
पिपलेश्वर महादेव मंदिर में 14 से 22 अप्रैल तक नौ दिन बहेगी भक्ति का गंगा
देहरादून। राजधानी देहरादून के प्रेम नगर क्षेत्र में सनातन धर्म जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भव्य शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। 14 अप्रैल 2026 से 22 अप्रैल 2026 तक चलने वाले इस आयोजन में क्षेत्रभर के श्रद्धालुओं की भागीदारी रहेगी और पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आएगा।
कथा का आयोजन प्रेम नगर स्थित प्राचीन श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर, नेहरू पार्क विंग नंबर 2 में किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित किया गया है। कथा वाचन श्री ध्यान आनंद जी द्वारा किया जाएगा, जो अपने प्रभावशाली प्रवचनों से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश देंगे।
कार्यक्रम का शुभारंभ 14 अप्रैल को शाम 4 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और श्रद्धालु शामिल होंगे। समापन दिवस 22 अप्रैल 2026 को सुबह 9 बजे से संपूर्ण आरती, हवन-यज्ञ, पुष्प वर्षा, भोग-प्रसाद एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा का श्रवण करने और धर्म लाभ लेने की अपील की है।




