Daily horoscopeदेशधर्म
Trending

मिथुन राशि वाले आज ना करें कोई नया निवेश, मकर और वृश्चिक राशि रहे विवादों से दूर

 आज 22 दिसम्बर का पंचांग और राशिफल

विक्रम संवत: 2082 (कालयुक्त)

शक संवत: 1947 (विश्वावसु)

मास (पूर्णिमांत): पौष

मास (अमांत): पौष

🔸 तिथि

शुक्ल पक्ष द्वितीया: 21 दिसंबर, सुबह 09:11 बजे से

22 दिसंबर, सुबह 10:52 बजे तक

शुक्ल पक्ष तृतीया: 22 दिसंबर, सुबह 10:52 बजे से

23 दिसंबर, दोपहर 12:13 बजे तक

🔸 नक्षत्र

उत्तराषाढ़ा: 22 दिसंबर, सुबह 03:36 बजे से

23 दिसंबर, सुबह 05:32 बजे तक

श्रवण: 23 दिसंबर, सुबह 05:32 बजे से

24 दिसंबर, सुबह 07:07 बजे तक

🔸 योग

ध्रुव योग: 21 दिसंबर, शाम 04:35 बजे से

22 दिसंबर, शाम 04:40 बजे तक

व्याघात योग:

22 दिसंबर, शाम 04:40 बजे से

23 दिसंबर, शाम 04:30 बजे तक

🌞 सूर्य और 🌙 चंद्रमा का समय

सूर्योदय: सुबह 07:08 बजे

सूर्यास्त: शाम 05:42 बजे

चंद्रोदय: सुबह 08:54 बजे

चंद्रास्त: शाम 07:46 बजे

अशुभ काल

राहुकाल: सुबह 08:27 से 09:46 बजे तक

यम गण्ड: सुबह 11:06 से 12:25 बजे तक

कुलिक काल: दोपहर 01:44 से 03:03 बजे तक

शुभ काल

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:04 से 12:46 बजे तक

अमृत काल: रात 10:37 से 12:20 बजे तक

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 05:32 से 06:20 बजे तक

🌸 शुभ योग

सर्वार्थसिद्धि योग: 22 दिसंबर, सुबह 03:36 से 07:08 बजे तक

त्रिपुष्कर योग: 22 दिसंबर, सुबह 03:36 से 07:08 बजे तक

आज का राशिफल 

आज 22 दिसंबर दिन सोमवार है और आज चंद्रमा का गोचर दिन रात मकर राशि में उत्तराषाढा नक्षत्र से होगा। और इस गोचर में आज चंद्रमा से द्वादश भाव बुध शुक्र के होने से अनफा योग बन रहा है। जबकि आज सूर्य से दूसरे भाव में चंद्रमा के होने से सम योग भी बना हुआ है। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, आइए जानते हें विस्तार पूर्वक आज का राशिफल।

मेष (Aries):

आज आय के स्रोत मजबूत होंगे और संपर्कों के माध्यम से लाभ मिलने के योग हैं। संचार माध्यमों से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा, जिससे मनोबल बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में अनुशासन बनाए रखना जरूरी है, क्योंकि मानसिक अस्थिरता के कारण लापरवाही हो सकती है। व्यापार में अपेक्षा से अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

लकी नंबर: 3 | लकी कलर: केसरी

वृष (Taurus):

आज कार्यों को केवल भाग्य के भरोसे न छोड़ें, स्वयं प्रयास करना आवश्यक होगा। भूमि और भवन से जुड़े कारोबार में लाभ के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों को उन्नति मिल सकती है और लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार के साथ यात्रा की योजना बन सकती है।

लकी नंबर: 8 | लकी कलर: मैरून

मिथुन (Gemini):

आज निवेश से बचना और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। सामाजिक कार्यों से विशेष लाभ नहीं मिलेगा। व्यापार सामान्य रहेगा और यात्रा के योग बन सकते हैं। नया निवेश फिलहाल टालना ही बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें, खासकर सर्दी-जुकाम से परेशानी हो सकती है। संध्या के बाद लाभ के संकेत मिलेंगे।

लकी नंबर: 7 | लकी कलर: केसरी

कर्क (Cancer):

आज साझेदारी से लाभ मिलने के योग हैं। जीवनसाथी के माध्यम से धन लाभ संभव है। साझेदारी से जुड़े पुराने विवाद समाप्त हो सकते हैं। व्यापार में उन्नति होगी और निवेश से भी लाभ मिलेगा। ट्रेडिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। विवेक से लिए गए निर्णय सफल रहेंगे।

लकी नंबर: 9 | लकी कलर: सलेटी

सिंह (Leo):

आज प्रेम और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने के संकेत हैं। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और प्रस्ताव रखने के लिए समय अनुकूल है। व्यापार में उन्नति होगी। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहद शुभ रहेगा। संतान से शुभ समाचार मिल सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें और मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

लकी नंबर: 5 | लकी कलर: पीला

कन्या (Virgo):

आज मान-सम्मान में वृद्धि होगी और समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रुके हुए कार्य पूरे होने से संतोष मिलेगा। व्यापार और नौकरी दोनों में उन्नति के योग हैं। सरकारी कामकाज पूरे हो सकते हैं। शत्रुओं पर विजय मिलेगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

लकी नंबर: 6 | लकी कलर: सफेद

तुला (Libra):

आज भावनाओं पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा। मानसिक अस्थिरता बनी रह सकती है। कला और संगीत से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन में तनाव संभव है, हालांकि शाम के बाद स्थितियां सुधरेंगी। किसी भी प्रकार का निर्णय जल्दबाजी में न लें।

लकी नंबर: 2 | लकी कलर: आसमानी

वृश्चिक (Scorpio):

आज आपकी वाणी से काम बनेंगे और रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। विवादों से दूरी बनाकर रखें। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा और उधारी से नुकसान हो सकता है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में राहत मिलने की संभावना है।

लकी नंबर: 7 | लकी कलर: गुलाबी

धनु (Sagittarius):

आज सत्कर्मों से भाग्य में वृद्धि होगी। बुजुर्गों की सलाह लाभदायक साबित होगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे लेकिन सफल नहीं हो पाएंगे। सरकारी बाधाएं दूर होंगी। आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। संध्या के बाद पारिवारिक चिंता संभव है।

लकी नंबर: 5 | लकी कलर: पीला

मकर (Capricorn):

आज विवाद से बचते हुए काम पर फोकस रखना जरूरी है। मन उत्साहित रहेगा और ऐश्वर्य में वृद्धि होगी। प्रेम जीवन को लेकर कुछ चिंता रह सकती है। कार्यस्थल पर अधिकारियों से टकराव से बचें। बेवजह की बहस से दूरी बनाए रखें।

लकी नंबर: 3 | लकी कलर: बैंगनी

कुंभ (Aquarius):

आज नौकरी और यात्रा के शुभ योग बन रहे हैं। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। व्यापार और यात्रा दोनों अनुकूल रहेंगे। कीमती वस्तुओं की सुरक्षा करें। बाहरी लोगों से विवाद से बचें और परिवार को समय दें।

लकी नंबर: 1 | लकी कलर: हरा

मीन (Pisces):

आज धैर्य से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। कार्यक्षेत्र में अनुभव की कमी से कुछ परेशानी हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। छोटे मुद्दों को नजरअंदाज करना बेहतर रहेगा।

लकी नंबर: 7 | लकी कलर: बैंगनी

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button