शिक्षा
Trending

उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में छात्रों की रचनात्मक प्रतिभा का संगम, लोकार्पित हुआ काव्य संकलन “कैम्पस पोएट्री”

देहरादून: उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में छात्र-छात्राओं की साहित्यिक उपलब्धियों और रचनात्मक अभिव्यक्ति का प्रतीक काव्य संकलन “कैम्पस पोएट्री” का लोकार्पण विश्वविद्यालय की उपाध्यक्ष अंकिता जोशी द्वारा किया गया। उपाध्यक्ष ने स्वयं इस संकलन का प्राक्कथन भी लिखा है।

लोकार्पण समारोह दीप-प्रज्वलन एवं कुलगीत गायन से शुरू हुआ, जिसमें छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से रंग जमाया। स्वागत संबोधन में प्रोफेसर पिंकी चुग ने बताया कि इस संकलन में विश्वविद्यालय के 25 छात्र-छात्राओं की कृतियां सम्मिलित हैं, जो हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में प्रकाशित हुई हैं।

मुख्य अतिथि सुश्री अंकिता जोशी ने साहित्य समिति के प्रयासों की सराहना की और विश्वविद्यालय के छात्र कवि-कवित्रियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए लीटररी कमेटी के अध्यक्ष एवं यूनिवर्सिटी एच.आर.डी.सी. समन्वयक डॉ. अनिल कुमार दीक्षित ने सभी कवि-कवित्रियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया और उनकी लेखनी द्वारा सशक्त अभिव्यक्ति की सराहना की।

विशिष्ट अतिथि, लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक श्री रमेश भटीजा, ने लिटरेरी क्लब को छात्रों की प्रतिभा पहचानने और लेखन में आत्मविश्वास बढ़ाने वाला मंच बताया। अति विशिष्ट अतिथि, वरिष्ठ मनोवैज्ञानिक डॉ. पूर्णा शर्मा ने “माइंड मैटर्स” पर व्याख्यान देते हुए छात्रों में सांस्कृतिक समृद्धि के महत्व पर बल दिया।

कार्यक्रम में अरमान जोशी, प्राची, सिद्धि मिश्रा, रिचा पांडे, मनविंदर सिंह, सिद्धार्थ मेहरा, अग्रिमा श्रीवास्तव, चंदन चौबे, श्रुति सिंह, जानवी ठुकराल, नेहा जायसवाल, सिमरन, आँचल, उत्कर्ष सहित भारी संख्या में श्रोता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन यू.आई.टी. के छात्र राहुल और दीया ने किया, जबकि आभार डॉ. पिंकी चुग ने व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button