उत्तराखंडखेल
Trending

मुस्कान और अंबिका बेस्ट बॉक्सर, उत्सव ने जीता गोल्ड 

सब जूनियर टीम पोजिशन में भी एसबीपीएस को पहला स्थान

जिलास्तरीय मुक्केबाजी में सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) का जलवा

पांच दिवसीय कर्नल के.एस. मल्ल स्मृति जिलास्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता संपन्न 

देहरादून। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) में आयोजित पांच दिवसीय कर्नल के.एस. मल्ल स्मृति जिलास्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में एसबीपीएस के मुक्केबाजों का जबरदस्त जलवा देखने को मिला। वहीं, न्यू दून ब्लॉसम स्कूल के खिलाड़ी उत्सव ठाकुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।

इस प्रतियोगिता में जूनियर गर्ल्स वर्ग में एसबीपीएस की मुस्कान बिष्ट को बेस्ट बॉक्सर और ए.के. बॉक्सिंग अकादमी की प्रेरणा को उदयीमान मुक्केबाज (Most Promising Boxer) घोषित किया गया। टीम पोजिशन में सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

समापन अवसर पर देहरादून बॉक्सिंग एसोसिएशन के संरक्षक एवं बलूनी ग्रुप के एमडी विपिन बलूनी ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस पांच दिवसीय प्रतियोगिता ने अनेक खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह खिलाड़ी आगे राज्य और देश के लिए मुक्केबाज़ी में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।

उत्सव ठाकुर ने जीता गोल्ड मेडल

 कर्नल के.एस. मल्ल गर्ल्स एंड बॉयज डिस्ट्रिक्ट बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में न्यू दून ब्लॉसम स्कूल के उत्सव ठाकुर ने जूनियर वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए ए.के. बॉक्सिंग अकादमी के सुषविन को फाइनल मुकाबले में हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनके इस प्रदर्शन से न केवल उनके स्कूल का, बल्कि देहरादून जिले का भी मान बढ़ा। प्रतियोगिता के निर्णायकों और आयोजकों ने उत्सव ठाकुर की तकनीक और आत्मविश्वास की सराहना की।

मिनी गर्ल्स वर्ग में एसबीपीएस की अंबिका को सर्वश्रेष्ठ बॉक्सर और कुंवर शेरदून क्लब की अराध्या को मोस्ट प्रॉमिसिंग बॉक्सर चुना गया।

मिनी बॉयज वर्ग में स्पायर स्पोर्ट्स एकेडमी के अभिवन को बेस्ट बॉक्सर और माउंट लिट्रा जी स्कूल के हार्दिक को मोस्ट प्रॉमिसिंग बॉक्सर का पुरस्कार मिला।

जूनियर बॉयज में गाजियावाला बॉक्सिंग क्लब के अस्तित्व को बेस्ट बॉक्सर और परेड ग्राउंड क्लब के साकिब को मोस्ट प्रॉमिसिंग बॉक्सर घोषित किया गया। इस वर्ग की टीम पोजिशन में परेड ग्राउंड क्लब प्रथम रहा।

सब-जूनियर बॉयज वर्ग में गाजियावाला बॉक्सिंग क्लब के अभिषेक को बेस्ट बॉक्सर और एसबीपीएस के लविश सोनी को मोस्ट प्रॉमिसिंग बॉक्सर चुना गया। इस श्रेणी की टीम पोजिशन में सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

सब-जूनियर गर्ल्स वर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल की नव्या को बेस्ट बॉक्सर और राजहंस पब्लिक स्कूल की स्नेहा को उदयीमान बॉक्सर का पुरस्कार मिला।

इन विजेताओं को ऑटिज्म फाउंडेशन की डायरेक्टर अनीता थपिलयाल शर्मा, पौड़ी खेल विभाग के सहायक निदेशक संजीव, तथा ब्रिगेडियर (सेनि.) पी.एस. गुरुंग ने सम्मानित किया।

कार्यक्रम में देहरादून बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र प्रकाश भट्ट, महासचिव दुर्गा थापा, सचिव अनिल चंद्र कंडवाल, कोषाध्यक्ष उमेश कुमार मौर्य, सोशल बलूनी बॉक्सिंग अकादमी के कोच प्रदीप कुमार ऐरी, निर्णायक कपिल देव बिष्ट, भगवान सिंह, नीरज ठाकुर, प्रदीप थापा, संध्या थापा, पूजा नेगी, विजय ठाकुर और अंकित सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button