उत्तराखंड

गणपति विसर्जन के दौरान गंगा में डूबा युवक

पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम कार्यवाही तलाश

हरिद्वार :  कनखल स्थित राजघाट पर गणपति विसर्जन के दौरान देर रात एक युवक गंगा में डूब गया। मृतक की पहचान निखिल गुप्ता के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विसर्जन के दौरान संतुलन बिगड़ने से वह गंगा की तेज धारा में बह गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक को बहता देख घाट पर अफरातफरी मच गई। मौजूद लोगों ने बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन तेज बहाव और अंधेरे के कारण युवक कहीं दिखाई नहीं दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम ने युवक की तलाश शुरू कर दी है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि विसर्जन या स्नान के दौरान गंगा की तेज धारा में न उतरें और सुरक्षा नियमों का पालन करें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button