उत्तराखंडशिक्षा
Trending

सशस्त्र बलों के अदम्य साहस और समर्पण को सलाम : जितेन्द्र जोशी

सशस्त्र बलों के साहस को सलाम: उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में झण्डा दिवस पर छात्रों ने जताया समान

देहरादून। सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर उत्तरांचल यूनिवर्सिटी की साहित्य सभा के छात्र-छात्राओं ने भारतीय थल सेना, वायु सेना और नौसेना के जवानों के अदम्य साहस, शौर्य और समर्पण को नमन किया। छात्रों ने वीर सैनिकों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र के प्रति अपनी कृतज्ञता और प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस दौरान छात्रों ने भारत सरकार द्वारा जारी सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के विशेष स्टीकर लगाकर सेना की “वर्दी” के प्रति सम्मान प्रकट किया। उन्होंने विश्वविद्यालय के चेयरमैन जितेन्द्र जोशी, कुलपति प्रो. धरम बुद्धि, डायरेक्टर स्टूडेंट्स एवं आईटी सर्विसेस प्रो. अभिषेक जोशी और रजिस्ट्रार डॉ. अनुज कुमार राणा को भी स्टीकर लगाकर सम्मान व्यक्त किया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अध्यक्ष जितेन्द्र जोशी ने देश के सशस्त्र बलों के अदम्य साहस, समर्पण और राष्ट्रभक्ति को सलाम किया। उन्होंने कहा कि सैनिकों के बलिदान और त्याग को हर भारतीय का प्रणाम मिलना चाहिए।

साहित्य सभा के चेयरपर्सन प्रो. अनिल दीक्षित एवं उपाध्यक्ष प्रो. पिंकी चुग ने छात्रों को इस पहल के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम में साहित्य सभा के छात्र अपूर्वा पुंडीर, राहुल रावत, भूमिका रौथान, नेहल गोस्वामी, रजत चौहान, आशुतोष नौटियाल, प्रेमंजन तिवारी, आयुष, सुभा, नम्रता, रश्मी और नरगिस फ़ातिमा ने अहम भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button