उत्तराखंडपर्यावरण
Trending

दुर्गम क्षेत्रों में तैनात वन कर्मचारियों को मिलेगा आवासीय भत्ता

मुख्यमंत्री ने लिया संवेदनशील निर्णय, कहा: कठिन परिस्थितियों में काम करने वालों को मिलेगा लाभ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार अपने कर्मचारियों के कल्याण के लिए निरंतर संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाए हुए है। इसी क्रम में सरकार ने वन विभाग के अंतर्गत दुर्गम क्षेत्रों में तैनात वन कर्मियों को आवासीय भत्ता देने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि “हमारे वनकर्मी प्रदेश की बहुमूल्य वन संपदा और वन्यजीवों की सुरक्षा में दिन-रात कठिन परिस्थितियों में कार्यरत रहते हैं। दूरस्थ चौकियों पर तैनाती के दौरान उन्हें अपने परिवार से दूर रहना पड़ता है, जिससे आवास व्यवस्था एक बड़ी चुनौती बन जाती है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने इस कठिनाई को समझते हुए यह निर्णय लिया है कि उन दुर्गम क्षेत्रों में, जहां स्वास्थ्य एवं शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, वहां तैनात वन कर्मियों को आवासीय भत्ता प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह निर्णय उन वन कर्मियों के लिए राहत लेकर आएगा, जो प्रदेश के जंगलों की सुरक्षा में निरंतर समर्पण के साथ कार्य करते हैं। शासन स्तर पर वित्त विभाग की सहमति से ऐसे दुर्गम क्षेत्रों की पहचान की जाएगी, जहां यह सुविधा लागू होगी।

वन विभाग के कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और वन मंत्री सुबोध उनियाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस निर्णय से उन्हें अपने परिवार की देखभाल में सहूलियत मिलेगी और वे राज्य की वन संपदा की रक्षा में और अधिक मनोयोग से कार्य कर सकेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button