Breaking News
Trending

जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे

4 सितंबर का पंचांग और राशिफल

आज का पंचांग – 4 सितंबर 2025, गुरुवार

4 सितंबर 2025 का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है. इस दिन वामन जयंती है। राजा बलि का अहंकार तोड़ने, पुन: धर्म की स्थापना करने के लिए श्रीहरि ने वामन अवतार लिया था। इस दिन ब्राह्ण देव की पूजा करने वालों को मोक्ष की प्राप्ति होती है साथ ही सांसारिक सुख मिलता है।

सूर्योदय: 06:01 प्रातः

सूर्यास्त: 06:39 सायं

चंद्रमा : मकर राशि में

तिथि : द्वादशी – प्रातः 04:08 तक, उसके बाद त्रयोदशी

नक्षत्र : उत्तराषाढ़ा – रात 11:44 तक, उसके बाद श्रवण

पक्ष : शुक्ल पक्ष, भाद्रपद मास

योग: सौभाग्य – दोपहर 03:22 तक, उसके बाद शोभन

वार: गुरुवार

राहुकाल: 01:55 अपराह्न से 03:29 अपराह्न तक

शक संवत : 1947 विश्वावसु

विक्रम संवत : 2082 कालयुक्त

आज का राशिफल – 4 सितंबर 2025

मेष – घर में मांगलिक कार्य की योजना बनेगी और महिलाएं किसी खास उपलब्धि से प्रसन्न रहेंगी। आत्मविश्वास के बल पर आप अपने काम पूरे करेंगे, लेकिन किसी दोस्त या रिश्तेदार की गलत राय परेशानी ला सकती है। व्यापार में छोटी दिक्कतें आएंगी पर हल भी जल्दी निकल जाएगा। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आने की संभावना है। पाचन तंत्र कमजोर हो सकता है, इसलिए खानपान का ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग जामुनी और अंक 7 है।

वृषभ – परिवार में अविवाहित सदस्य के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। प्रॉपर्टी खरीद-बिक्री या स्थान परिवर्तन से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी। हालांकि किसी संबंधी की वजह से कोई काम अटक सकता है, जिससे गुस्सा बढ़ेगा। व्यवसायिक संपर्कों से लाभ होगा और मीडिया व प्रिंटिंग क्षेत्र में अच्छे मौके मिलेंगे। जीवनसाथी और परिवार का सहयोग मिलेगा। मौसम बदलने से जुकाम या बुखार हो सकता है। भाग्यशाली रंग पीला और अंक 9 है।

मिथुन – आज कोई शुभ समाचार मिलने से आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ेगा। रुके हुए काम बन सकते हैं, लेकिन अचानक कोई विवाद सामने आ सकता है। आज का दिन आपके लिए सोचने-समझने और आगे की योजना बनाने का है। किसी पुरानी बात को लेकर कोई मनमुटाव हो सकता है। जरूरी है कि आप शांत रहें। ऑफिस में किसी नई ज़िम्मेदारी के लिए तैयार रहें। सेहत का ध्यान रखें, खासकर सिरदर्द की शिकायत हो सकती है। नया काम शुरू करने से बचें और वरिष्ठों की सलाह पर ही आगे बढ़ें। नौकरी में सकारात्मक बदलाव आएगा। घर में तनाव रह सकता है जिसे समझदारी से संभालें। मानसिक थकान और निराशा दूर करने के लिए ध्यान करें। भाग्यशाली रंग लाल और अंक 3 है।

कर्क – मेहनत का पूरा फल मिलेगा और आर्थिक स्थिति सुधरेगी। निवेश योजनाएं बनेंगी और संतान के विदेश जाने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। आप अपने मन की सुनें, लेकिन फैसले जल्दबाज़ी में न लें। कोई निजी बात आपको उलझा सकती है, लेकिन सुलझाने का समय यही है। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। काम में थोड़ी रुकावट संभव है। अहंकार और अधिक आत्मविश्वास से बचें, अन्यथा नुकसान होगा। व्यवसायिक काम आसानी से बनते जाएंगे और नौकरी में ट्रांसफर की खबर मिल सकती है, जो लाभदायक होगी। घर-परिवार में तालमेल बना रहेगा। काम के दबाव से थकान हो सकती है। भाग्यशाली रंग नीला और अंक 6 है।

सिंह – समय आपके पक्ष में है और आप किसी नए काम में निवेश कर सकते हैं। घर की सुख-सुविधाओं पर भी खर्च होगा। आलोचना और अफवाहों पर ध्यान न दें। व्यापार में व्यवस्था अच्छी रहेगी और कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। नौकरी में नया प्रोजेक्ट शुरू होगा। परिवार में किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप नकारात्मक माहौल ला सकता है, इसलिए सावधान रहें। मन उदास हो सकता है, ऐसे में शुभचिंतकों से बात करें। भाग्यशाली रंग नीला और अंक 5 है।

कन्या – दिन को सकारात्मक बनाने के लिए अपने मनपसंद कामों में समय बिताएं और अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिलता रहेगा। परंतु कभी-कभी आपके संकीर्ण विचार परिवार को परेशान कर सकते हैं, इसलिए व्यवहार में सुधार लाएं। व्यवसायिक फैसलों में जल्दबाजी न करें और पार्टनरशिप में पुराने मुद्दों को तूल न दें। नौकरी में काम का दबाव रहेगा।किसी की बात दिल को लग सकती है, लेकिन उस पर ज्यादा ध्यान न दें। कामकाज में एकाग्रता बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। घर में किसी से हल्की कहासुनी हो सकती है। खाने-पीने में थोड़ी सावधानी रखें। पति-पत्नी में मनमुटाव हो सकता है लेकिन बातचीत से हल निकलेगा। भाग्यशाली रंग गुलाबी और अंक 7 है।

तुला – सामाजिक और धार्मिक कार्यों में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी और आज लोकप्रियता बढ़ेगी। राजनीतिक लोगों से मुलाकात फायदेमंद होगी। विरोधियों की गतिविधियों से सतर्क रहें और रुपयों-पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। व्यवसायिक कार्यप्रणाली से व्यापार में गति आएगी और कोई ऑफिस यात्रा लाभ देगी। संतान की समस्या को लेकर तनाव रह सकता है लेकिन शांत रहकर समाधान मिलेगा। ब्लड प्रेशर पर ध्यान दें। भाग्यशाली रंग हरा और अंक 3 है।

वृश्चिक – बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। वादे पूरे करें ताकि सम्मान बना रहे। शब्दों का प्रयोग संभलकर करें, वरना विवाद हो सकता है। प्रॉपर्टी या कमीशन से जुड़े काम में धोखा संभव है, इसलिए सावधानी जरूरी है। घर का माहौल सुखद रहेगा और प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी। प्रदूषण और भीड़ से बचें, परिवार के किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ सकती है। भाग्यशाली रंग केसरिया और अंक 8 है।

धनु – कार्यप्रणाली और दिनचर्या में बदलाव फायदेमंद होगा। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में आपका रुतबा बढ़ेगा। अफवाहों से बचें और परिणाम न मिलने पर धैर्य रखें। व्यापार में रुका हुआ धन वापस मिलेगा और महत्वपूर्ण फैसले लाभ देंगे। घर का वातावरण सुखद रहेगा, लेकिन प्रेम संबंधों में समय न गंवाकर करियर पर ध्यान दें। मौसम के कारण इंफेक्शन की आशंका है। भाग्यशाली रंग जामुनी और अंक 8 है।

मकर – परिवार से जुड़ी समस्या का समाधान होगा और आप अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे। सामाजिक गतिविधियों में भी योगदान देंगे। भावनाओं में आकर कोई निर्णय न लें वरना लोग फायदा उठा सकते हैं। संतान से जुड़ी कोई नकारात्मक खबर मिल सकती है। प्रॉपर्टी या कमीशन संबंधी कार्यों में अच्छी डील होगी। अन्य व्यवसाय में धोखाधड़ी की संभावना है, इसलिए सावधानी रखें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। भाग्यशाली रंग हरा और अंक 8 है।

कुंभ – आज जिम्मेदारियां बढ़ेंगी लेकिन आप उन्हें आसानी से निभा लेंगे। सामाजिक कार्यों में पहचान बढ़ेगी। परिवार में मेहमानों के आने से व्यस्तता रहेगी। भाई-बहनों में मतभेद और गुस्से से दूरी बनाकर रखें। व्यवसाय में नया काम शुरू करने का समय ठीक नहीं है। अपनी योजनाओं को गुप्त रखें। घर-परिवार के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी। त्वचा या एलर्जी संबंधी समस्या से सावधान रहें। भाग्यशाली रंग नीला और अंक 9 है।

मीन – धार्मिक या सामाजिक कार्यों में समय देने से मानसिक शांति और सम्मान मिलेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे और रुका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। लेकिन जल्दबाजी नुकसान करा सकती है। बच्चों पर नजर रखें। अपनी योग्यता से नई उपलब्धियां मिलेंगी लेकिन ऑफिस यात्रा से बचें। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए सहायक होगी। मौसम की वजह से एलर्जी की दिक्कत रह सकती है। भाग्यशाली रंग सफेद और अंक 5 है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button