अभिषेक गुप्ता हत्याकांड की मुख्य आरोपी पूजा शकुन पांडे गिरफ्तार
पति अशोक पांडे और दो शूटर पहले ही जेल में बंद

राजस्थान के भरतपुर से दबोची गई 50 हजार की इनामी साध्वी
अवैध संबंध और कारोबारी हिस्सेदारी के विवाद में रची थी हत्या की साज़िश
अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हुए टीवीएस शोरूम मालिक अभिषेक गुप्ता हत्याकांड में फरार चल रही मुख्य आरोपी पूजा शकुन पांडे को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 50 हजार रुपये की इनामी यह विवादित धर्मगुरु राजस्थान के भरतपुर से दबोची गई।
26 सितंबर की रात अभिषेक गुप्ता की बाइक सवार दो शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जांच में खुलासा हुआ कि अभिषेक और पूजा शकुन पांडे के बीच अवैध संबंध और कारोबारी हिस्सेदारी को लेकर विवाद था। जब अभिषेक ने दूरी बना ली और उसका नंबर ब्लॉक कर दिया, तो पूजा ने सुपारी देकर उसकी हत्या करा दी।
पुलिस पहले ही पूजा के पति अशोक पांडे, और शूटर फजल व आसिफ को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
अलीगढ़ के एसएसपी नीरज सिंह जादौन ने बताया कि पूजा शकुन पांडे की गिरफ्तारी से पूरे षड्यंत्र की परतें खुल गई हैं और अब जल्द ही अदालत में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
पूजा शकुन पांडे निरंजनी अखाड़े की पूर्व महामंडलेश्वर और अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव रह चुकी है। विवादित बयानों के चलते उसे पद से हटा दिया गया था।



