Breaking Newsउत्तराखंडशिक्षा
Trending

उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में गूंजे ‘फूल देई, छम्मा देई’ के गीत, छात्रों ने पुष्प भेंट कर मांगी समृद्धि

देहरादून। उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति का प्रतीक फूलदेई लोकपर्व सोमवार को उत्तरांचल यूनिवर्सिटी परिसर में पूरे उत्साह और परंपरागत अंदाज में मनाया गया। “फूल देई, छम्मा देई, दैणी द्वार, भर भकार” के पारंपरिक गीतों के साथ छात्र-छात्राओं ने वसंत ऋतु का स्वागत किया और विश्वविद्यालय परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए वरिष्ठजनों को तिलक लगाकर पुष्प भेंट किए।

चैत्र मास की संक्रांति पर मनाए जाने वाले इस पर्व में बच्चे घर-घर जाकर दहलीज पर फूल चढ़ाते हैं और खुशहाली की कामना करते हैं। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उत्तरांचल यूनिवर्सिटी की लिटरेरी कमेटी के छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय की उपाध्यक्षा सुश्री अंकिता जोशी को तिलक लगाकर पुष्प भेंट किए और संस्थान की उन्नति की कामना की।

इस अवसर पर साहित्य सभा के अध्यक्ष प्रोफेसर अनिल कुमार दीक्षित और उपाध्यक्षा डॉ. पिंकी चुग को भी पुष्प भेंट कर शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. अनुज राणा को तिलक लगाकर विद्यार्थियों ने समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की।

कार्यक्रम में साहित्य सभा से जुड़े छात्र-छात्राओं राहुल रावत, आदर्श कुमार तिवारी, अपूर्वा पुंडी, भूमिका रौथा, प्रकृति नेगी, रजत चौहान, आशुतोष नौटियाल, हर्षित भटनागर, नम्रता खरे, प्रेमांजन तिवारी और फाल्गुनी देओपा ने पारंपरिक ढंग से फूल अर्पित कर वसंत ऋतु का स्वागत किया। पूरे परिसर में लोकगीतों और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिली।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button