उत्तराखंड
Trending

आईएमए परेड आज : बदले रहेंगे रूट, सुबह 5:30 से दोपहर 12 बजे तक सख्ती

आईएमए के आसपास का पूरा क्षेत्र रहेगा जीरो-ज़ोन

देहरादून। आज आईएमए पासिंग-आउट परेड के दौरान शहर में बड़े पैमाने पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेंगे। सुबह 05:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आईएमए के आसपास का पूरा क्षेत्र जीरो-ज़ोन रहेगा और हर प्रकार के वाहन प्रवेश नहीं कर पाएंगे। पुलिस ने यातायात सुचारू रखने के लिए वैकल्पिक रूट जारी किए हैं—

लागू ट्रैफिक प्लान (13 दिसंबर 2025)

  • परेड के दौरान आईएमए की ओर कोई भी वाहन नहीं जाएगा, पूरा क्षेत्र जीरो ज़ोन रहेगा।
  •  बल्लूपुर से प्रेमनगर की ओर जाने वाले वाहनों को रांघड़वाला तिराहा – मिठी बेरी – प्रेमनगर रूट से भेजा जाएगा।
  • प्रेमनगर से शहर आने वाले छोटे वाहन प्रेमनगर चौक से एमटी गेट – मीठी बेरी गेट – रांघड़वाला होकर शहर भेजे जाएंगे।
  • सेलाकुई/भाऊवाला की ओर से आने वाले सभी भारी वाहन धूलकोट तिराहे से सिंघनीवाला – नया गांव मार्ग से शहर की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।
  • देहरादून से विकासनगर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को शिमला बाईपास से डायवर्ट कर विकासनगर–धर्मावाला दिशा में भेजा जाएगा।

नोट: यातायात का दबाव बढ़ने या कम होने पर डायवर्जन का समय पुलिस द्वारा समायोजित किया जा सकता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button