Breaking Newsअपराधउत्तराखंड
Trending

शादीशुदा महिला और किशोरी के रिश्ते से मचा हड़कंप, मामला पहुंचा थाने

महिला संग रहने की जिद पर अड़ी किशोरी, खाई में कूदकर जान देने की कोशिश

समलैंगिक रिश्ते को लेकर पिथौरागढ़ में बवाल, किशोरी को भेजा वन स्टॉप सेंटर

उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में चर्चा छेड़ दी है। यहां एक शादीशुदा महिला और किशोरी के बीच बढ़ी नजदीकियां अब दो परिवारों के लिए बड़ी परेशानी बन गई हैं। दोनों साथ रहने की जिद पर अड़ी हैं, जबकि परिजन इस रिश्ते का लगातार विरोध कर रहे हैं। मामला उस वक्त और गंभीर हो गया, जब किशोरी ने कथित तौर पर खाई में कूदकर जान देने की कोशिश कर डाली।

जानकारी के मुताबिक, पिथौरागढ़ शहर से सटे एक गांव में रहने वाली 28 वर्षीय महिला शादीशुदा है और एक बच्चे की मां भी है। उसका पति बाहर नौकरी करता है। इसी दौरान गांव में रिश्तेदारी में आने-जाने वाली 17 वर्षीय किशोरी से उसकी पहचान हुई। मुलाकातों का सिलसिला धीरे-धीरे दोस्ती और फिर गहरे लगाव में बदल गया। बताया जा रहा है कि पिछले करीब एक साल से दोनों के बीच प्रेम संबंध चल रहे थे।

परिजनों को जब इस रिश्ते की भनक लगी तो उन्होंने दोनों पर रोक-टोक शुरू कर दी। परिवारों ने समझाने की कोशिश की, लेकिन दोनों अलग होने को तैयार नहीं हुईं। इसी बीच किशोरी ने मानसिक तनाव में आकर खाई में कूदने की कोशिश कर दी। हालांकि समय रहते उसे बचा लिया गया, लेकिन इस घटना के बाद दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया।

गुरुवार रात मामला थाने पहुंचा, जहां देर रात तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया और कानूनी पहलुओं के साथ सामाजिक परिस्थितियों का हवाला दिया। पुलिस अधिकारियों ने किशोरी की काउंसलिंग कराई और उसकी सुरक्षा को देखते हुए उसे वन स्टॉप सेंटर भेज दिया। वहीं महिला को सख्त चेतावनी देकर परिजनों के सुपुर्द किया गया है।

पुलिस का कहना है कि मामले पर नजर रखी जा रही है और किशोरी की मानसिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button