Breaking Newsधर्म

क्या कहते हैं आज आपके सितारे

28 अगस्त का पंचांग और राशिफल

आज भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है, जो शाम 5:57 बजे तक रहेगी। राहुकाल दोपहर 1:58 बजे से शाम 3:35 बजे तक है, जबकि आज का मुख्य उपाय सूर्य देव की पूजा करना है।

🕉️ पंचांग – 28 अगस्त 2025, गुरुवार

सूर्योदय : प्रातः 05:57 बजे

सूर्यास्त : सायं 06:47 बजे

चंद्रमा : तुला राशि में

तिथि : पञ्चमी सायं 05:56 बजे तक, तत्पश्चात षष्ठी

नक्षत्र : चित्रा सुबह 08:43 बजे तक, तत्पश्चात स्वाति

पक्ष : भाद्रपद शुक्ल पक्ष

योग : शुक्ल दोपहर 01:18 बजे तक, तत्पश्चात ब्रह्म

वार : गुरुवार

राहुकाल : दोपहर 01:58 से 03:35 बजे तक

शक संवत : 1947 विश्वावसु

विक्रम संवत : 2082 कालयुक्त

आज का राशिफल – 28 अगस्त 2025

गुरुवार के ग्रह-नक्षत्र ब्रह्म योग बना रहे हैं। जिससे आज मेष राशि वालों की प्रॉपर्टी से संबंधित बड़ी डील हो सकती है। मिथुन राशि के लोगों को लेनदेन में अचानक फायदा हो सकता है। सिंह राशि के लोग काम में बदलाव करें तो अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। कन्या राशि के लोगों को काम में उपलब्धियां मिल सकती हैं। मकर राशि के लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। कुंभ राशि वालों का रुका काम फिर से शुरू हो सकता है। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।

मेष : नजदीकी लोगों से मेलजोल लाभकारी रहेगा और समाज में नई पहचान मिलेगी। संपत्ति से संबंधित कोई बड़ी डील संभव है। अनावश्यक यात्राओं से बचें, बच्चों के व्यवहार से चिंता हो सकती है।आपको अपने खर्चों को थोड़ा कंट्रोल करने की आवश्यकता है। आप किसी से बेवजह के लड़ाई-झगड़े में ना पड़ें। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा और जिम्मेदारियों को लेकर आप लापरवाही बिल्कुल ना करें। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। स्वास्थ्य में पेट संबंधी दिक्कत रह सकती है। शुभ रंग सफेद, अंक 2।

वृषभ : आपके मन में टेंशन भरपूर रहेगी, क्योंकि बिजनेस में आपको कोई भारी नुकसान हो सकता है। आपका स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा। बेवजह क्रोध करने की आदत के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आपको कोई लेनदेन बहुत ही समझदारी से करना होगा।नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी नुकसानदेह होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। थकान व बीपी संबंधी समस्या हो सकती है। शुभ रंग नीला, अंक 6।

मिथुन : लेन-देन से अचानक लाभ होगा, मित्र सहयोग करेंगे। बिजनेस में निवेश से फायदा होगा। अहंकार से रिश्तों में दूरी न बढ़ाएँ। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। नींद की कमी परेशान कर सकती है। शुभ रंग हरा, अंक 5।

कर्क : घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। गुस्से से माहौल बिगड़ सकता है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। मौसम जनित रोग सताएंगे। शुभ रंग चांदी, अंक 4।

सिंह : कार्यक्षेत्र में बदलाव से सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। आलस्य नुकसानदेह होगा। नए अवसर सामने आएंगे। प्रेम संबंध गहरे होंगे। पाचन तंत्र कमजोर हो सकता है। शुभ रंग सुनहरा, अंक 1।

कन्या : काम में उपलब्धियां मिलेंगी और तरक्की के रास्ते खुलेंगे। निर्णय में देर न करें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। त्वचा संबंधी समस्या हो सकती है। शुभ रंग हरा, अंक 7।

तुला : समाज में मान-सम्मान मिलेगा। व्यापारी वर्ग को नया कांट्रैक्ट मिलेगा। आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है। जीवनसाथी के साथ यात्रा संभव है। तनाव से दूर रहें। शुभ रंग गुलाबी, अंक 3।

वृश्चिक : पुराना काम पूरा होगा। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलेगी। विवादों से दूरी रखें। रिश्तों में विश्वास बना रहेगा। जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है। शुभ रंग लाल, अंक 9।

धनु : धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। खर्च बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मतभेद खत्म होंगे। गैस व अपच की समस्या हो सकती है। शुभ रंग पीला, अंक 8।

मकर : पदोन्नति की संभावना है। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। सहकर्मी ईर्ष्या कर सकते हैं। रिश्ते मधुर बने रहेंगे। कमर दर्द की समस्या हो सकती है। शुभ रंग काला, अंक 10।

कुंभ : रुका हुआ काम फिर से शुरू होगा। व्यापार में मुनाफे के योग हैं। जल्दबाजी में फैसले न लें। पार्टनर का सहयोग मिलेगा। थायरॉइड रोगियों को सतर्क रहना चाहिए। शुभ रंग आसमानी, अंक 11।

मीन : नई योजनाओं पर काम का मौका मिलेगा। विदेश संबंधी कार्यों में प्रगति होगी। भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे। आंखों में परेशानी हो सकती है। शुभ रंग बैंगनी, अंक 12।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button