Daily horoscopeदेशधर्म
Trending

आज किसी भी विवाद में ना पड़ें मिथुन राशि वाले, धनु राशि वालों की मेहनत होगी सफल, वृषभ राशि वाले स्वयं पर रखें विश्वास

जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे

बुधवार, 25 फरवरी 2026 का पंचांग और राशिफल

फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि बुधवार को विशेष संयोग लेकर आई है। आज सर्वार्थसिद्धि योग का शुभ प्रभाव पूरे दिन रहेगा। धार्मिक कार्य, मांगलिक कार्य और नई शुरुआत के लिए दिन अनुकूल माना जा रहा है। ब्रज में होली उत्सव की शुरुआत भी आज से हो रही है।

पंचांग विवरण

विक्रम संवत् – 2082

संवत्सर – सिद्धार्थ

शक संवत् – 1947

हिजरी सन् – 1447 (7 रमजान)

अयन – उत्तरायण

ऋतु – बसंत ऋतु

मास – फाल्गुन

पक्ष – शुक्ल पक्ष

 तिथि, नक्षत्र एवं योग

तिथि – नवमी रात्रि 2:41 तक, तत्पश्चात दशमी।

नक्षत्र – Rohini दिन 1:39 तक, फिर मृगशिरा

योग – विष्कुम्भ योग रात्रि 1:29 तक, उसके बाद प्रीति योग।

करण – बालव करण दिन 3:46 तक, तत्पश्चात कौलव करण।

विशिष्ट योग

सर्वार्थसिद्धि योग – पूरे दिन

ज्वालामुखी योग – दिन 1:39 तक

रवि योग – दिन 1:39 से प्रारंभ

चौघड़िया (शुभ समय)

लाभ व अमृत – सूर्योदय से 9:50 तक

शुभ – 11:15 से 12:40 तक

चर – 3:31 से 4:56 तक

लाभ – 4:56 से सूर्यास्त तक

राहुकाल – 12:00 से 1:30 बजे तक

दिशा शूल – उत्तर दिशा

आज जन्मे शिशुओं के लिए विशेष जानकारी

  • रात्रि 12:55 तक जन्म लेने पर राशि वृष, उसके बाद मिथुन।
  • दिन 1:39 तक जन्म लेने पर नक्षत्र रोहिणी, उसके बाद मृगशिरा।
  • आज जन्मे बच्चों का स्वर्ण पाद।
  • नामाक्षर: वी, वु, वे, वो, क, कि

आज का राशिफल

 

मेष (Aries):

आज सकारात्मक सोच आपको खुशी देगी। मेहनत अधिक करनी पड़ेगी और दिनचर्या थोड़ी अस्त-व्यस्त रह सकती है। स्कूल या कार्यक्षेत्र में ध्यान केंद्रित रखना जरूरी होगा। गुस्से से बचें और बातचीत में संतुलन बनाए रखें। किसी मित्र की मदद से आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

वृषभ (Taurus):

आत्मविश्वास और चिंता दोनों साथ रह सकते हैं। कुछ नजदीकी लोग ही आपके काम में रुकावट डाल सकते हैं, इसलिए अपनी कार्यकुशलता और निर्णय क्षमता पर भरोसा रखें। पारिवारिक समस्याएं मन को विचलित कर सकती हैं। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। खर्च बढ़ सकता है। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। नौकरी के इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है, लेकिन अधिक चिंता से बचें।

मिथुन (Gemini):

अकारण क्रोध और विवाद की स्थिति बन सकती है।किसी भी स्थिति में ज्यादा बहस से बचें और गुस्से पर नियंत्रण रखें। किसी भी तरह के विवाद या बहस में न पड़ें। जल्दबाजी में कोई भी कदम उठाना नुकसानदेह हो सकता है, घर के अनुभवी व्यक्ति की सलाह और मार्गदर्शन को नजरअंदाज न करें।  बैंकिंग से जुड़े काम आज टालना बेहतर रहेगा, क्योंकि लापरवाही से कागजी काम में गलती हो सकती है। मित्र की सहायता से आय बढ़ाने का अवसर मिलेगा। मानसिक शांति बनी रहेगी, पर खर्चों से चिंता हो सकती है। वाहन संबंधी खर्च बढ़ सकते हैं। शिक्षा कार्यों में बाधा आ सकती है, फिर भी मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क (Cancer):

संयम रखें और अनावश्यक क्रोध से बचें। शैक्षणिक कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र या नौकरी में परिवर्तन संभव है। धार्मिक भावना बढ़ेगी। अतीत का कोई व्यक्ति संपर्क कर सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा, हालांकि खर्च बढ़ सकते हैं।

सिंह (Leo):

मन प्रसन्न रहेगा और पारिवारिक सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। लेनदेन करते समय बजट का ध्यान रखें। यदि कोर्ट केस चल रहा है, तो बहुत सूझबूझ और धैर्य से काम लें। छोटी-छोटी बातों पर नाराज होने की आदत संबंधों में दूरी ला सकती है, इसलिए व्यवहार में मिठास लाना जरूरी होगा।कार्यक्षेत्र में चुनौतियां आएंगी, पर मित्रों का सहयोग रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

कन्या (Virgo):

आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आय में वृद्धि होगी। नौकरी या स्थान परिवर्तन संभव है। इच्छा पूरी करने के लिए किसी भी तरह का जोखिम न लें। विपरीत परिस्थिति में भावनाओं के आवेश में आने से बचें, वरना बाद में पछतावा हो सकता है और संबंधों में कटुता बढ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। भाई-बहनों के साथ मतभेद हो सकते हैं। कला और संगीत में रुचि बढ़ सकती है।

तुला (Libra):

क्रोध की अधिकता से बचें। आपकी दिनचर्या और कार्यप्रणाली व्यवस्थित बनी रहेगी। किसी भी काम को गंभीरता से सोच-विचार कर करेंगे तो लाभ जरूर मिलेगा। कहीं रुका हुआ पैसा वापस मिलने से मानसिक संतुष्टि और राहत मिलेगी। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यवसाय में बदलाव संभव है और मेहनत से लाभ मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। पारिवारिक यात्रा की योजना बन सकती है। अधिकारियों के साथ विचारों में मतभेद संभव हैं।

वृश्चिक (Scorpio):

मन में आशा-निराशा दोनों रहेंगी। मित्र की सहायता से व्यवसाय में अवसर मिलेगा। व्यवसाय में चुनौतियां बनी रह सकती हैं। प्रॉपर्टी डीलिंग से जुड़े काम में नुकसान की आशंका है, इसलिए अभी बड़े व्यापारिक अनुबंध से बचना बेहतर रहेगा । भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। संपत्ति में निवेश का विचार बन सकता है। रिश्तों में मधुरता आएगी।

धनु (Sagittarius):

मन शांत रहेगा और परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। वाहन संबंधी खर्च बढ़ सकते हैं। घर के किसी सदस्य के वैवाहिक जीवन में तनाव के कारण चिंता रह सकती है। समस्या को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की कोशिश करें। जीवनसाथी से मतभेद संभव है। खान-पान में सावधानी रखें, पेट संबंधी समस्या हो सकती है। पुराने मित्र से मुलाकात संभव है।

मकर (Capricorn):

यदि प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त के किसी काम के लिए प्रयासरत हैं, तो आज काम आसानी से बन सकता है। नए संपर्क बनेंगे, जो आगे चलकर लाभदायक साबित होंगे। आय और व्यय में संतुलन रखना बहुत जरूरी है। बच्चों के भविष्य से जुड़ा कोई निर्णय जल्दबाजी में न लें। धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। परिवार के साथ पूजा स्थल जा सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मानसिक तनाव संभव है। मित्रों के सहयोग से धन लाभ हो सकता है।

कुंभ (Aquarius):

आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और मन प्रसन्न रहेगा। ग्रह स्थिति बहुत अच्छी बन रही है, लेकिन इस अच्छे समय का लाभ आपकी कार्यकुशलता पर भी निर्भर करेगा। किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर असमंजस हो तो किसी भरोसेमंद व्यक्ति से सलाह जरूर लें। व्यापार में चुनौतियां आ सकती हैं। मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। खर्च बढ़ सकते हैं। दूर यात्रा संभव है और लाभ के अवसर मिलेंगे।

मीन (Pisces):

पढ़ाई और शैक्षणिक कार्यों में सफलता मिलेगी। वैवाहिक सुख में वृद्धि होगी। बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। माता का सहयोग मिलेगा और संपत्ति से लाभ संभव है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button