
आज 20 नवंबर 2025 का पंचांग और राशिफल
दैनिक पंचांग के अनुसार आज 20 नवंबर 2025, गुरुवार का दिन है। आज मार्गशीर्ष माह की अमावस्या तिथि है और इस दिन पितरों का तर्पण करने से पितर प्रसन्न होकर अपना आशीर्वाद देते हैं। आइए जानते हैं, कैसी रहेगी राहुकाल की स्थिति और दिनभर के शुभ व अशुभ मुहूर्त के बारे में। यहां पढ़ें पूरा पंचांग।
सूर्योदय: 06:47 प्रात:
सूर्यास्त: 05:25 सायं
चंद्रमा: वृश्चिक
तिथि: अमावस्या – 12:16 सायं तक, प्रतिपदा
नक्षत्र: अनुराधा
पक्ष: कृष्ण पक्ष
योग: शोभन – 09:53 ए.एम. तक, अतिगण्ड
वार: गुरुवार
राहुकाल: 01:25 अपराह्न से 02:45 अपराह्न
शक संवत: 1947 विश्वावसु
विक्रम संवत: 2082 कालयुक्त
आज का राशिफल
आज कर्क और वृश्चिक राशि के लोगों को सावधान रहना होगा, आज आपको कोई धोखा दे सकता हैं। वहीं सिंह राशिवालों की लाइफ में उथल-पुथल मचेगी। आपके परिवार में संपत्ति का विवाद बढ़ेगा। वहीं मेष वालों को विदेश में नौकरी मिलने की संभावना है।
♈ मेष
मेष राशि के जातकों को आवश्यक कार्यों की सूची बनाकर प्राथमिकता से आगे बढ़ना चाहिए। समय सहज दबाव को बनाए रखने का संकेतक है। स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर फोकस बनाए रखें। मौसमी सावधानियों पर ध्यान दें। स्वजनों की खुशियों का ध्यान रखेंगे। जोखिमपूर्ण प्रयासों से बचेंगे। आकस्मिकता बनी रह सकती है। सहनशीलता रखेंगे। कार्य प्रभावित होंगे। अपनों के सुझावों पर ध्यान देंगे। निर्णयों में जल्दबाजी नहीं दिखाएं।
♉ वृषभ
वृष राशि के लोगों को उद्योग कार्यों को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाना चाहिए। दाम्पत्य जीवन में भरोसा और प्रेम बढ़ेगा। विभिन्न विषयों में योजना बनाकर लक्ष्य साधेंगे। नेतृत्व बल पाएगा। साझा विषयों पर फोकस रहेगा। करियर व्यापार में आवश्यक गति रखेंगे। निर्णय लेने में उत्साह दिखाएंगे। टीम संवारने में मदद मिलेगी। कार्यक्षमता का विकास होगा। महत्वपूर्ण मामलों में अनुकूलता बढ़ेगी। सामूहिक प्रयत्न बेहतर होंगे। करियर कारोबार में तेजी रखेंगे।
♊ मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बनाए रखनी चाहिए। मेहनत और जिम्मेदारी से करियर कारोबार के मामलों को हल करें। कामकाज में सतर्कता बनाए रहें। नियम अनुशासन को बढ़ावा देंगे। सूझबूझ और स्मार्ट वर्किंग से काम लेंगे। वातावरण में अनुकूलता रहेगी। खर्च व निवेश पर अंकुश रखें। नौकरी के प्रयास गति लेंगे। जिम्मेदारी बढ़ाई जा सकती है। पेशेवर एवं तार्किक विषय गति पाएंगे। सेवाक्षेत्र से जुड़े मामलों में गति आएगी।
♋ कर्क
कर्क राशि के लोगों को दोस्तों को समय देने का भाव रखना चाहिए। करीबियों के साथ सुखद संवाद बनाए रखेंगे। भेंट में उत्साह दिखाएंगे। अपनों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ी रहेगी। प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी। अपनों के साथ वक्त बिताएंगे। बुद्धि विवेक से कार्य पक्ष में बनाएंगे। संस्कार परंपराओं में गति आएगी। प्रतिस्पर्धा में प्रभावी रहेंगे। युवा बेहतर कला कौशल संवार पाएंगे। शैक्षिक गतिविधियों में रुचि रहेगी। बड़ों से सीख सलाह बनाए रखेंगे। आज भगवान विष्णु और देवी मां महालक्ष्मी की पूजा वंदना करें। ओम् गुं गुरुवे नमः का जाप करें। सहयोग बढ़ाएं।
♌ सिंह
सिंह राशि के जातकों को घर परिवार में धैर्य व विनम्रता से संबंधों को बेहतर बनाए रखने का प्रयास करना चाहिए। चर्चा में गंभीरता दिखाएंगे। प्रशासकीय के मामले पक्ष में रहेंगे। करियर व्यवसाय में गति बढ़ेगी। वरिष्ठों से करीबी बढ़ेगी। परिजनों की बातों को अनदेखा करने से बचें। व्यक्तिगत विषयों पर फोकस बढ़ाएं। भावनात्मक प्रदर्शन में सहज रहें। निजी कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सुख सौख्य में वृद्धि होगी। प्रबंधन बेहतर बना रहेगा।
♍ कन्या
कन्या राशि के लोगों को सभी से बेहतर संवाद और मेलजोल बढ़ाने के प्रयास रखने चाहिए। भाई बंधुओं संग समय बिताएंगे। वाणिज्यिक कार्यों पर फोकस होगा। प्रभावी ढंग से बात रखेंगे। आपकी कोई योजना सार्वजनिक हो सकती है। जिससे नुकसान होने की आशंका है और आपकी कार्य क्षमता भी प्रभावित होगी। वाहन या किसी मूल्यवान वस्तु के खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आएगा। स्वजन सहयोग देंगे। सामाजिक गतिविधियों से जुड़ेंगे। साहसी और उत्साहित बने रहेंगे। संबंधियों से करीबी रहेगी। आज भगवान विष्णु और देवी मां महालक्ष्मी की पूजा वंदना करें। ओम् गुं गुरुवे नमः का जाप करें। मेलजोल बढ़ाएं।
♎ तुला
20 नवंबर के दिन अपने रिश्ते में धैर्य रखें और रोमांटिक रहें। प्रोफेशनल लाइफ में समझदारी भरे फैसले लें। लव के मामले में आज शांत रहें और रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए साथी के सुझावों को महत्व दें। कोई भी निर्णय लेते समय अच्छे बुरे पहलुओं पर सोच विचार अवश्य कर लें। यात्रा का प्लान बनेगा, परंतु इससे कोई लाभ नहीं होगा। बेहतर होगा कि स्थगित कर दें।
♏ वृश्चिक
20 नवंबर के दिन कार्यस्थल पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना जारी रखें। स्वास्थ्य के मामले में भी सकारात्मक रहने के कारण आप सुरक्षित निवेश विकल्पों पर विचार कर सकते हैं। ऑफिस और पर्सनल जीवन को बैलेंस करें।विवादित मामलों को बढ़ाने की बजाय सुलझाने की कोशिश करें, अन्यथा इससे तनाव और संबंध खराब होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। जल्दी सफलता पाने की कामना से किसी अनुचित कार्य में भी रुचि न लें। इस समय संयम रखना बहुत जरूरी है।
♐ धनु
आज आपको किसी नए संपर्क से लाभ मिलेगा। अतीत के संदर्भ में अनुसंधान का फायदा भी मिल सकता है। रुका हुआ धन कठिनाई से मिलेगा। रोजमर्रा के कामों में कोताही न बरतें। व्यावसायिक उन्नति से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रात्रि के समय मांगलिक अवसरों में जाने का अवसर मिलेगा।
♑ मकर
आज सामाजिक, धार्मिक कामों में भाग लेने से आपका सम्मान बढ़ेगा। ग्रहों की चाल से आपको भाग्य का साथ मिलेगा। क्रय-विक्रय के व्यवसाय में लाभ होगा। शुभ समाचार भी दिन भर प्राप्त होते रहेंगे। मित्रों में भी हास्य विनोद बढ़ेगा। व्यर्थ के झंझटों से बचे रहें। धार्मिक स्थानों की यात्रा की भूमिका आज बन सकती है। मामा पक्ष से सहयोग मिलेगा।
♒ कुंभ
उच्चाधिकारियों की घनिष्टता से लाभ उठाने का सुअवसर आज दिन भर बना रहेगा। आपकी कोई उलझन सुलझ सकती है। काफी दिनों किसी बात को लेकर आप निर्णय नहीं ले पा रहे थे तो आपके सामने से विचारों का आकाश साफ नजर आएगा और आप सही निर्णय ले पाएंगे। आयात निर्यात के व्यवसाय आरंभ का निर्णय भी आज हो सकता है। अध्यात्म और धर्म में रुचि बढ़ेगी। किसी यात्रा पर जाने या मंगल कार्यों में शामिल होने का संयोग बन सकता है। समय के सदुपयोग से आपका सितारा बुलंद होगा।
♓ मीन
आपकी राशि के स्वामी-देव गुरु बृहस्पति ज्ञान विज्ञान का भंडार हैं। ऐसे में उन्नति के क्षेत्र में कई मार्ग खुलेंगे। अध्ययन व अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। आज के दिन विवादास्पद प्रकरण समाप्त होंगे। गुप्त शत्रु व ईर्ष्यालु साथियों से सावधान रहना होगा। किसी को आज पैसा उधार न दें। ऐसे में पैसा वापिस मिलने की संभावना बेहद कम रहेगी। माता-पिता-गुरु की सेवा में ध्यान लगाना न भूलें।




