
जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे
आज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि दोपहर 2:43 बजे तक रहेगी, इसके बाद त्रयोदशी तिथि शुरू होगी। मंगलवार को भौम प्रदोष व्रत भी है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार आज कई राशि वालों के लिए धन, करियर और पारिवारिक मामलों में सकारात्मक अवसर बन सकते हैं, जबकि कुछ लोगों को खर्च और जल्दबाजी में फैसले लेने से बचना होगा।
आज का पंचांग
वार: मंगलवार
तिथि: कृष्ण पक्ष द्वादशी दोपहर 2:43 बजे तक, इसके बाद त्रयोदशी
नक्षत्र: पुष्य शाम 4:39 बजे तक, इसके बाद आश्लेषा
योग: परिघ रात्रि 12:40 बजे तक, इसके बाद शिव योग
करण: तैतिल दोपहर 2:43 बजे तक, इसके बाद गर
सूर्योदय: सुबह 6:02 बजे
सूर्यास्त: शाम 6:35 बजे
चंद्रमा: कर्क राशि में
सूर्य राशि: सिंह
शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:30 से 5:18 बजे तक
अमृत काल: सुबह 10:40 बजे से दोपहर 12:09 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:53 बजे से दोपहर 12:43 बजे तक
अशुभ मुहूर्त
राहुकाल: दोपहर 3:24 बजे से शाम 4:57 बजे तक
यमगंड: सुबह 9:12 बजे से 10:45 बजे तक
व्रत और त्योहार
भौम प्रदोष व्रत
आज का राशिफल
♈ मेष राशि — Aries
लाभदायक परिस्थितियां बनी हुई हैं। मेहनत के उचित नतीजे पाने के लिए कर्मप्रधान रहना होगा। अगर घर-परिवार और मानसिक शांति आज आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगी। घर की जरूरतों, संपत्ति या वाहन से जुड़े किसी काम पर विचार हो सकता है। प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री से जुड़ी कोई योजना बनाई है, तो आज उसके सफल होने का समय है।परिवार के किसी सदस्य के साथ लंबित बातचीत को शांत तरीके से पूरा करना अच्छा रहेगा। खर्च और थकान को नजरअंदाज न करें।
♉ वृषभ राशि — Taurus
आज अनावश्यक खर्चों से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा। दिमाग में नए और उपयोगी विचार आएंगे, लेकिन सभी योजनाओं पर एक साथ काम करने के बजाय प्राथमिकता तय करें। लंबे समय से रुका हुआ पैसा भी आज मिलने की संभावना है। निरंतर प्रयास से आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
♊ मिथुन राशि — Gemini
आज धन, परिवार और बातचीत से जुड़े विषय प्रमुख रहेंगे। काम की गति तेज रहेगी, लेकिन जल्दबाजी या चिड़चिड़ेपन से बचना जरूरी है। करियर में कोई अवसर मिल सकता है। आर्थिक या पारिवारिक फैसले लेते समय तथ्यों को ध्यान में रखें। अभी कहीं भी ज्यादा निवेश न करें, क्योंकि उससे फायदा नहीं होगा।
♋ कर्क राशि — Cancer
आपके लग्नेश चंद्रदेव सीधे लग्न भाव में अपनी ही राशि में हैं, साथ में देवगुरु बृहस्पति भी उच्च राशि में मौजूद हैं यह गजकेसरी योग की सबसे मज़बूत स्थिति है। ऐसे में आज व्यक्तित्व में एक चमक और आत्मविश्वास लाएगी। आज सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ें। किसी अप्रत्याशित व्यक्ति से मदद मिल सकती है। दूसरों की सहायता स्वीकार करने में संकोच न करें। व्यावसायिक कामों में गति आएगी, लेकिन आय की स्थिति सामान्य ही रहेगी। पार्टनरशिप बिजनेस में पुराने मतभेद खत्म होंगे।
♌ सिंह राशि — Leo
आज मन में कुछ दबाव और व्यस्तता रह सकती है। खर्च, अधूरे काम और निजी चिंताएं ध्यान खींच सकती हैं। जरूरी कागजात, भुगतान और ऑनलाइन लेनदेन में सावधानी रखें। हर बात को अपने तरीके से मनवाने की जिद से बचना रिश्तों के लिए बेहतर रहेगा। किसी पड़ोसी या मित्र के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है। धैर्य और समझदारी से समाधान निकालें। बिना सोचे-समझे किसी से कोई वादा न करें, क्योंकि उसे पूरा करना मुश्किल हो सकता है।
♍ कन्या राशि — Virgo
आज लोगों और संपर्कों के जरिए काम आगे बढ़ सकता है। किसी पुराने परिचित से मदद मिलने की संभावना है। आर्थिक मामलों में सचेत रहें। इस समय कहीं भी निवेश करना नुकसानदायक हो सकता है। जल्दबाजी और लापरवाही, दोनों आपकी तरक्की में रुकावट बनेंगी। अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करें। यात्रा के दौरान अपना सामान अच्छी तरह जांच लें। नेटवर्क के माध्यम से कोई उपयोगी अवसर सामने आ सकता है।
♎ तुला राशि — Libra
घर के किसी बड़े सदस्य को लेकर चिंता हो सकती है। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय लेने के बजाय परिस्थितियों को समझने की कोशिश करें। शाम के समय काम की गति बढ़ सकती है और किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से संपर्क आपके लिए उपयोगी साबित हो सकता है।
♏ वृश्चिक राशि — Scorpio
काम में आपकी सराहना हो सकती है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अटकी हुई बात को आगे बढ़ाने में मदद करेगी। परिवार के बड़ों की बात ध्यान से सुनें और रिश्तों में ताने या कटु शब्दों से बचें। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रह सकती है।
♐ धनु राशि — Sagittarius
आज बहस, जोखिम और जल्दबाजी से दूरी बनाकर चलना बेहतर होगा। अधूरी जानकारी के आधार पर कोई बड़ा फैसला न लें। रिश्तों में संवेदनशीलता रहेगी, इसलिए अपनी बात कहने से पहले उसके असर पर भी विचार करें। साझा खर्च और जिम्मेदारियों को लेकर स्पष्टता रखें।
♑ मकर राशि — Capricorn
आज साझेदारी, सहयोग और रिश्तों से जुड़े मामलों पर ध्यान रहेगा। सामने वाले की प्रतिक्रिया समझकर अपनी योजना में थोड़ा लचीलापन रखें। नौकरी और कारोबार में टीमवर्क से फायदा मिल सकता है। किसी पॉलिसी में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो दिन बहुत शुभ है। यह निवेश भविष्य में अच्छा लाभ देगा। आर्थिक मामलों में बचत पर ध्यान दें और जल्दबाजी वाले निवेश से बचें।
♒ कुंभ राशि — Aquarius
आज मेहनत और व्यवस्थित तरीके से काम करने का दिन है। सुबह काम का दबाव अधिक रह सकता है, लेकिन दोपहर बाद परिस्थितियां बेहतर होंगी। मेहनत का परिणाम मिलने की संभावना है। धन, परिवार और रिश्तों से जुड़े मामलों में संयम रखें। लेनदेन से जुड़े किसी काम में गलती होने से नुकसान हो सकता है। इसकी वजह से संबंध भी खराब हो सकते हैं।
♓ मीन राशि — Pisces
आज दिन हल्का और रचनात्मक रह सकता है। पढ़ाई, बच्चों, प्रेम और रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सही दिशा में किया गया प्रयास अच्छे परिणाम दे सकता है।अपनी और परिवार की सुख-सुविधाओं को प्राथमिकता दें, लेकिन खर्च के मामले में जरूरत से ज्यादा दरियादिली उचित नहीं है। यह समय भावनाओं के बजाय व्यावहारिक होने का है। कोई करीबी व्यक्ति आपकी समस्या का कारण भी बन सकता है ।नींद, खर्च और रोजमर्रा की दिनचर्या के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा।




