Breaking News
Trending

गौरीकुंड हाईवे पर वाहन खाई में गिरा, दो की मौत, छह घायल

मक्कू में मेले से लौट रहे थे सभी, भीरी के पास देर शाम हुआ हादसा

रुद्रप्रयाग। गौरीकुंड हाईवे पर शनिवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मक्कू में मेले से लौटकर रुद्रप्रयाग की ओर जा रहा एक मैक्स वाहन भीरी के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 30 फीट नीचे जा गिरा। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा शाम लगभग साढ़े छह बजे हुआ, जब मैक्स वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा। वाहन पहले हाईवे पर खड़े कई दोपहिया वाहनों से टकराया और फिर सड़क किनारे बने खेतों में जा गिरा। टक्कर की चपेट में आने से करीब आधा दर्जन दोपहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आपदा प्रबंधन दल मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू टीम ने राहत और बचाव अभियान चलाते हुए सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला। घायलों को तत्काल अगस्त्यमुनि स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों  की पहचान चालक विकास ( 28 ) व शिशुपाल ( 45) निवासी बिजनौर यूपी के रूप में हुई है। अन्य छह घायलों में टिल्लू, सुनील, जॉनी कुमार, सुनील कुमार,  पवन और नत्थू सभी निवासी बिजनौर को सीएचसी अगस्त्यमुनि में भर्ती कराया गया है। ये सभी लोग फेरी लगाते थे और मेले से लौट रहे थे।

पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन के अनियंत्रित होने की वजह सड़क पर फिसलन या तेज रफ्तार बताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button