Breaking Newsदेशशिक्षा
Trending

नीट परीक्षा 2026 रद्द, पेपर लीक मामले की होगी सीबीआई जांच

125 सवाल गेस पेपर से मैच होने के दावों के बाद NTA का बड़ा फैसला, जयपुर से जुड़ा लीक नेटवर्क जांच के घेरे में

देशभर में विवादों और पेपर लीक के आरोपों के बीच आखिरकार NTA ने NEET UG 2026 परीक्षा को रद्द कर दिया है। परीक्षा में शामिल लाखों छात्रों के बीच उस समय हड़कंप मच गया, जब यह दावा सामने आया कि एग्जाम से पहले ही कई सवाल कथित तौर पर नकल गिरोह तक पहुंच गए थे। आरोप है कि बायोलॉजी और केमिस्ट्री के कुल 125 सवाल गेस पेपर और परीक्षा के प्रश्नपत्र से हूबहू मेल खा रहे थे। मामले में जयपुर कनेक्शन सामने आने के बाद जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुट गई हैं।

भास्कर की पड़ताल में सामने आया है कि पेपर छपने से पहले ही सवाल नकल गैंग के पास पहुंच गए थे। इनमें बायोलॉजी के 90 और केमिस्ट्री के 35 सवाल थे। इस ‘लीक’ के तार सीधे तौर पर जयपुर से जुड़ रहे हैं।

एसओजी ने सोमवार को जयपुर से मनीष नाम के शख्स को पकड़ा है। इसे ही पेपर छपने से पहले सवाल लीक करने का मास्टरमाइंड माना जा रहा है। इसके पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।

इसके कई और राज्यों में फैले होने की आशंका है। गैंग ने छपने से पहले ही लीक किए सवालों में दूसरे सवाल मिलाकर एक ‘क्वेश्चन बैंक’ तैयार किया। इस काम को मनीष ने अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया।

एसओजी इन सबकी धरपकड़ करने में जुटी है। इस ‘क्वेश्चन बैंक’ को ही परीक्षा देने वाले छात्रों को बांटा गया। इसमें से बायोलॉजी के 90 में से 90 सवाल और केमिस्ट्री के 45 में से 35 सवाल हूबहू परीक्षा में आए।

इसे लेने वाले कई छात्रों से एजेंसी ने पूछताछ की है। इनमें इन्होंने पैसों के लेनदेन की बात स्वीकार की है। एजेंसी इसकी पूरी मनी ट्रेल निकाल रही है।

पेपर लीक के दावों और बढ़ते विवाद के बाद NTA के परीक्षा रद्द करने के फैसले ने लाखों छात्रों की चिंता बढ़ा दी है। अब छात्र दोबारा परीक्षा की तारीख और आगे की प्रक्रिया को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button