उत्तराखंड
Trending

प्रेमनगर व्यापार मंडल व महावीर सेवा समिति की पहल, जरूरतमंदों को बांटे कंबल व चेक

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया वितरण

प्रेमनगर। प्रेम नगर व्यापार मंडल एवं महावीर सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में प्रेम नगर खन्ना चौक पर जरूरतमंदों को कंबल एवं आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए गए। इस सेवा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी तथा स्थानीय विधायक सविता कपूर उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के दौरान व्यापार मंडल के प्रधान भूषण भाटिया एवं विधायक प्रतिनिधि विक्की खन्ना ने मुख्य अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधान भूषण भाटिया के अनुरोध पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्वयं जरूरतमंदों को कंबल प्रदान कर सेवा भावना का संदेश दिया।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, मुख्यमंत्री जनसंपर्क अधिकारी राजेश सेठी, भाजपा नेत्री नेहा जोशी, आदित्य चौहान, अमित कपूर, अर्चित डाबर, रविंद्र माकिन, कीमत गुलाटी, बलविंदर मैनी, सुरेश भाटिया सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है और ऐसे सेवा कार्यों से सामाजिक समरसता को मजबूती मिलती है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button