देश/दुनियाधर्म
Trending

सेहत को लेकर सचेत रहें वृषभ, वृश्चिक और सिंह राशि

दैनिक पंचांग और राशिफल– 6 अक्टूबर 2025, सोमवार

06 अक्तूबर 2025 को अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। इस तिथि पर उत्तरभाद्रपदा नक्षत्र और वृद्धि योग का संयोग बन रहा है। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो सोमवार को अभिजीत मुहूर्त 11:42 − 12:29 रहेगा। राहुकाल सुबह 07:44 − 09:11 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा मीन राशि में संचरण करेंगे।

सूर्योदय: 06:16 प्रातः

सूर्यास्त: 06:00 सायं

चंद्रमा: मीन राशि में

तिथि: चतुर्दशी – 12:23 सायं तक, तत्पश्चात पूर्णिमा

नक्षत्र: उत्तर भाद्रपद

पक्ष: शुक्ल पक्ष

योग: वृद्धि – 01:14 दोपहर तक, तत्पश्चात ध्रुव

वार : सोमवार

राहुकाल: 07:30 प्रातः से 09:00 प्रातः तक

दैनिक राशिफल

मेष — परिश्रम और प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। किसी के प्रपंच में न पड़ें और अपने कार्य पर पूरा ध्यान दें। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। आलस्य का त्याग करें। कारोबारी काम में नया तालमेल और समन्वय बन जाएगा। दोस्तों के साथ साझेदारी में किए जा रहे काम में लाभ मिलने के योग हैं। शुभांक – 2, 5, 7

वृषभ — जोखिम से दूर रहना ही बुद्धिमानी होगी। आज सेहत के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। अनावश्यक तर्क-कुतर्क पैदा होंगे। महत्वपूर्ण कार्य को समय पर बना लें तो अच्छा रहेगा। आय-व्यय की स्थिति समान बनी रहेगी। कामकाज में आ रही बाधाएं दूर होंगी। बाहरी और अंदरूनी सहयोग से मनोबल बढ़ेगा। शुभांक – 5, 6, 7

मिथुन — परिश्रम और प्रयास से किए गए कार्य लाभ देंगे। व्यापार और व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। नौकरी में सावधानीपूर्वक कार्य करें। लेन-देन में आ रही बाधा को दूर करने के प्रयास सफल होंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होते रहेंगे। शुभांक – 5, 6, 9

कर्क — किसी से वाद-विवाद या कहासुनी होने की संभावना है। बुद्धि और धन का दुरुपयोग न करें। व्यर्थ के आडंबरों से बचें और अपनी संपत्ति को संभालकर रखें। परिवार में किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। मानसिक तनाव में वृद्धि होगी, पर बाहरी सहयोग से राहत मिलेगी। शुभांक – 1, 6, 7

सिंह — भाइयों के बीच विरोध होने की संभावना है। शिक्षा में अपेक्षित सफलता न मिलने का संदेह है। सेहत भी  मध्यम रहेगी पर जीवनसाथी का परामर्श आपके लिए लाभदायक रहेगा। व्यापार व नौकरी में स्थिति मजबूत होगी और कार्यसिद्धि में अधिक विलंब नहीं होगा। आर्थिक लाभ के साथ ज्ञानार्जन का वातावरण बनेगा। शुभांक – 2, 5, 6

कन्या — शैक्षणिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। परिवार में किसी मांगलिक कार्य को लेकर चर्चा होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। लेन-देन में स्पष्टता रखें क्योंकि अस्पष्टता हानि पहुंचा सकती है। मध्याह्न पूर्व का समय आपके पक्ष में रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनी रहेगी और रुकावटें दूर होंगी। शुभांक – 3, 7, 8

तुला — जमीन-जायदाद से लाभ प्राप्त हो सकता है। मकान और वाहन की सुविधाएं मिलेंगी। कर्ज और रोगों से मुक्ति संभव है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अच्छे कार्यों के लिए नए रास्ते खुलेंगे। पैसों की सुविधा मिल जाएगी, हालांकि कामकाज सीमित तौर पर ही बन पाएंगे। शुभांक – 2, 3, 7

वृश्चिक — स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। यात्रा और प्रवास का परिणाम लाभदायक होगा। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। बीच में कुछ कार्यों में बाधा आएगी, पर धन से लाभ भी मिलने लगेगा। घर के सदस्य मदद करेंगे और आर्थिक स्थिति में सुधार शुरू होगा। शुभांक – 2, 6, 8

धनु — बढ़ते घाटे से राहत मिलने लगेगी। व्यापार व व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। मित्रों से सावधानी रखें तो अधिक लाभ होगा। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग है। शैक्षणिक कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे और ज्ञानार्जन का वातावरण बनेगा। शुभांक – 4, 8, 9

मकर — संतोष और संयम बनाए रखने से सफलता मिलेगी। नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी। शैक्षणिक क्षेत्र में थोड़ी उदासीनता रहेगी। मित्रों की उपेक्षा करना ठीक नहीं। कार्यक्षेत्र में तनाव बढ़ सकता है, इसलिए धैर्य रखें। खान-पान में सावधानी रखें और आगे बढ़ने के अवसरों का लाभ लें। शुभांक – 5, 6, 8

कुंभ — महत्वपूर्ण कार्य समय पर निपटा लें, वरना देरी नुकसानदेह हो सकती है। आय-व्यय की स्थिति संतुलित रहेगी। कार्य में आ रही बाधाएं दूर होंगी और सहयोग बढ़ेगा। लेन-देन से जुड़ी परेशानियाँ कम होंगी। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शुभांक – 6, 8, 9

मीन — शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिश्रम से काम बनाने की कोशिश लाभदायक होगी। व्यापार में सफलता मिलेगी। बुरी संगति से बचें। नौकरी में सावधानीपूर्वक कार्य करें। अपनों का सहयोग मिलेगा और मान-सम्मान बढ़ेगा। शुभांक – 3, 6, 8

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button