Breaking Newsउत्तराखंडशिक्षा
Trending

9 जुलाई को देहरादून में बंद रहेंगे सभी स्कूल

भारी बारिश के चलते डीएम ने घोषित किया अवकाश

देहरादून। जिले में लगातार बिगड़ते मौसम और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने गुरुवार, 9 जुलाई को सभी स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है। यह फैसला छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। मौसम विभाग द्वारा देहरादून के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद प्रशासन ने यह कदम उठाया।

जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. आशीष चौहान के आदेश के अनुसार जिले में संचालित कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त और निजी विद्यालय गुरुवार, 9 जुलाई 2026 को बंद रहेंगे। इसके साथ ही जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश रहेगा।

प्रशासन ने अभिभावकों और विद्यालय प्रबंधन से अपील की है कि मौसम को देखते हुए अनावश्यक आवाजाही से बचें और जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। जिला प्रशासन ने कहा है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर आगे भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button