Breaking Newsउत्तराखंडधर्म
Trending

23 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, यात्रा की तैयारियां तेज

उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्र में करीब 15 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित पवित्र गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब के कपाट इस वर्ष 23 मई 2026 को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। अनुकूल मौसम और अपेक्षाकृत कम बर्फबारी को देखते हुए इस बार तीर्थयात्रा को सामान्य से पहले शुरू करने का निर्णय लिया गया है।

हेमकुंड साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष नरिंदर जीत सिंह बिंद्रा ने आगामी यात्रा सीजन की तैयारियों को लेकर उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद वर्धन से मुलाकात की। इस दौरान यात्रा मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य आवश्यक सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

रविवार को अचानक बदले मौसम के कारण हिमालयी क्षेत्रों में फिर बर्फबारी देखने को मिली। बद्रीनाथ मंदिर , हेमकुंड साहिब  और फूलों की घाटी क्षेत्र में करीब पांच फीट तक बर्फ जमा होने की जानकारी सामने आई है।

गोविंदघाट गुरुद्वारे के प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि आगामी यात्रा को लेकर ट्रस्ट और राज्य सरकार के अधिकारियों के बीच विस्तृत चर्चा हुई है। मौजूदा मौसम और तैयारियों का आकलन करने के बाद दोनों पक्षों ने 23 मई को कपाट खोलने पर सहमति जताई।

उन्होंने कहा कि यात्रा को सुचारु और सुरक्षित बनाने के लिए मार्ग की मरम्मत, ठहरने की व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं और अन्य जरूरी सुविधाओं को समय रहते दुरुस्त किया जा रहा है, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button