देहरादून में आज सितारों का जलवा , UPL के समापन में नोरा फ़तेही और बादशाह मचाएंगे धमाल
राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आज उत्तराखंड प्रीमियर लीग का ग्रैंड फिनाले, प्रशासन ने जारी किया ट्रैफिक प्लान

देहरादून। राजधानी आज शाम सितारों की रोशनी से जगमगाने वाली है। रायपुर स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में उत्तराखंड प्रीमियर लीग (UPL) टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन समारोह आयोजित होगा।
फाइनल मुकाबले के बाद दर्शक झूम उठेंगे जब बॉलीवुड की ग्लैमरस अदाकारा और डांसर नोरा फतेही अपने जबरदस्त डांस मूव्स से मंच को रोशन करेंगी, जबकि देश के लोकप्रिय रैपर बादशाह अपने सुपरहिट गानों से समां बांधेंगे।
इस मेगा शो के लिए दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। टिकट की न्यूनतम कीमत ₹499 रखी गई है, जबकि वीआईपी श्रेणी के पास हजारों रुपये तक के हैं। आयोजन में भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और ट्रैफिक के पुख्ता इंतज़ाम किए हैं।
यातायात और डायवर्जन योजना1. मसूरी-राजपुर रोड से आने वाले वाहन
- साईं मंदिर, तिरशाली चौक, मालदेवता रोड और महाराणा प्रताप चौक होते हुए स्टेडियम पहुंचेंगे।
- चकराता रोड व ए.सी. रोड से आने वाले वाहन जोगीवाला चौक, गांधी रोड, धारा क्रॉसिंग, लाडपुर तिराहा और शिव मंदिर तिराहा से होकर स्टेडियम पहुंचेंगे।
- रिस्पना और हरिद्वार रोड से आने वाले वाहन जोगीवाला चौक, 6 नंबर पुलिया, डबल चौक और शिव मंदिर तिराहा मार्ग से होकर आएंगे।
- सहारनपुर रोड व धर्मपुर रोड से आने वाले वाहन धर्मपुर मंडी, फव्वारा चौक, 6 नंबर पुलिया, डबल चौक और शिव मंदिर तिराहा से स्टेडियम की ओर बढ़ेंगे।
- ऋषिकेश, हरिद्वार और थानो रोड से आने वाले वाहन रानीपोखरी, एयरपोर्ट तिराहा, थाना चौक, भोपालपानी और थोड़ा सरोली मार्ग से होकर स्टेडियम पहुंचेंगे
नो पार्किंग ज़ोन और जुर्माना
स्टेडियम के आसपास का पूरा क्षेत्र नो पार्किंग ज़ोन घोषित किया गया है। नियमों का उल्लंघन करने पर वाहनों को टोइंग ज़ोन में भेजा जाएगा और जुर्माना लगाया जाएगा। पुलिस ने दर्शकों से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों और पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात सुचारु बना रहे।




