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी और नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में नई डील मिलने की संभावना है।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन शुभ और सफलता से भरा रहेगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का अच्छा सहयोग मिलेगा। खर्चों में वृद्धि संभव है, इसलिए आर्थिक संतुलन बनाए रखें। दूसरों के मामले में ज्यादा हस्तक्षेप करने से बचें क्योंकि किसी के साथ वाद विवाद होने के आसार बन रहे हैं। इस समय किसी भी यात्रा को करने से समय व्यर्थ होगा।  लाभदायक डील मिल सकती है। कामकाज के सिलसिले में भागदौड़ अधिक रहेगी।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन खर्चीला रहेगा। शौक और मौज-मस्ती पर धन खर्च हो सकता है। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं और वाहन का सुख प्राप्त होगा। यात्रा के योग हैं, लेकिन अनावश्यक खर्च और वाद-विवाद से बचें। सेहत और वाहन चलाते समय सावधानी जरूरी है।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए दिन साहस और उत्साह से भरा रहेगा। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। परिवार और रिश्तेदारों से मेल-मिलाप होगा। किसी शुभ कार्य में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। कारोबार में लाभ होगा और मनोकामना पूरी होने के योग हैं। धार्मिक यात्रा संभव है। खानपान में संयम रखें।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कुछ कार्यों में भागदौड़ करनी पड़ सकती है, लेकिन कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यापारियों को अच्छी कमाई और डील मिल सकती है। वाद-विवाद से बचें। लव लाइफ अनुकूल रहेगी और सेहत सामान्य रहेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अप्रत्याशित लाभ देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। मित्रों और संबंधियों से लाभ होगा। व्यापार में अच्छी डील मिल सकती है। जीवनसाथी संग प्रेम और तालमेल बना रहेगा। छात्रों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं के परिणाम अनुकूल रह सकते हैं। पड़ोसियों के साथ किसी भी विवाद से बचने की कोशिश करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन खर्चीला और कुछ उलझनों भरा रहेगा। बेरोजगारों को नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। धन उधार देने से बचें। सेहत का ध्यान रखें और तली-भुनी चीजों से परहेज करें। जल्दबाजी में निर्णय न लें। अचानक धन लाभ संभव है, लेकिन जोखिम भरे कामों से दूरी बनाए रखें।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। धन प्राप्ति के अवसर बढ़ेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और कठिन कार्य आसानी से पूरे होंगे। व्यापार में अच्छा मुनाफा और अतिरिक्त लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और जीवनसाथी के साथ प्रेम बढ़ेगा।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र में बदलाव और नए संपर्कों से लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और अतिरिक्त धन की प्राप्ति संभव है। नौकरी में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। वाहन खरीदने की योजना सफल हो सकती है। पारिवारिक सुख मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति आज मजबूत रहेगी। धन प्राप्ति के अवसर बढ़ेंगे। आत्मविश्वास और जोश में वृद्धि होगी। व्यापार में मुनाफा और अतिरिक्त लाभ के योग हैं। वैवाहिक जीवन में धैर्य से काम लें। प्रेम संबंधों के लिए दिन खुशनुमा रहेगा और कहीं घूमने का अवसर मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों को करियर और कारोबार में अच्छे अवसर मिलेंगे। योजनाओं से लाभ होगा और नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। पुराना अटका काम सफल होगा। सामाजिक कार्यों में मान-सम्मान मिलेगा। कानूनी मामलों में सतर्क रहें। निवेश से लाभ के योग हैं। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को उपलब्धि मिल सकती है। धार्मिक रुचि बढ़ेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button