Breaking Newsअपराधउत्तराखंड
Trending

कार में मिला अधिवक्ता का खून से सना शव

हाथ में पिस्टल, बोनट पर सुसाइड नोट

नैनीताल कलेक्ट्रेट परिसर में सनसनी: सुसाइड नोट ने बढ़ाई रहस्य की परतें

नैनीताल के कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार दोपहर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब पार्किंग में खड़ी एक कार के अंदर अधिवक्ता का खून से सना शव मिला। घटना से न्यायालय परिसर में काम कर रहे अधिवक्ताओं और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

सोमवार को कलेक्ट्रेट और जिला न्यायालय परिसर में रोजमर्रा की तरह कामकाज चल रहा था। इसी दौरान करीब साढ़े 11 बजे पार्किंग क्षेत्र से गुजर रहे कुछ अधिवक्ताओं की नजर एक कार पर पड़ी, जिसके अंदर एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में दिखाई दिया। पास जाकर देखने पर पता चला कि कार में लॉन्ग व्यू कंपाउंड निवासी अधिवक्ता पूरन सिंह भाकुनी खून से लथपथ पड़े हैं।

घटना की सूचना मिलते ही परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौके पर जुट गए। बताया जा रहा है कि मृतक के हाथ में पिस्टल थी, जिससे प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के दौरान वाहन के बोनट से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नोट में किसी बीमारी से परेशान होने का जिक्र किया गया है।सूत्रों के मुताबिक सुसाइड नोट में अधिवक्ता ने अपनी गंभीर बीमारी से परेशान होकर यह कदम उठाने की बात कही है। उन्होंने अपने पत्र में कुमाऊं आयुक्त, जिलाधिकारी और एसएसपी से पत्नी का ख्याल रखने की अपील भी की है। ताकि वह कोई गलत कदम न उठाएं। हालांकि पुलिस ने अभी तक सुसाइड नोट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।

अधिवक्ता ने कुछ दिन पहले अपना करोड़ का मकान 35 लख रुपए में बेच दिया था। फिलहाल वह अपनी पत्नी के साथ ₹15000 महीने किराए के मकान में रह रहे थे।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। वहीं, मिलनसार स्वभाव के अधिवक्ता द्वारा इस तरह का कदम उठाए जाने से उनके परिचित और साथी गहरे सदमे में हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button