
आज नवमी – 01:31 ए एम, सितम्बर 16 तक, दशमी है, आज सोमवार है। अगर कोई शुभ कार्य करना चाहते हैं तो राहुकाल का समय जरूर नोट कर लें, इस समय कोई शुभ कार्य न करें। आज राहुकाल 07:38 प्रात: से 09:11 प्रात: तक रहेगा। नक्षत्रों की बात करें तो आज मृगशिरा – 07:31 ए एम तक, आर्द्रा का योग है। चन्द्रमा आज मिथुन में संचार करेंगे। आज सूर्योदय 06:06 प्रात: और सूर्यास्त 06:26 सायं बजे होगा।
15 सितंबर, 2025 का पंचांग
सूर्योदय : 06:06 प्रात:
सूर्यास्त : 06:26 सायं
चंद्रमा : मिथुन
तिथि : नवमी – 01:31 ए एम, सितम्बर 16 तक, दशमी
नक्षत्र: मृगशिरा – 07:31 ए एम तक, आर्द्रा
पक्ष : कृष्ण पक्ष आश्विन
योग : व्यतीपात – 02:34 ए एम, सितम्बर 16 तक, वरीयान्
वार : सोमवार
राहुकाल : 07:38 प्रात: से 09:11 प्रात:
शक संवत : 1947 विश्वावसु
विक्रम संवत : 2082 कालयुक्त
आज 15 सितंबर को भद्रराजयोग और सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग, मिथुन कन्या समेत 5 राशियों के जातक पाएंगे शिव कृपा से लाभ और सुख साधन
15 सितंबर दिन सोमवार है। और तिथि रहेगी भाद्र मास की कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि रहेगी। कल चंद्रमा का गोचर दिन रात मिथुन राशि में होगा। ऐसे में कल चंद्रमा और गुरु के बीच युति संबंध होने से गजकेसरी योग का भी निर्माण होगा। जबकि कल बुध का गोचर कन्या राशि में होगा। ऐसे में कल के दिन भद्र राजयोग का निर्माण होगा। और तो और कल आर्द्रा नक्षत्र के संयोग में सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग का भी शुभ संयोग बना है। ऐसे में कल भगवान भोलेनाथ की कृपा और भद्रराजयोग के प्रभाव से मिथुन और कन्या सहित 5 राशियों के लिए दिन बहुत ही शुभ फलदायी होगा। सप्ताह के पहले दिन ही इनको बड़ा लाभ मिल सकता है। तो आए जानते हैं कल की भाग्यशाली राशियां कौन-कौन सी होंगी और इनको कल भाग्य कहां-कहां से लाभ दिलाएगा। तो आइए देखें कल की लकी राशिफल।
♈ मेष – आज का दिन आपके लिए उत्साहवर्धक रहेगा। किसी अधूरी इच्छा की पूर्ति के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में मेहनत का परिणाम मिलेगा और वरिष्ठ आपसे प्रसन्न रहेंगे। आय बढ़ाने के नए अवसर मिलेंगे, लेकिन वाहन चलाते समय जल्दबाजी से बचें। परोपकारी कार्यों से मान-सम्मान बढ़ेगा। पुराने अनुभवों से सीखकर आगे बढ़ें और अजनबियों के साथ लेन-देन करते समय सतर्क रहें।
♉ वृषभ – मन में हल्की बेचैनी रह सकती है, फिर भी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। निवेश संबंधी मामलों में सोच-समझ कर निर्णय लें। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक सुकून मिलेगा। किसी पुराने मित्र या रिश्तेदार से मुलाकात संभव है। पैसों की गोपनीयता बनाए रखें और किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।
♊ मिथुन – दिन सफलता देने वाला रहेगा। पुराने मित्र से भेंट मन को प्रसन्न करेगी। अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए मेहनत जारी रखें। परिवार में किसी सदस्य की सेहत पर ध्यान दें। नया वाहन लेने की योजना बन सकती है। खर्चों में संतुलन रखना जरूरी है और अजनबियों पर विश्वास करने से बचें।
♋ कर्क – दिन में कुछ उलझनें आ सकती हैं। महत्वपूर्ण फैसले सोच-समझकर लें। पारिवारिक मामलों को बातचीत से सुलझाएं। प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने की योजना है तो ऋण संबंधी विचार बन सकता है। सरकारी कार्यों में अपेक्षा से अधिक समय लग सकता है। मन में हल्की निराशा रहेगी, धैर्य से काम लें।
♌ सिंह – आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको स्वतंत्र रूप से काम करने का अवसर मिलेगा। रुका हुआ कार्य पूरा होगा और नई व्यावसायिक योजनाएं बनेंगी, हालांकि निवेश से पहले सोचें। खानपान का भरपूर आनंद मिलेगा और पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा।
♍ कन्या – बड़े प्रोजेक्ट पर कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। जरूरतमंदों की मदद करने से मानसिक शांति मिलेगी। वाहन का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें। अनावश्यक यात्राओं को टालने की संभावना है। माता-पिता की सलाह मानें और संतान के करियर से जुड़ी बातें सामने आएंगी। आपकी सकारात्मक सोच लाभदायक साबित होगी।
♎ तुला – सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। मनचाही इच्छा पूरी होने से मन प्रसन्न होगा। आय बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। किसी भी विवाद में बोलने से पहले सोचें। सामाजिक सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पुराने रिश्ते फिर से मजबूत हो सकते हैं।
♏ वृश्चिक – आज पारिवारिक खर्चों पर ध्यान देना होगा। स्वास्थ्य में हल्की परेशानी आ सकती है। जीवनसाथी के साथ मतभेद की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों से बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं। वाहन का प्रयोग करते समय सावधानी रखें और अनावश्यक विवादों से दूर रहें।
♐ धनु – आज प्रभाव और मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सरकारी कार्यों में प्रगति के संकेत हैं। दूर का कोई परिजन याद आ सकता है। घर में मांगलिक कार्यक्रम की संभावना है। संतान के करियर से जुड़े निर्णय महत्वपूर्ण रहेंगे। सामाजिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
♑ मकर – दिन खुशियों से भरा रहेगा। वाद-विवाद से दूरी बनाए रखें। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। अविवाहितों के जीवन में कोई नया रिश्ता जुड़ सकता है। बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी और मानसिक बोझ कम होगा।
♒ कुंभ – लाभदायक दिन है। नए कार्यों में हाथ आजमाएं। रिश्तेदारों के साथ मतभेद हो सकते हैं, लेकिन वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। महिला मित्रों के साथ व्यापार में लाभ होगा। पुराने झगड़ों से सीख लें। वाहन खरीदने या नया सौदा करने की सोच सकते हैं।
♓ मीन – मन में संशय की स्थिति रहेगी। कोई महत्वपूर्ण डील आखिरी समय पर टल सकती है। कार्यालय में सहकर्मी से तनाव संभव है। नौकरी परिवर्तन का विचार मन में आ सकता है। जीवनसाथी के साथ कहासुनी हो सकती है। पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है, मसालेदार भोजन और बेकार खर्च से बचें।




