अपराधउत्तराखंड
Trending

नेपाल जेल से फरार चार अपराधी उत्तराखंड सीमा पर गिरफ्तार 

रात में कर रहे थे नदी पार, एसएसबी के गश्ती दल ने दबोचा

पिथौरागढ़। नेपाल में हाल ही में जेल तोड़कर भागे चार कुख्यात अपराधियों को पिथौरागढ़ जिले में तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 55वीं वाहिनी ने उत्तराखंड बॉर्डर पर दबोच लिया। एसएसपी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह गिरफ्तारी उनकी भारत में घुसपैठ से पहले ही संभव हुई।

सूत्रों के अनुसार, तीन आरोपी दुराचार के मामलों में सजायाफ्ता हैं, जबकि एक हत्या का दोषी है। आरोपियों की गतिविधियों की जानकारी हासिल करने और आवश्यक पूछताछ के बाद उन्हें नेपाल पुलिस के हवाले किया जाएगा।

ऐसे हुई गिरफ्तारी 

शुक्रवार रात करीब 11 बजे, ध्याण क्षेत्र में काली नदी के किनारे गश्त कर रहे एसएसबी जवानों ने चार नेपाली युवकों को रबर ट्यूब की मदद से नदी पार करते हुए देखा। गश्ती दल ने उन्हें तुरंत दबोच लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे नेपाल की जेल से फरार हैं। उनकी पहचान नेपाल पुलिस से मिली सूची के आधार पर भी की गई।

गिरफ्तार अपराधियों की सूची:

धर्मेंद्र चंद, पंचेश्वर गांव (दुराचार)

तर्कराम लुहार, बैतड़ी (दुराचार)

सूरज साऊद, बेलडाड़ी जिला कंचनपुर (दुराचार)

आशिक पहरी, पाटन (हत्या)

तीनों दुराचारियों को नेपाल की अदालत ने 10 से 18 वर्ष की सजा सुनाई थी, जबकि हत्या के आरोपी आशिक पहरी को उम्रकैद की सजा दी गई थी।एसएसबी और स्थानीय पुलिस की टीम आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आरोपियों को नेपाल पुलिस को सौंपा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button