दुबई की अंतरराष्ट्रीय लॉ फर्म में उत्तरांचल यूनिवर्सिटी की इशिका और दीक्षा का चयन, साहित्य सभा ने किया सम्मान

देहरादून।
उत्तराँचल विश्वविद्यालय, लॉ कॉलेज देहरादून की छात्राएँ इशिका सिंह और दीक्षा दुबे ने यूनाइटेड अरब अमिरात (यूएई) की प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय लॉ-फर्म कन्वेशन-360 में प्लेसमेंट हासिल कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। दोनों छात्राओं ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपनी मेहनत, विश्वविद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया।
इस सफलता पर उत्तरांचल यूनिवर्सिटी की साहित्य सभा ने एक सम्मान समारोह आयोजित कर जश्न मनाया। साहित्य सभा के चेयरपर्सन प्रोफेसर अनिल कुमार दीक्षित ने दोनों छात्राओं को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया और कहा कि उत्तरांचल यूनिवर्सिटी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी मजबूत उपस्थिति बना रही है, जिसका श्रेय विश्वविद्यालय प्रबंधन की दूरदर्शी नीतियों को जाता है।
दुबई लॉ-फर्म में सेवाएँ दे रहीं इशिका सिंह और दीक्षा दुबे ने समारोह में उपस्थित छात्र-छात्राओं को बेहतर कंपनियों में प्लेसमेंट हासिल करने के लिए उपयोगी टिप्स भी साझा किए। उनके सुझावों को बच्चों ने उत्साहपूर्वक अंगीकार किया।
समारोह में दिव्या प्रकाश, मयंक मेहता, देवयानी, राहुल रावत, भूमिका रौथान, अपूर्वा पुंडीर, आदर्श कुमार तिवारी, फाल्गुनी देवोपा, रजत चौहान, प्रेमानंद तिवारी, नम्रता खरे, हर्षित भटनागर, कृस्ती पटेल, राहुल राज, संस्कृति कुमार, नीलाक्षी, राधिका, पार्थ, अंश गुप्ता, आयुष बिष्ट और कृष्णा शर्मा सहित कई छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।




