देखें लिस्ट : कई थाना-चौकी प्रभारियों समेत 33 अधिकारियों का ट्रांसफर

कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए एसएसपी का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई थाना और चौकी प्रभारियों को मिली नई जिम्मेदारी
देहरादून। कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं मजबूत बनाने के उद्देश्य से देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने बुधवार को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 33 निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के तहत कई थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों और वरिष्ठ उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
इन अधिकारियों के हुए तबादले:
इंस्पेक्टर राकेंद्र कठैत – पुलिस लाइन से एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) प्रभारी
इंस्पेक्टर प्रमोद उनियाल – वीवीआईपी सेल प्रभारी
इंस्पेक्टर अरविंद कुमार – कालसी से सीनियर सिटीजन सेल प्रभारी
इंस्पेक्टर विवेक राठी – आईडीपीएल चौकी से कालसी थानाध्यक्ष
इंस्पेक्टर कुलदीप शाह – कोतवाली नगर से त्यूनी थानाध्यक्ष
इंस्पेक्टर अश्वनी बलूनी – त्यूनी से आराघर चौकी प्रभारी
उपनिरीक्षक अमित कुमार – नेहरू कॉलोनी से आईडीपीएल चौकी प्रभारी
उपनिरीक्षक सतेन्द्र सिंह – प्रेमनगर से डाकपत्थर चौकी
उपनिरीक्षक संदीप पंवार – डाकपत्थर से सहिया चौकी
उपनिरीक्षक प्रवेश रावत – राजपुर से मयूर विहार चौकी
उपनिरीक्षक संदीप कुमार – डिफेंस कॉलोनी से धारा चौकी प्रभारी
उपनिरीक्षक रवि प्रसाद – आशारोड़ी चौकी प्रभारी
उपनिरीक्षक नवीन डंगवाल – फव्वारा चौक चौकी प्रभारी
उपनिरीक्षक रघुवीर सिंह कप्रवाण – हरिपुरकलां चौकी प्रभारी
उपनिरीक्षक नरेन्द्र कोठियाल – राजपुर
उपनिरीक्षक नीरज कठैत – कालसी
उपनिरीक्षक संजय रावत – रायवाला
उपनिरीक्षक बलदीप सिंह – रानीपोखरी
उपनिरीक्षक नवीन जोशी – ऋषिकेश
उपनिरीक्षक भरत सिंह रावत – रायपुर
उपनिरीक्षक अमन चड्ढा – कोतवाली नगर
उपनिरीक्षक धनीराम पुरोहित – एसओजी नगर
उपनिरीक्षक मनोहर नेगी – प्रेमनगर
उपनिरीक्षक दिनेश राणा – मसूरी
उपनिरीक्षक कविन्द्र राणा – डोईवाला
उपनिरीक्षक सुधा रावत – पटेलनगर से डिफेंस कॉलोनी चौकी प्रभारी
उपनिरीक्षक शिखा तेगवाल – पुलिस लाइन से पटेलनगर
उपनिरीक्षक पूनम खत्री – रायपुर
उपनिरीक्षक निशा पांडे – नेहरू कॉलोनी
उपनिरीक्षक तनुजा शर्मा – क्लेमनटाउन
उपनिरीक्षक ज्योति – सहसपुर
उपनिरीक्षक सुधा बिष्ट – डोईवाला
उपनिरीक्षक दीप्ति जगवाण – एसआईएस शाखा से वसंत विहार थाना
अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे तत्काल अपने नए कार्यस्थल पर कार्यभार ग्रहण कर जिम्मेदारियों का निर्वहन सुनिश्चित करें।




