Daily horoscopeदेशधर्म
Trending

मेष, वृश्चिक और कर्क राशि वाले आज निवेश से बचें, तुला, धनु और मकर के लिए अनुकूल है समय

आज 5 जनवरी 2026, सोमवार का पंचांग और राशिफल 

तिथि: कृष्ण पक्ष द्वितीया — सुबह 09:59:08 बजे तक

पक्ष: कृष्ण

वार: सोमवार

नक्षत्र: पुष्य — दोपहर 13:25:49 बजे तक

योग: विश्कुम्भ — रात्रि 22:46:51 बजे तक

करण:

गर — सुबह 09:59:08 बजे तक

वणिज — रात्रि 20:56:20 बजे तक

🌞 सूर्य व 🌙 चंद्र गणना

सूर्योदय: 07:14:47

सूर्यास्त: 17:38:09

चन्द्रोदय: 19:48:59

चन्द्रास्त: 08:54:00

चन्द्र राशि: कर्क

ऋतु: शिशिर

संवत एवं मास

विक्रम संवत: 2082

शक संवत: 1947 (विश्वावसु)

काली संवत: 5126

मास (पूर्णिमांत): माघ

मास (अमांत): पौष

प्रविष्टे/गत्ते: 21

दिन काल: 10 घंटे 23 मिनट 21 सेकंड

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)

दुष्ट मुहूर्त:

12:47:15 से 13:28:48

14:51:55 से 15:33:28

कुलिक: 14:51:55 से 15:33:28

कंटक: 09:19:28 से 10:01:01

राहु काल: 08:32:43 से 09:50:38

आज का राशिफल 

कन्या राशि वालों की प्रॉपर्टी से जुड़ा मसला पूरा हो सकता है और रुकी हुई इनकम दोबारा शुरू होने के योग हैं। तुला राशि वालों का कोई शुभ काम होने के योग हैं। वृश्चिक राशि वाले आज धन संबंधी मामलों में सावधान रहें। धनु राशि वालों की समस्याएं सुलझेंगी। मकर राशि वालों की तरक्की के योग बनेंगे। मीन राशि के लोगों को बिजनेस में नए मौके मिलेंगे। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।

मेष (Aries):

किसी से कहासुनी न हो, इस बात का विशेष ध्यान रखें। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से जुड़े काम बहुत सावधानी से करें, नुकसान की आशंका बनी हुई है। अगर विदेश से जुड़ी कोई योजना बन रही है, तो उस पर दोबारा सोचने की जरूरत है। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता बनी रहेगी। एकाग्रता की प्रवृत्ति विकसित होगी। कामकाज की व्यस्तता के कारण सुख-आराम प्रभावित हो सकता है। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। श्रेष्ठजनों की सहानुभूति प्राप्त होगी। भाई-बहनों के साथ प्रेम और सहयोग बढ़ेगा।

वृष (Taurus):

अपने हितैषी समझे जाने वाले लोग पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। कारोबारी यात्रा फिलहाल टालना हितकर रहेगा। किसी खास मित्र के साथ पुराने गिले-शिकवे दूर होंगे और रिश्तों में नजदीकियां आएंगी। किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर असमंजस हो, तो वरिष्ठ लोगों से सलाह-मशवरा जरूर करें परिवारजनों के सहयोग और समन्वय से कार्य सरलता से बनेंगे। समय कुछ नकारात्मक परिणाम देने वाला हो सकता है, सावधानी रखें।

मिथुन (Gemini):

परिश्रम और प्रयास से कार्यों को बनाने की कोशिश लाभकारी रहेगी। प्रपंच में न पड़कर अपने काम पर ध्यान दें। पूर्व में किया गया परिश्रम आज लाभ देगा। आय-व्यय की स्थिति संतुलित रहेगी। आर्थिक लाभ के लिए किए गए प्रयासों का तत्काल प्रतिफल मिलेगा। एकाकी प्रवृत्ति त्यागें।

कर्क (Cancer):

स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। व्यापार और व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। कार्यों में सुविधा मिलने से प्रगति होगी। यात्रा का दूरगामी सकारात्मक परिणाम प्राप्त होगा। वित्तीय कामों में हिसाब-किताब करते समय सतर्क रहें, किसी गलतफहमी की स्थिति बन सकती है। आज निवेश न करें तो बेहतर है। किसी दस्तावेज या पेपर पर हस्ताक्षर करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। कामकाज में आ रही बाधाओं को दूर करने में सफल रहेंगे।

सिंह (Leo):

लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्धि की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष मिलेगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्यों के लिए भागदौड़ रहेगी। किसी नए माहौल में अपना कॉन्फिडेंस गिरने न दें और संतुलित बने रहें। निवेश करने का विचार हो तो फिलहाल टाल दें, नुकसान हो सकता है। भाइयों के साथ संपत्ति या बंटवारे का विवाद किसी की मध्यस्थता से सुलझाएं।  मनोरथ सिद्धि के योग हैं। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।

कन्या (Virgo):

स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी में सहयोगियों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई काम बन सकता है। युवाओं की प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम उनके पक्ष में आएगा, बस उन्हें पहले से ज्यादा मेहनत करनी होगी। आय का कोई रुका हुआ साधन फिर से शुरू हो सकता है। पारिवारिक परेशानियां कुछ बढ़ सकती हैं। प्रतिकूल गोचर के कारण मानसिक क्षोभ बना रह सकता है।दांपत्य जीवन में तालमेल बेहतर रखने के लिए समय के अनुसार अपने व्यवहार में भी जरूरी बदलाव करें।

तुला (Libra):

आज कोई शुभ काम हो सकता है, जिसका असर लंबे समय तक रहेगा। सामाजिक स्तर पर आपकी पहचान बढ़ेगी। प्रसन्नता के साथ सभी आवश्यक कार्य बनते नजर आएंगे। मनोरथ सिद्धि के योग हैं। सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सामाजिक और मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। आमोद-प्रमोद के साथ व्यावसायिक प्रगति भी होगी।

वृश्चिक (Scorpio):

स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। व्यापार में स्थिति कुछ नरम रह सकती है। शत्रु भय, चिंता, संतान संबंधी कष्ट और अपव्यय के योग बन सकते हैं। आज व्यवसाय में काफी व्यस्तता रहेगी। लेकिन किसी नए काम से जुड़ा कोई भी फैसला न लें, एक गलत निर्णय लाभ को नुकसान में बदल सकता है। शेयर जैसे कामों में भी पैसा न लगाएं। संतोष रखने से सफलता मिलेगी।  नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी।

धनु (Sagittarius):

शैक्षणिक क्षेत्र में कुछ उदासीनता रह सकती है। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक सिद्ध होगा। समय अनुकूल है। बस कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेते समय भावनाओं पर नियंत्रण रखें। आपकी समझदारी से चल रही समस्याओं का समाधान मिलेगा। व्यापार और नौकरी में स्थिति अच्छी बनी रहेगी। पूर्व परिश्रम का लाभ आज मिलेगा। कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी। शुभ कार्यों से लाभ प्राप्त होगा।

मकर (Capricorn):

किसी मित्र से मिलकर मन खुश रहेगा। खासकर महिलाओं के लिए समय बहुत अच्छा है। हर स्थिति का सामना करने की हिम्मत और साहस रहेगा। लेन-देन में आ रही बाधाओं को दूर करने के प्रयास सफल होंगे। धार्मिक कार्यों में समय और धन व्यय होगा। कारोबारी कार्यों में कुछ रुकावट बनी रह सकती है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार प्राप्त होंगे।

कुंभ (Aquarius):

माता पक्ष से विशेष लाभ प्राप्त होगा। अपनी गतिविधियों पर पुनर्विचार करने की आवश्यकता है।अपरिचित लोगों से ज्यादा मेलजोल न रखें। दूसरों की बातों में आकर अपनी योजनाओं में बदलाव करना नुकसानदायक हो सकता है। कर्ज लेने से बचें। कोई अशुभ सूचना मिलने से मन परेशान रह सकता है। वैचारिक द्वंद्व और असंतोष बना रह सकता है। किसी महत्वपूर्ण सूचना से निर्णायक स्थिति बनेगी। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी।

मीन (Pisces):

प्रियजनों से मिलने का अवसर प्राप्त होगा। पिछले कुछ समय से अटके काम पूरे होंगे और आप आराम व कला से जुड़े कामों में समय बिताएंगे। अपनी छिपी प्रतिभा को उभारें। इससे किसी भी खास निर्णय को लेने में आसानी होगी। कामकाज की व्यस्तता के कारण सुख-आराम प्रभावित हो सकता है। धर्म-कर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। श्रेष्ठजनों की सहानुभूति मिलेगी। सभा-गोष्ठियों में मान-सम्मान बढ़ेगा। माता पक्ष से विशेष लाभ होगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button