Breaking Newsउत्तराखंडशिक्षा
Trending

देहरादून में 18 जुलाई को बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र

बारिश के अलर्ट पर डीएम का आदेश

मौसम विभाग की चेतावनी के बीच छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया फैसला

देहरादून। मौसम विभाग द्वारा जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने एहतियातन शनिवार, 18 जुलाई को देहरादून जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है। आदेश के अनुसार कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, अशासकीय एवं निजी विद्यालय बंद रहेंगे।

जिलाधिकारी ने कहा कि अगले 24 घंटे के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा, आकाशीय बिजली और तेज बारिश की संभावना जताई गई है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है।

मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों और संवेदनशील क्षेत्रों के आसपास न जाएं तथा प्रशासन और मौसम विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button