Daily horoscopeदेशधर्म
Trending

मीन और मिथुन राशि वालों को मिलेगा उम्मीद से ज्यादा

आज 13 दिसंबर 2025 (शनिवार) का पंचांग और राशिफल 

आज पौष माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। इस तिथि पर हस्त नक्षत्र और आयुष्मान का संयोग बन रहा है। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शनिवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:54-12:35 मिनट तक रहेगा। राहुकाल सुबह 09:40-10:57 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा कन्या राशि में संचरण करेंगे।

विक्रम संवत: 2082

माह: पौष

पक्ष: कृष्ण पक्ष

दिन: शनिवार

तिथि:  कृष्ण पक्ष नवमी

नक्षत्र: उत्तरा फाल्गुनी

योग: आयुष्मान

करण: गर

सूर्य व चंद्र संबंधी विवरण

सूर्योदय: सुबह 07:11 बजे

सूर्यास्त: शाम 05:55 बजे

चंद्र राशि: कन्या

सूर्य राशि: वृश्चिक

चंद्रोदय: देर रात 01:57 बजे (14 दिसंबर)

चंद्रास्त: दोपहर 01:07 बजे

अशुभ काल

राहुकाल: सुबह 09:52 से 11:12 बजे

यमगंड: दोपहर 13:54 से 15:14 बजे

आज का राशिफल 

शनिवार को मेष राशि वालों की नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। मिथुन राशि वालों को उम्मीद से ज्यादा फायदा मिलने की संभावना है। कर्क राशि वालों के ट्रांसफर और प्रमोशन के योग हैं। कन्या राशि वालों को दुगना फायदा कमाने के मौके मिलेंगे। धनु और कुंभ राशि वालों के इनकम सोर्स बढ़ेंगे। मीन राशि वालों को कम मेहनत में ज्यादा फायदा मिल सकता है। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।

♈︎ मेष (Aries):

आज आपका कॉन्फिडेंस अलग ही लेवल पर होगा। प्रोफेशनल लाइफ में अच्छा करेंगे। कोई पुराना अटका काम पूरा होगा। ऑफिस में आज नई जिम्मेदारी मिल सकती है। किसी की सलाह से काम बनेगा। पार्टनर से खुलकर बात करें, वरना गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। इन्वेस्टमेंट के लिए दिन शुभ रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।

♉︎ वृषभ (Taurus):

आज का दिन व्यस्त रहेगा। किसी चीज की उलझन हो सकती है, लेकिन धैर्य और समझदारी से आप चीजों को संभाल लेंगे। ऑफिस में किसी का सपोर्ट मिलेगा। परिवार में आज कोई पुराना मुद्दा उठ सकता है, जो पॉजिटिव ही होगा। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन चिंता की जरूरत नहीं है। नींद और खानपान का ध्यान रखें।

♊︎ मिथुन (Gemini):

आज आपकी कम्युनिकेशन स्किल बहुत काम आएगी। मीटिंग में आपकी बातों का असर दिखेगा। नए मौके मिलेंगे। परिवार में गुड न्यूज मिल सकती है। पार्टनर के साथ रोमांस बढ़ेगा। पैसे की स्थिति स्थिर रहेगी। कहीं घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। सेहत में सुधार होगा। तनाव से दूर रहें।

♋︎ कर्क (Cancer):

आज आप इमोशनल रूप से मजबूत महसूस करेंगे। ऑफिस में आपकी मेहनत नोटिस होगी। नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। पार्टनर से समझदारी के साथ बात करें। किसी भी बात पर प्रतिक्रिया देने से पहले सोचें। सेहत ठीक रहेगी। खर्च थोड़ा बढ़ सकता है।

♌︎ सिंह (Leo):

आज आपकी पर्सनैलिटी चमकेगी। नए लोगों से मुलाकात होगी। करियर में सफलता मिलेगी। नया रोल मिल सकता है। रिश्तों में ईगो से बचें। पैसों में लाभ मिलेगा। लव लाइफ में सुधार आएगा। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। रूटीन फॉलो करने से सेहत अच्छी रहेगी।

♍︎ कन्या (Virgo):

आज आप शांत मन से काम करेंगे, जिससे कई काम आसान होंगे। कोई पुराना रुका काम आगे बढ़ेगा। परिवार का सपोर्ट मिलेगा। लव लाइफ में समझ बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति सुधरेगी और बचत बढ़ेगी। सेहत में सुधार होगा। हल्का और पौष्टिक भोजन करें।

♎︎ तुला (Libra):

आज आपकी एनर्जी शानदार रहेगी। ऑफिस में नया अवसर मिलेगा। बॉस का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आर्थिक रूप से दिन सही रहेगा। अनावश्यक खर्चों से बचें। परिवार में अच्छा माहौल रहेगा। घूमने जा सकते हैं।

♏︎ वृश्चिक (Scorpio):

आज आपके विचार स्पष्ट रहेंगे। किसी प्रोजेक्ट की सफलता के योग हैं। प्रोफेशनल लाइफ में आपकी बातों का असर होगा। लव लाइफ खुशियों से भरी रहेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। थकान होने पर आराम करें। खानपान का ध्यान रखें।

♐︎ धनु (Sagittarius):

आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। आप पहले से ज्यादा पॉजिटिव महसूस करेंगे। किसी नई शुरुआत के लिए समय उपयुक्त है। भाग्य आपका साथ देगा। लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। प्रोफेशनल लाइफ में काम की सराहना होगी और परिणाम बेहतर मिलेंगे।

♑︎ मकर (Capricorn):

आज आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। प्रोफेशनल लाइफ में अच्छा अवसर मिलने की संभावना है। परिवार के सदस्यों के साथ समय अच्छा बीतेगा। लव लाइफ में पार्टनर आपको पूरी तरह समझेगा। पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। नींद पूरी न करने पर थकान महसूस हो सकती है।

♒︎ कुंभ (Aquarius):

आज लव लाइफ में खुशियां आएंगी और पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे। आर्थिक स्थिति लगातार बेहतर होगी और आने वाले दिनों में आप बड़े इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। परिवार में खुशी और सहयोग मिलेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। थोड़ी थकान हो सकती है, इसलिए आराम जरूर करें। खानपान में हरी सब्जियां और फल शामिल करें।

♓︎ मीन (Pisces):

आज आपकी क्रिएटिविटी बढ़ेगी। ऑफिस में आपकी सलाह काम आएगी और इससे बड़ा फायदा होने की संभावना है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। लव लाइफ में पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। बाहर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। सेहत संतुलित और अच्छी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button