Breaking Newsउत्तराखंड
Trending

एमडीडीए सख़्त : सहस्त्रधारा रोड, एकता विहार और वन विहार में अवैध भवन सील

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर जारी है अभियान

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले – नियम तोड़ने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने गुरुवार को अवैध प्लॉटिंग और नियम विरुद्ध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। सहस्त्रधारा रोड, एकता विहार कैलाशपुर और वन विहार समेत कई क्षेत्रों में प्राधिकरण की टीम ने अवैध व्यवसायिक और आवासीय भवनों को सील कर दिया।

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता प्रदेश में नियोजित और सुव्यवस्थित विकास सुनिश्चित करना है। नियमों को ताक पर रखकर किए जा रहे अवैध निर्माण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कई स्थलों पर कार्रवाई

 

  • सहस्त्रधारा रोड : टमित पाल द्वारा तीन आवासीय भवनों को जोड़कर किए जा रहे अवैध निर्माण को संयुक्त सचिव गौरव चटवाल के आदेश पर सील किया गया।
  • ओर्चिड पार्क कॉलोनी, हैलीपैड रोड : संजीव द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृति निर्माण कार्य पर सीलिंग की कार्रवाई।
  • गंगोत्री विहार वेस्ट कैनाल रोड : महमूद हसन द्वारा निर्मित दो दुकानों पर कार्रवाई।
  • एकता विहार कैलाशपुर रोड : मो. इंतज़ार द्वारा किए गए अवैध निर्माण को सील किया गया।
  • वन विहार (नियर सपना हॉस्टल) : स्मीर हुसैल के बिना मानचित्र स्वीकृति किए जा रहे निर्माण को सील किया गया।

कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता शैलेन्द्र सिंह रावत व उनकी टीम, सहायक अभियंता विजय सिंह रावत, अवर अभियंता जितेंद्र सिंह और सुपरवाइजर मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button