Breaking Newsउत्तराखंड
Trending

आंगन में खेल रहे मासूम को उठा ले गया गुलदार, झाड़ियों में मिला शव

खेलते समय घात लगाकर बैठे गुलदार ने बनाया शिकार, ग्रामीणों ने पीछा किया तो कुछ दूरी पर मिला मासूम का शव

पिथौरागढ़। गंगोलीहाट क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक दस वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। शनिवार शाम घर के आंगन में खेल रहा बच्चा अचानक गुलदार के हमले की चपेट में आ गया। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई।

गंगोलीहाट बाजार से करीब 10 किलोमीटर दूर भंडारी गांव में भगवान राम का परिवार रहता है। शनिवार शाम करीब पांच बजे उनका बेटा रियांशु आंगन में खेल रहा था। इसी दौरान आसपास घात लगाए गुलदार ने बच्चे पर हमला कर दिया और उसे उठाकर जंगल की ओर भाग गया।

बच्चे को गुलदार के साथ जाता देख परिजनों और ग्रामीणों ने उसका पीछा किया। तलाश के दौरान घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर झाड़ियों में बच्चे का शव बरामद हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

रियांशु प्राथमिक विद्यालय खेतीखाल में कक्षा चार में पढ़ता था। परिवार में उसका 12 वर्षीय बड़ा भाई दिव्यांशु भी है। घटना के बाद गांव में शोक और भय का माहौल है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button