अपराधउत्तराखंड
Trending

पुलिस से कुत्ते के खिलाफ कार्रवाई की मांग

पड़ोसी के कुत्ते ने किया हमला, दो बेटियों समेत परिवार हुआ घायल

देहरादून। थाना सेलाकुई क्षेत्र में 9 अगस्त 2025 की रात पड़ोसी के पालतू कुत्ते के हमले की गंभीर घटना सामने आई है। प्रार्थी अंशूल और धर्मो देवी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को लिखित शिकायत दी है कि पड़ोसी नंदकिशोर, निशांत और प्रवीण के कुत्ते ने उनकी बेटियों अंशूल और पूजा सहित परिवार पर हमला किया।

शिकायत में बताया गया कि कुत्ता अचानक आया और पूजा पर झपटकर कपड़े फाड़ दिए और गंभीर चोटें पहुंचाईं। प्रार्थीगण ने कुत्ते को भगाने की कोशिश की, लेकिन पड़ोसी उल्टे ही मारपीट करने लगे। निशांत ने अंशूल के चेहरे पर कड़ा वार किया जिससे उसके दांत टूट गए, जबकि प्रवीण ने धर्मो देवी के सिर पर ईंट से हमला किया।

प्रार्थीगण ने कहा कि पूर्व में भी इस कुत्ते के हमले के कारण उनकी बेटी पूजा को गंभीर चोटें आई थीं, और पड़ोसी न तो कुत्ते को बांधते हैं और न रैबीज का टीका लगवाते हैं। इस कारण परिवार को लगातार जान-माल का खतरा बना हुआ है।

प्रार्थीगण ने पुलिस से मांग की है कि कुत्ते और पड़ोसियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए और कुत्ते को किसी जिम्मेदार संस्था के पास सुरक्षित किया जाए। पुलिस ने अभी तक इस मामले में जांच शुरू नहीं की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button