Daily horoscopeदेशधर्म
Trending

वृष, मिथुन, मकर और कुंभ राशि के बनेंगे काम, धनु और मीन राशि वाले रखें धैर्य

स्नान दान की पौष पूर्णिमा आज

आज शनिवार, 3 जनवरी 2026 का पंचांग और राशिफल 

विक्रम संवत्: 2082

संवत्सर नाम: सिद्धार्थ

शक संवत्: 1947

हिजरी सन्: 1447

मु. मास: 13 रज्जब

अयन: उत्तरायण

ऋतु: शिशिर ऋतु

मास: पौष

पक्ष: शुक्ल पक्ष

शुभ मुहूर्त / श्रेष्ठ चौघड़िये

आज शुभ कार्यों के लिए निम्न चौघड़िये उत्तम रहेंगे—

शुभ: सुबह 8:38 से 9:56 बजे तक

चर: दोपहर 12:31 से 1:49 बजे तक

लाभ: दोपहर 1:49 से 3:07 बजे तक

अमृत: दोपहर 3:07 से 4:24 बजे तक

➡️ इन समयों में शुभ कार्य प्रारम्भ किए जा सकते हैं।

तिथि

पूर्णिमा तिथि: दिन में 3:33 बजे तक

प्रतिपदा तिथि: इसके बाद प्रारम्भ

दिशा शूल

पूर्व दिशा में दिशा शूल रहेगा। आज पूर्व दिशा की यात्रा से बचें।

राहु काल: सुबह 9:00 से 10:30 बजे तक

आर्द्रा नक्षत्र: सायं 5:28 बजे तक

पुनर्वसु नक्षत्र: इसके बाद

योग

ब्रह्म योग: सुबह 9:05 बजे तक

ऐन्द्र योग: सायं 5:16 बजे तक

वैधृति योग: इसके बाद

 करण

बव करण: दिन में 3:33 बजे तक

बालव करण: इसके बाद

व्रत / दिवस विशेष

पौषी पूर्णिमा

माघ स्नान का प्रारंभ

चन्द्र स्थिति

चन्द्रमा संपूर्ण दिन-रात्रि मिथुन राशि में रहेगा।

 आज जन्म लेने वाले बच्चे

राशि: मिथुन

नक्षत्र: सायं 5:28 बजे तक  आर्द्रा, इसके बाद  पुनर्वसु

पाद: रजत पाद

नामाक्षर: ङ, छ, के, को, ह

राशि स्वामी: बुध

मिथुन राशि के बच्चों के गुण

मिथुन राशि में जन्मे बच्चे बुद्धिमान, चतुर, कुशल व्यापारी, अच्छे वक्ता और त्वरित बुद्धि वाले होते हैं। ये लेखन, गणित, बैंकिंग, तकनीकी, लेखा-जोखा, क्रय-विक्रय जैसे कार्यों में विशेष सफलता प्राप्त करते हैं। तर्क-वितर्क में निपुण होने के कारण बौद्धिक क्षेत्रों में इनकी अलग पहचान बनती है।

आज का राशिफल 

शनिवार को मेष राशि वालों के पुराने काम पूरे होंगे। वृष राशि के लोगों को रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आर्थिक लाभ के योग भी हैं। मिथुन राशि वालों का खास काम पूरा हो सकता है। कर्क राशि वालों की प्रॉपर्टी की अच्छी डील हो सकती है। कुंभ राशि वालों का फाइनेंस संबंधी रुका काम दोबारा शुरू हो सकता है। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए सामान्य दिन रहेगा।

मेष राशि:

आज का दिन आपको थोड़ा दौड़ाएगा। काम भी रहेंगे, लोग भी अपनी-अपनी बात कहेंगे और मन भी जल्दी रिएक्ट करेगा। ध्यान रखें कि हर बात पर तुरंत जवाब न दें। शाम के समय किसी अपने से बातचीत मन को हल्का करेगी।

वृषभ राशि:

आज भीतर से आप काफी संतुलित रहेंगे, भले हालात थोड़े उलझे हों। धैर्य आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा।आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है, पैसे से जुड़ी समस्याएं समाप्त होगी, अचानक कहीं से बड़ा पैसा मिल सकता है, कोर्ट कचहरी के मामलों में राहत मिलेगी, कारोबार और करियर के लिए दिन अच्छा रहेगा, माता-पिता के सहयोग से नया बिजनेस शुरु कर सकते हैं, अचानक मेहमानों का आगमन हो सकता है, बच्चों की शिक्षा को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं, स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है, पति-पत्नी के बीच रिश्ते अच्छे रहेंगे।

मिथुन राशि:

मिथुन राशि जातक के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। इस समय आप रुके हुए कार्यों को तेजी के साथ पूरा करने का प्रयास करेंगे, पुरानी समस्याएं समाप्त होती हुई नजर आयेगी। आज आपका कोई बहुत ही विशेष काम पूरा होने वाला है। परिवार के किसी सदस्य के भविष्य से जुड़ा बड़ा फैसला लेने में आपकी राय की बहुत तारीफ होगी। बिजनेस के रिलेटेड नए लोगों के साथ मुलाकात करनी पड़ सकती है, अचानक लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। दिमाग आज बहुत एक्टिव रहेगा और कई काम एक साथ करने का मन करेगा। बातचीत में असर रहेगा, बस शब्द सोच-समझकर चुनें। किसी गलतफहमी को समय रहते साफ करना बेहतर रहेगा।

कर्क राशि:

इस समय आपको सेहत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है, अचानक बेमतलब के खर्च सामने आ सकते हैं, आज आप पुरानी समस्याओं से बाहर निकलने में कामयाब रहेंगे। किसी बड़े लक्ष्य को प्राप्त करने में आपको अपने भाइयों का विशेष सहयोग मिलेगा। आज भावनाएं गहरी रह सकती हैं। कोई पुरानी बात मन को छू सकती है। घर-परिवार या किसी अपने का साथ राहत देगा। मन की बात दबाने के बजाय साझा करना अच्छा रहेगा।

सिंह राशि:

आज आत्मविश्वास साफ झलकेगा। आज आपको पुरानी समस्याओं से बाहर निकालने के रास्ते मिलेंगे, बड़े बुजुर्गों की सलाह बहुत ही काम आएगी, निजी जीवन में रिश्ते बिगड़ सकते हैं, घर परिवार में गलतफहमियों को दूर करने का प्रयास करेंगे। कारोबार में आज नुकसान उठाना पड़ सकता है, विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है, काम में सराहना या जिम्मेदारी मिल सकती है। ध्यान रखें कि आत्मविश्वास अहंकार में न बदले। रिश्तों में खुलकर बात करना फायदेमंद रहेगा।

कन्या राशि:

आप एक बार फिर से पुरानी बातों को भूलकर जीवन की शुरुआत करेंगे, नौकरी में आज आपको नए अवसर मिल सकते हैं, ऑफिस में आज आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है, इंटरनेट से जुड़े कामों में आपको नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं, पैसे से जुड़ी समस्याएं समाप्त होगी। जिम्मेदारियां आज थोड़ी भारी लग सकती हैं, लेकिन आप उन्हें निभाने में सक्षम हैं। मेहनत का फल धीरे मिलेगा। वरिष्ठ या परिवार की सलाह काम आएगी। खुद पर भरोसा रखें।

तुला राशि:

किसी शुभचिंतक की मदद से आपकी कोई बहुत बड़ी महत्वाकांक्षा पूरी हो सकती है। हर चीज को परफेक्ट करने की चाह आपको थका सकती है। काम में बारीकियों पर ध्यान दें, लेकिन छोटी गलतियों को नजरअंदाज करना सीखें। सेहत और दिनचर्या पर ध्यान जरूरी है। प्रेम संबंधों में भी आपसी नजदीकियां बढ़ेंगी जिससे मन में उत्साह रहेगा। अपनी भविष्य की योजनाओं को गुप्त रखना आपके लिए हितकारी होगा।

वृश्चिक राशि:

आज आपकी सोच दूसरों से अलग रहेगी। संतान से संबंधित कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो जाने से आपको बड़ी राहत मिलेगी। अपने नजदीकी रिश्तेदारों के साथ मिलकर कुछ खास योजनाओं पर गंभीरता से विचार-विमर्श होगा। टीम या दोस्तों से सहयोग मिलेगा। जिद से बचें और दूसरों की राय भी सुनें। नए विचार भविष्य में लाभ देंगे।

धनु राशि:

आज किसी भी परिस्थिति में अपने मन को शांत रखें। इससे मुश्किल स्थितियों में भी आपको समस्या का हल निकालने में मदद मिलेगी और आप सफल होंगे। विदेश जाने के लिए कोशिश कर रहे लोगों को आज कोई बहुत ही शुभ और उत्साहवर्धक सूचना मिल सकती है। मन संतुलन ढूंढेगा और किसी फैसले को लेकर असमंजस रह सकता है। रिश्तों में नरमी रखें। कला, संगीत या पसंदीदा काम से मन हल्का होगा।

मकर राशि:

आज आपके लिए बहुत ही सुखद ग्रह स्थिति बनी हुई है, इस समय का पूरा लाभ उठाएं। घर में खुशियां आने के संकेत मिल रहे हैं। भीतर बहुत कुछ चल रहा होगा, लेकिन आप कम ही जाहिर करेंगे। काम में गहराई से ध्यान देने पर अच्छे नतीजे मिलेंगे। आज आप माता-पिता के सहयोग से नए बिजनेस शुरू कर सकते हैं, जीवन की कुछ समस्याएं आपकी समाप्त होगी।  बैंकिंग से संबंधित समस्याएं समाप्त हो सकती हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े छात्रों को आज अच्छा लाभ मिलेगा। शाम का अकेला समय आपको सुकून देगा।

कुंभ राशि:

आज मन खुला रहेगा और कुछ नया सीखने या प्लान करने की इच्छा होगी। उम्मीद और सकारात्मक सोच साथ देगी। आपकी कामयाबी को देखकर कुछ लोग आपसे जलन की भावना रख सकते हैं। निवेश या इन्वेस्टमेंट से जुड़े कामों में किसी की बातों में न आएं और खुद पूरी जांच-पड़ताल जरूर करें। अपने स्वभाव में धैर्य और सहजता बनाए रखना आज आपके लिए बहुत जरूरी होगा। पुराने दोस्त से बातचीत मन खुश कर सकती है।

मीन राशि:

भावनाएं आज गहरी रहेंगी। दूसरों की मदद करने का मन होगा, लेकिन खुद को भी प्राथमिकता दें। ध्यान, संगीत या शांति में समय बिताना मानसिक मजबूती देगा। आज का दिन भावनाओं और समझदारी के बीच संतुलन बनाने का है। जल्दबाजी और प्रतिक्रिया से बचकर सोच-समझकर कदम उठाना फायदेमंद रहेगा। रिश्तों में संवाद और काम में धैर्य आपको बेहतर दिशा देगा। शाम का समय आत्मचिंतन और अपनों के साथ बिताने से मन हल्का होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button