Breaking Newsदेशधर्म
Trending

मकर, मीन और कन्या राशि के जातकों को होगा चौतरफा लाभ

काल भैरव जयंती व कालाष्टमी है आज

आज 12 November 2025 का पंचांग और राशिफल

आज 12 नवंबर 2025 से मार्गशीर्ष मास का 8वां दिन है। पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 10:58 पी एम तक रहेगी, जिसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। आज बुधवार का दिन है। सूर्य देव तुला राशि में रहेंगे और चंद्रमा शाम 06:35 बजे तक कर्क राशि में रहकर बाद में सिंह राशि में गोचर करेंगे। आज के दिन अभिजीत मुहूर्त नहीं है। राहुकाल 12:05 पी एम से 01:26 पी एम तक रहेगा। आज काल भैरव जयंती और कालाष्टमी है।

तिथि: मार्गशीर्ष मास कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि (10:58 PM तक), इसके बाद नवमी तिथि

नक्षत्र: अश्लेशा (06:35 PM तक), फिर मघा

दिन/वार: बुधवार

योग: शुक्ल (08:02 AM तक), फिर ब्रह्म

करण: बालव (10:57 AM तक), बव (10:58 PM तक), तैतिल

तिथि प्रारंभ: 11:08 PM, 11 नवंबर

तिथि समाप्त: 10:58 PM, 12 नवंबर

सूर्य-चंद्र गोचर

सूर्य – तुला राशि में

चंद्र – 06:35 PM तक कर्क, फिर सिंह राशि में

सूर्योदय: 06:41 AM

सूर्यास्त: 05:29 PM

चन्द्रोदय: 12:22 AM (13 नवंबर)

चन्द्रास्त: 01:09 PM

🌼 शुभ मुहूर्त और योग

ब्रह्म मुहूर्त : 04:56 AM – 05:49 AM

अभिजीत मुहूर्त : कोई नहीं

विजय मुहूर्त : 01:53 PM – 02:36 PM

गोधूलि मुहूर्त : 05:29 PM – 05:55 PM

संध्या मुहूर्त: 05:29 PM – 06:48 PM

अमृत काल: 04:58 PM – 06:35 PM

अशुभ मुहूर्त

राहु काल: 12:05 PM – 01:26 PM

गुलिक काल: 10:44 AM – 12:05 PM

यमगंड: 08:02 AM – 09:23 AM

आडल योग: 06:35 PM – 06:42 AM (13 नवंबर)

गण्ड मूल: पूरे दिन

वर्ज्य: 07:15 AM – 08:52 AM

दिशाशूल: उत्तर दिशा

 12 नवंबर 2025 पर्व/त्योहार

बुधवार व्रत: भगवान गणेश को समर्पित इस दिन आप बुधवार का व्रत रख सकते हैं।

काल भैरव जयंती व कालाष्टमी आज

मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर मनाई जाने वाली काल भैरव जयंती का सनातन धर्म में विशेष महत्व है। इस दिन भगवान शिव के उग्र स्वरूप काल भैरव की पूजा की जाती है। कहा जाता है कि इस दिन उपवास और भैरव पूजा से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है।

👉 इस दिन “ॐ कालभैरवाय नमः” मंत्र का 108 बार जप, सरसों के तेल का दीपक जलाना, कुत्तों को भोजन कराना, भैरव अष्टक और काल भैरव स्तोत्र का पाठ करना, नारियल, नींबू या काले तिल का दान अत्यंत शुभ माना जाता है। इन उपायों से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और मनोबल तथा आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।

आज का राशिफल 

मेष (Aries)

आज का दिन पिछले काल से थोड़ा बेहतर रहेगा, परंतु बीच-बीच में वातावरण ख़राब होने से क्रोध आ सकता है। काम-धंधे की गति धीमी रहने से आर्थिक विषय परेशान करेंगे। व्यस्तता रहेगी, पर अपनों के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। निवेश से लाभ संभव है और सुख-साधन बढ़ सकते हैं।

वृषभ (Taurus)

परिवार के लिए दिन महत्वपूर्ण रहेगा। भागीदारी के कार्य में हानि की संभावना है। लंबी यात्रा संभव है लेकिन कोई विशेष उद्देश्य पूरा नहीं होगा। धन की स्थिति मजबूत रहेगी, स्वास्थ्य सुधरेगा और शुभ समाचार मिलेंगे। माता का स्वास्थ्य ध्यान देने योग्य रहेगा।

मिथुन (Gemini)

फ़िज़ूल की बातों पर तनाव रहेगा। घर का माहौल पहले से अस्थिर रहेगा। बाहर भी धन या अन्य विषयों पर विवाद हो सकता है। कार्यस्थल पर संबंधों में मधुरता आएगी। सजगता से कार्य करें, सफलता मिलेगी और पारिवारिक सुख प्राप्त होगा।

कर्क (Cancer)

कई अधूरे काम पूरे होंगे। पर्यटन की योजना बिगड़ सकती है। आज आर्थिक लेन-देन से बचें क्योंकि धन की हानि संभव है। घर-परिवार में शुभ कार्य होंगे। अपनों की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा, जीवनसाथी से संबंध मधुर रहेंगे।

सिंह (Leo)

पुराने कार्य अटक सकते हैं, पर प्रेम संबंध सुधरेंगे जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आपकी मेहनत से बौद्धिक क्षेत्र में लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में अभिलाषाओं की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा और राजनीति में ख्याति बढ़ेगी।

कन्या (Virgo)

प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, सेहत अच्छी रहेगी। बोलने में सावधानी रखें, क्योंकि आप अपनी बात से मुकर सकते हैं। समय मध्यम है, मन में आलस्य व निराशा रहेगी और कार्यों में रुचि कम होगी।

तुला (Libra)

मिला-जुला असर रहेगा। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर टकराव हो सकता है, विवेक से काम लें। कार्यस्थल पर आकर्षण बढ़ेगा। मन में दुविधा रहेगी, पर साहसिक कार्यों में सफलता संभव है। सकारात्मक सोच से अच्छे परिणाम मिलेंगे।

वृश्चिक (Scorpio)

कार्य क्षेत्र का विस्तार संभव है। लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखेंगे तो लाभ होगा। प्रतिस्पर्धा और द्वेष का सामना करना पड़ सकता है। पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। संतान की चिंता से मन व्याकुल रह सकता है।

धनु (Sagittarius)

किसी के सहयोग से लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। आलस्य से बचें। धर्म में रुचि बढ़ेगी, ऐश्वर्य बढ़ेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। नए अनुबंध होंगे और विचारों में परिवर्तन आएगा।

मकर (Capricorn)

आपके कार्यों में सफलता की संभावना है। सेहत का ध्यान रखें। जिद से साझेदारी में नुकसान हो सकता है। सितारों की चाल प्रतिकूल है, मानसिक तनाव और शारीरिक कष्ट संभव हैं। आलस्य हावी रहेगा।

कुंभ (Aquarius)

ननिहाल से शुभ समाचार मिल सकता है। निवेश के लिए दिन अनुकूल है। आलस्य के कारण कार्य विलंब से पूरे होंगे। कार्यस्थल पर विवाद संभव है। माता-पिता के निर्णय के विरुद्ध कार्य करने की प्रवृत्ति रहेगी। प्रेम संबंध में सफलता मिलेगी।

मीन (Pisces)

दिन लाभदायक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को अनुकूल समय मिलेगा। सही निर्णय आपको सफलता दिलाएगा। परिवार में शुभ समाचार मिलेंगे। ऋण लेन-देन में सावधानी रखें। रुका धन प्राप्त होगा, ऐश्वर्य बढ़ेगा, पर जल्दबाजी से नुकसान संभव है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button