देशधर्म
Trending

कुंभ और मेष राशि के लिए आज समय अनुकूल, सुलझा लें प्रॉपर्टी संबंधी विवाद

आज का पंचांग और राशिफल

आज का पंचांग और राशिफल 

आज कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि है।आज अष्टमी तिथि पूर्वाह्न 11 बजकर 10 मिनट तक उपरांत नवमी तिथि का आरंभ होगा। साथ ही आज पुनर्वसु नक्षत्र, सिद्ध योग, कौलव करण, मंगलवार का दिन और उत्तर का दिशा शूल है। इस तिथि पर भगवान शिव के एक स्वरूप काल भैरव का अधिकार है, जिन्हें समय का देवता भी कहा जाता है। यह तिथि किसी भी तरह के शुभ कार्यों, नई बातचीत और मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए अच्छी नहीं है।

दिनांक: 14 अक्टूबर 2025, मंगलवार

तिथि : अष्टमी सुबह 11: 10 तक, तदोपरांत नवमी

नक्षत्र: आश्लेषा

योग: सौभाग्य

करण: गर

सूर्योदय: 06:17 AM

सूर्यास्त: 05:48 PM

चंद्रमा: कर्क राशि में

शुभ मुहूर्त: अभिजीत मुहूर्त 11:43 AM से 12:28 PM तक

राहुकाल : 02:50 PM से 04:15 PM तक

दिशा शूल: उत्तर

आज का राशिफल 

आज 14 अक्टूबर दिन मंगलवार है और चंद्रमा का गोचर दिन रात कर्क राशि में होगा। चंद्रमा का यह गोचर आज पुनर्वसु उपरांत पुष्य नक्षत्र से होगा। ऐसे में आज चंद्रमा उच्च के होकर गौरी योग बना रहे हैं। साथ आज वरिष्ठ योग भी बन रहा है। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियो के लिए कैसा रहेगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल विस्तार पूर्वक।

मेष राशि (Aries)

बेवजह दूसरों के साथ उलझने और हस्तक्षेप करने से आपका मान-सम्मान भी प्रभावित हो सकता है। सफलता जल्दी हासिल करने की कामना में किसी भी गैर-कानूनी कार्य को अपने हाथ में न लें। वर्तमान स्थिति पर ही ध्यान दें। कारोबारी मामलों में बहुत अधिक सचेत रहने की जरूरत है, क्योंकि इस समय किसी प्रकार का नुकसान होने की आशंका लग रही है।यह समय ज्ञान, बुद्धि और प्रतिभा बढ़ाने वाला है। धन कमाने के प्रयास सफल रहेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न होंगे। जमा धन का खर्च होगा, जमीन-जायदाद से जुड़े विवाद सुलझेंगे। घर में सुख-सुविधा के साधन बनेंगे और जीवन में संतुलन बना रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus)

पढ़ाई-लिखाई और सोच-विचार में रुचि बढ़ेगी। आपके प्रयास लाभकारी रहेंगे और लोकप्रियता बढ़ेगी। धन लाभ होगा, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पुरस्कार या उपहार मिलने के योग हैं। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी और जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे लेकिन ज्यादा आत्मविश्वास के कारण विश्वासघात भी हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini)

रोजगार और करियर में काम अधिक रहेगा। आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। गुप्त विरोधियों की चाल असफल होगी। माता-पिता और प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा और घर का वातावरण सुखमय रहेगा। दिन के दूसरे पक्ष में कोई अशुभ समाचार मिलने से मन व्यथित रहेगा। अपनी वाणी और मन पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ की गतिविधियों में खर्चा करने से बजट बिगड़ सकता है।

कर्क राशि (Cancer)

आज ग्रह गोचर आपके आत्मविश्वास और आत्मबल को और अधिक प्रबल कर रहा है। अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक सुदृढ़ करें, इनसे आपको बेहतरीन लाभ मिलने वाला है।ज्यादा सोच-विचार करने से समय हाथ से निकल भी सकता है, इसलिए कोई भी उपलब्धि मिलने पर तुरंत ही उस पर कार्य करें। अपने सामान की देखभाल स्वयं करें। चोरी होने या खोने जैसी आशंका लग रही है। अध्ययन, व्यवसाय या भाषण में रुचि लेंगे। व्यापार में सफलता मिलेगी। घर में उपयोगी वस्तुएं जुटेंगी। भौतिक सुख-सुविधा मिलेगी और परिवार का माहौल खुशहाल रहेगा। मनोकामनाएं पूरी होंगी।

सिंह राशि (Leo)

किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए आज दिन अनुकूल है। रुकावटें दूर होंगी और सफलता मिलेगी।लापरवाही और आलस को अपनी दिनचर्या में स्थान न दें। छोटी सी गलती आपके लिए बहुत बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। बजट का उचित प्रबंधन करें, क्योंकि आय के साथ-साथ खर्चों की भी अधिकता रहेगी। व्यवसाय में आशातीत लाभ और परिवार के साथ मनोरंजन के अवसर बढ़ेंगे। वाहन सुख प्राप्त होगा।

कन्या राशि (Virgo)

किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन में आपको उचित सलाह मिलेगी तथा आप बेहतरीन तरीके से अपना कार्य अंजाम देने में सफल रहेंगे। किसी नजदीकी संबंधी का व्यवहार आपके लिए दुखदाई हो सकता है। एक निश्चित दूरी भी बनाकर रखनी चाहिए। खर्चों के मामले में ज्यादा दरियादिली न रखें। सरकारी अधिकारियों पर आपका प्रभाव बढ़ेगा। नई आशाएं जागेंगी। सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धैर्य और साहस से सभी कार्य पूरे होंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा और स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।आपको आज उपाय के तौर पर हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।

तुला राशि (Libra)

किसी भी महत्वपूर्ण मुद्दे पर असमंजस की स्थिति में नजदीकी व्यक्ति के साथ सलाह-मशवरा अवश्य करें, निश्चित ही आपको उचित सलाह मिलेगी।मित्रों तथा संबंधियों के साथ आपसी रिश्ते में खटास न आने दें, साथ ही अपना आत्मविश्वास भी बनाए रखें। ज्यादा कार्यभार आपको शारीरिक और मानसिक रूप से थका सकता है। मेहनत से अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ेंगे। आर्थिक संतुलन बना रहेगा। परिवार के खर्च अधिक होंगे, लेकिन भाई-बहन और बच्चों का सुख उत्तम रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

उत्तम ग्रह स्थिति बनी हुई है। योजनाबद्ध तरीके से अपनी दिनचर्या बनाएँ। आपकी बुद्धि और कौशल की सभी प्रशंसा करेंगे। चिंतित कार्य पूरे होंगे।किसी से भी मदद करने का वादा करते समय अपने सामर्थ्य का भी ध्यान जरूर रखें। व्यवसाय में लाभ मिलेगा। जमीन-जायदाद के काम सफल होंगे और परिवार व मित्रों का सहयोग मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius)

शुभ समाचार मिलेंगे। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में अवसर बढ़ेंगे। विद्यार्थी परीक्षा और प्रतियोगिता में अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में कोई खास डील होने की संभावना है। फोन तथा संपर्क सूत्रों के माध्यम से कोई विशेष जानकारी भी मिलेगी। इस समय आर्थिक स्थिति पर भी ध्यान देने की जरूरत है।

मकर राशि (Capricorn)

घर-परिवार में सुख-साधन बढ़ेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विरोधियों पर विजय मिलेगी। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में लाभ होगा। बकाया धन प्राप्त होगा, लेकिन आज किसी भी तरह की उधारी या कर्ज संबंधी गतिविधियां स्थगित रखना जरूरी है। पति-पत्नी के बीच किसी व्यक्तिगत बात को लेकर तनातनी रहेगी। शांति से काम लें क्योंकि समस्याएं और बढ़ सकती हैं।

कुंभ राशि (Aquarius)

कोई प्रॉपर्टी संबंधी विवाद चल रहा है, तो उसे सुलझाने का उचित समय है। स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। नए परिचय और संपर्क बनेंगे। माता-पिता के प्रति आदर भाव बढ़ेगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। गैर-जरूरी यात्रा से भी परहेज करें। किसी भी तरह का बदलाव करना अभी उचित नहीं है।

मीन राशि (Pisces)

अपने काम में पूरी मेहनत करेंगे। कर्मक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी। परिवार में महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। उपयोगी वस्तुओं की खरीद पर खर्च बढ़ेगा। धैर्य, गंभीरता और सहनशीलता से लाभ मिलेगा। मित्रों तथा भाइयों के साथ संबंधों में मधुरता बनाकर रखें, जरा सी गलतफहमी से दूरियां आ सकती हैं। आर्थिक मामलों में काफी सूझबूझ व सोच-विचार से निर्णय लें। व्यर्थ की गतिविधियों में बहुत अधिक धन व्यय होने की आशंका है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button