मेष और मिथुन राशि जल्दबाजी से बचें, वृषभ, कन्या और तुला राशि लेन देन में बरतें सावधानी
जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे

22 अगस्त 2026 का पंचांग और राशिफल
आज का पंचांग
दिन: शनिवार
तिथि: शुक्ल पक्ष दशमी (रात 02:01 बजे तक)
मास: श्रावण
पक्ष: शुक्ल पक्ष
विक्रम संवत: 2082
योग: विष्कुंभ
नक्षत्र: ज्येष्ठा
करण: तैतिल
चंद्र राशि: वृश्चिक
सूर्य राशि: सिंह
योग: विष्कुंभ — 22 अगस्त 05:18 AM से 23 अगस्त 06:13 AM तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय: 06:09 AM
सूर्यास्त: 06:50 PM
चंद्रोदय: 22 अगस्त 02:51 PM
चंद्रास्त: 23 अगस्त 01:27 AM
आज का शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: प्रातः 03:55 बजे से 04:41 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:58 बजे से 12:50 बजे
आज का अशुभ काल
राहुकाल: 09:19 AM से 10:54 AM
यमगंड: 02:04 PM से 03:39 PM
कुलिक: 06:09 AM से 07:44 AM
दुर्मुहूर्त: 07:50 AM से 08:41 AM
वर्ज्यम्: 11:47 PM से 01:35 AM
आज का राशिफल
♈ मेष Aries
आज सभी काम सावधानी से करें। सरकार विरोधी काम से दूर रहें। दुर्घटना हो सकती है, सतर्कता बरतें। बाहर के खान-पान की आदत के कारण स्वास्थ्य बिगड़ने की आशंका रहेगी। काम समय पर पूरे नहीं होंगे। व्यापार में भी संभलकर काम करें। नौकरीपेशा लोगों के अधिकारी उनसे खुश नहीं रहेंगे। संतान के साथ मतभेद हो सकता है। महत्वपूर्ण निर्णय आज टालें। परिजनों के साथ भी किसी विवाद को टालने के लिए मौन रहें।
♉ वृषभ Taurus
दिन की शुरुआत आनंद से होगी। कोई नया मित्र आपके जीवन में आ सकता है। पर्यटन या प्रवास का आयोजन हो सकता है। दोपहर बाद सावधानी बरतने की सलाह आपको दी जाती है। आज लोगों से बातचीत करते समय अपने ज्ञान और अहंकार को बीच में न लाएं। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज आप आध्यात्मिक विषयों में रुचि लेंगे। प्रेमी या प्रेमिका के साथ सार्थक मुलाकात हो सकती है।
♊ मिथुन Gemini
आज का आपका दिन मनोरंजन और आनंद का है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कार्यालय में सहयोगपूर्ण वातावरण रहेगा। मित्रों के साथ पर्यटन स्थल पर जाने का कार्यक्रम बनेगा। सुरुचिपूर्ण भोजन करने का अवसर मिलेगा। परिवारजनों के साथ हंसी-खुशी का माहौल रहेगा, हालांकि आज आपको स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। दोपहर के बाद नकारात्मक विचार आपको परेशान कर सकते हैं।
♋ कर्क Cancer
आज समय कठिन बना रहेगा, लेकिन आपके परिश्रम में कमी नहीं रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पेट दर्द की शिकायत हो सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी, परंतु दोपहर बाद परिस्थिति अधिक अनुकूल बनेगी। स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। दोपहर बाद कोई चिंता दूर होगी। कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। परिवार के सदस्यों के साथ पुराना विवाद दूर होगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बनेंगे।
♌ सिंह Leo
आज हर काम सावधानीपूर्वक करें। मानसिक रूप से तनाव रहेगा। इस कारण कार्यस्थल पर आपका मन नकारात्मक विचारों से घिरा रह सकता है। समय पर काम पूरा न होने से भी आप दुखी होंगे। कुछ अस्वस्थता का अनुभव कर सकते हैं। परिजनों के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है। ऐसे समय में संयम बरतना ही हितकर होगा। आज धन और यश की हानि हो सकती है। संतान के विषय में चिंता रहेगी। बौद्धिक और राजनीतिक चर्चा से दूर रहें। निवेश सावधानी से करें।
♍ कन्या Virgo
आपको लाभ होगा। भाग्यवृद्धि के योग दिख रहे हैं। संबंधों में प्रेम और सम्मान की प्रधानता रहेगी। दोपहर बाद किसी बात को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं। इससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। निजी संबंधों में कोई विवाद परेशान कर सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कार्यस्थल पर आपके विचार सकारात्मक बने रहेंगे। व्यापार बढ़ाने के लिए भी आप कोई नई योजना बना सकते हैं।
♎ तुला Libra
आज सुबह की शुरुआत कुछ सुस्त होगी। किसी बात की ग्लानि आपके मन में रह सकती है। परिजनों के साथ बातचीत में आज मर्यादा न त्यागें। धर्म कार्य पर खर्च होने की संभावना है। कोई नया बड़ा आर्थिक फैसला या निवेश आज करने से बचें। दोपहर बाद आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। आर्थिक रूप से लाभ होगा। भाग्य साथ देगा। कार्य में सफलता प्राप्त होगी। छोटे प्रवास की संभावना भी है। दोस्तों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। जीवनसाथी की बातों को महत्व दें। प्रेम जीवन में संतुष्टि बनी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
♏ वृश्चिक Scorpio
आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य आज अच्छा बना रहेगा। इस कारण कार्यस्थल पर आपका मन काम में लगेगा। परिवार का वातावरण प्रसन्नता से भरा रहेगा। क्रोध आने पर भी आज क्रोध न करें। दोपहर बाद नकारात्मक विचार परेशान कर सकते हैं। आपकी वाणी से किसी को दुख हो सकता है। इससे उस व्यक्ति और आप दोनों के मन में ग्लानि का भाव उत्पन्न हो सकता है। धार्मिक काम के पीछे खर्च होगा। विद्यार्थियों को विद्या प्राप्ति में कुछ अड़चन आ सकती है।
♐ धनु Sagittarius
आज वाणी पर संयम रखें और क्रोध न करें। परिजनों से संबंधों में कड़वाहट उत्पन्न हो सकती है। शारीरिक और मानसिक रूप से आप अस्वस्थ रहेंगे। ऑपरेशन जैसे काम को आज टालें। दोपहर बाद काम में सफलता मिलेगी। परिवार का वातावरण आनंदप्रद रहेगा। दोस्तों और स्नेहीजनों से मिलने का अवसर मिलेगा। इसका लाभ आप अवश्य लें। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
♑ मकर Capricorn
सामाजिक रूप से ख्याति प्राप्त होने के साथ ही व्यावसायिक, आर्थिक तथा सामाजिक रूप से भी आज का दिन लाभदायी है। दोपहर बाद सावधानीपूर्वक काम करें। स्वास्थ्य को संभालें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। मानसिक रूप से भी कुछ अस्वस्थता का अनुभव होगा। मनोरंजन और आनंद में धन खर्च होगा। संबंधियों के साथ मनमुटाव न हो इसका ध्यान रखें। कोर्ट-कचहरी के काम में संभलकर चलें।
♒ कुंभ Aquarius
आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और धन लाभ होने के संकेत मिलेंगे। प्रत्येक कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होंगे। कार्यालय में अधिकारियों को आपके काम से संतोष रहेगा। पदोन्नति के योग हैं। मित्रों के साथ कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम भी बन सकता है। व्यवसाय में लाभ होगा। भागीदारी के काम में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होने की संभावना है। आज स्वास्थ्य की दृष्टि से आपका समय अच्छा है, हालांकि बाहर खाने-पीने में लापरवाही न करें।
♓ मीन Pisces
व्यापार में नए सौदों के लिए आज का समय अनुकूल नहीं है। अधिकारियों और विरोधियों के साथ व्यर्थ चर्चा न करें। यात्रा हो सकती है। दोपहर बाद कार्यालय का वातावरण अनुकूल रहेगा। अधूरे काम पूरे होंगे। बिजनेस या नौकरीपेशा लोग किसी यात्रा पर जा सकते हैं। संतान की प्रगति से संतोष होगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में संतुष्टि का अहसास होगा। सकारात्मक विचार रखकर अपने दिन को श्रेष्ठ बना सकेंगे।



