
रविवार रात गौतमबुद्ध नगर के चार थाना क्षेत्रों में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इन मुठभेड़ों में 8 बदमाश गिरफ्तार किए गए, जिनमें 5 घायल हैं।
सेक्टर-24 थाना क्षेत्र में कुख्यात बदमाश आमिर उर्फ दानिश पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ। आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस, चोरी की बाइक और ₹50,500 नकद बरामद हुए।
फेस-2 थाना क्षेत्र में दो बदमाश, रोशन और धन्नंजय पकड़े गए। रोशन मुठभेड़ में घायल हुआ। इनके पास से अवैध हथियार और चोरी की बाइक मिली।
बीटा-2 थाना क्षेत्र में गामा-1 में टायर चोरी गैंग के चार सदस्य पकड़े गए, जिनमें से दो घायल हैं। इनके पास से कार, टायर, हथियार व नकदी मिली।
बिसरख थाना क्षेत्र में अलीगढ़ निवासी बदमाश पवन को मुठभेड़ में घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। उसके पास से हथियार, नकदी और चोरी की बाइक बरामद हुई।
पुलिस ने बड़ी मात्रा में चोरी का सामान और हथियार जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।



