Breaking Newsउत्तराखंड
Trending

हरिद्वार जाने से पहले जान लें रोपवे बंद रहने की तारीखें

8 से 11 जुलाई तक बंद रहेगा मनसा देवी रोपवे, 13 से 16 जुलाई तक नहीं चलेगा चंडी देवी रोपवे

देहरादून/हरिद्वार। कांवड़ मेले से पहले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हरिद्वार के मनसा देवी और चंडी देवी मंदिरों के रोपवे निर्धारित अवधि के लिए बंद रहेंगे। इस दौरान रोपवे का अर्धवार्षिक मेंटेनेंस और तकनीकी जांच की जाएगी, ताकि मेले के दौरान संचालन सुरक्षित और सुचारु बना रहे।

मनसा देवी रोपवे 8 से 11 जुलाई तक, जबकि चंडी देवी रोपवे 13 से 16 जुलाई तक बंद रहेगा। इस दौरान मशीनरी, केबल, ट्रॉलियों और अन्य सुरक्षा उपकरणों की जांच व आवश्यक रखरखाव किया जाएगा।

रोपवे सेवा बंद रहने के दौरान श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने के लिए पैदल मार्ग का उपयोग करना होगा। रोपवे प्रबंधन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना बंदी अवधि को ध्यान में रखकर बनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button