
स्कूल ऑफ लॉ के तत्वावधान में हुआ आयोजन, ‘एक पौधा माँ के नाम’ अभियान से जुड़ने का आह्वान
देहरादून। देवभूमि उत्तराखण्ड यूनिवर्सिटी में उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर स्कूल ऑफ लॉ के तत्वावधान में पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरित जीवनशैली और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने युवाओं से अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय के अध्यक्ष श्री संजय बंसल ने कहा कि युवा वर्ग को पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आकर सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष श्री अमन बंसल ने हरियाली और खुशहाली को समाज की समृद्धि का मूल मंत्र बताया।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय कुमार ने पर्यावरण संरक्षण की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण करना चाहिए। प्रति कुलपति डॉ. आर.के. त्रिपाठी ने उत्तराखण्ड की हरियाली को पर्यावरण का सबसे बड़ा रक्षक बताया।
स्कूल ऑफ लॉ के डीन प्रो. अनिल कुमार दीक्षित ने छात्र-छात्राओं से “एक पौधा माँ के नाम” अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। विश्वविद्यालय के एडवाइजर डॉ. कमल बंसल ने कहा कि हरेला उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो प्रकृति के प्रति सम्मान और संरक्षण का संदेश देता है।
रजिस्ट्रार डॉ. शुभाशीष गोस्वामी ने सभी से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाने का आग्रह किया। वहीं डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर डॉ. दिग्विजय ने हरेला पर्व की भावना को जनजीवन में आत्मसात करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में डॉ. ए.के. जायसवाल, डॉ. कनिष्क झा, डॉ. भूपेंद्र टम्टा, श्रुति ग्रोवर, नीलम सिंह, हिमांशु जखमोला, स्माइल गोयल, आकांक्षा भट्ट और प्रियंका अरुण कुमार सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में संयोजक डॉ. विनोद जोशी ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।




