सिंह, तुला और वृश्चिक राशि बिना विचार किए न बढ़ाए आगे कदम
अप्रत्याशित खर्च और जिद्दी स्वभाव से बिगड़ सकते हैं काम

कुंभ राशि के जातक आज न दें किसीको उधार , वापस नहीं मिलेगी रकम
11 अक्टूबर 2025 का पंचांग और राशिफल
कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। इस तिथि पर चंद्रमा वृषभ राशि में मौजूद होंगे। इस राशि के स्वामी शुक्रदेव होते हैं। सुबह साढ़े नौ बजे से पौने ग्यारह बजे तक राहुकाल रहेगा। इस समय कोई भी शुभ काम न करें।
विक्रम संवत: 2080
मास: कार्तिक
पक्ष: कृष्ण पक्ष
तिथि: पंचमी
दिन: शनिवार
योग: व्यतिपात
नक्षत्र: रोहिणी
करण: कौलव
चंद्र राशि: वृषभ
सूर्य राशि: कन्या
सूर्योदय: 06:34 बजे
सूर्यास्त: 18:18 बजे
चंद्रोदय: 21:10 बजे
चंद्रास्त: 11:00 बजे
राहुकाल: 09:30 – 10:58
यमगंड: 13:54 – 15:22
आज का राशिफल
आज के दिन चंद्रमा वृषभ उपरांत मिथुन राशि में गोचर करेंगे। इस गोचर के दौरान चंद्रमा वृषभ उपरांत मिथुन राशि से संचार करेंगे। जबकि आज कन्या और तुला राशि में द्विग्रह योग का संयोग बना है। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा। जानें आज का राशिफल।
♈ मेष (Aries)
आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। सामाजिक क्षेत्र, नौकरी या व्यापार में आपके प्रयास सफल होंगे। मित्रों और रिश्तेदारों के साथ किसी रमणीय स्थल पर जाने का प्लान बन सकता है। मानसिक तनाव कम रहेगा। किसी मांगलिक कार्यक्रम में उपस्थिति संभव है। स्त्री मित्रों, h और संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। ध्यान रखें, चोट लगने से कष्ट हो सकता है। आर्थिक मामलों में दिन अनुकूल रहेगा। शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: लाल | उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और गुड़-चना का भोग लगाएँ।
♉ वृषभ (Taurus)
आज रुके हुए कार्य पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता और प्रसिद्धि मिलेगी। घर में आनंद और शांति का वातावरण रहेगा। रिश्तेदारों से अच्छे संबंध बनेंगे। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। व्यापार में आपकी रणनीति कारगर साबित होगी। आर्थिक लाभ थोड़ा कम रहेगा, पर स्थिरता बनी रहेगी। ऑफिस में विवाद की संभावना है, संयम रखें। शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: सफेद | उपाय: देवी लक्ष्मी को सफेद पुष्प अर्पित करें और शंख ध्वनि करें। साथ ही आपको आज पीपल को जल अर्घ्य देना चाहिए।
♊ मिथुन (Gemini)
आध्यात्मिकता की ओर झुकाव रहेगा। ध्यान और साधना से मानसिक शांति मिलेगी। किसी रहस्य या गूढ़ ज्ञान में रुचि बढ़ेगी। अहं की भावना से बचें और वाणी पर संयम रखें। परिवार में यदि कोई विवाद चल रहा था तो वह आज सुलझता नजर आ रहा है। अचानक धन लाभ के योग हैं। नया कार्य आरंभ करने के लिए दिन उपयुक्त नहीं है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: हरा | उपाय: तुलसी को जल अर्पित करें और माता सरस्वती की आराधना करें। श्रीशनि स्तोत्र का पाठ करना लाभदायक रहेगा।
♋ कर्क (Cancer)
सुबह का समय कुछ कठिन रह सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। अधिक प्रयासों के बावजूद कार्य में विलंब होगा। दोपहर के बाद स्थिति में सुधार आएगा और धनलाभ संभव है। खर्च बढ़ेगा, जिससे बजट प्रभावित हो सकता है। शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: दूधिया सफेद | उपाय: भगवान शिव को दूध अर्पित करें और “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें। आज किसी जरूरतमंद को अन्न वस्त्र का दान दें।
♌ सिंह (Leo)
बिना सोचे कोई कदम न उठाएं। आपको आज अपने खर्च पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। कुछ अप्रत्याशित खर्च आपको परेशान करेंगे। परिवार की कुछ जरूरतों के लिए आज आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है। व्यापार करने वाले जातकों को आज लेनदेन में सतर्क रहना होगा। किसी की बातो में आकर कोई भी आर्थिक फैसला लेने से आपको बचना होगा।सफलता अवश्य मिलेगी, लेकिन धैर्य रखें। प्रतिस्पर्धी परास्त होंगे। आर्थिक लाभ और मान-सम्मान का योग है। परिवार से सहयोग कम मिलेगा। स्वास्थ्य में जोखिम से बचें। शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: सुनहरा | उपाय: सूर्यदेव को जल चढ़ाएं और तांबे का छल्ला धारण करें।
♍ कन्या (Virgo)
दिन की शुरुआत चिंता और थकान से होगी। सिरदर्द या बदन दर्द रह सकता है। शाम को किसी विवाद के कारण परिवार जीवन में उलझन और तनाव रह सकता है। नए कार्यों के लिए दिन अच्छा है, पर खर्च बढ़ सकता है। किसी के बहकावे में न आएं और संयम से काम लें। घर में हल्का तनाव रह सकता है। शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: नीला | उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें और “ॐ गं गणपतये नमः” जप करें।
♎ तुला (Libra)
आज कुछ नया करने का विचार आएगा, पर शुरुआत में निराशा संभव है। माता-पिता से मतभेद या स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। दस्तावेज़ों में सावधानी बरतें। घर के महत्वपूर्ण कार्य रुके हुए थे, आज उन्हें पूरा करने का समय मिलेगा। यदि संपत्ति से संबंधित कोई विवाद चल रहा है, तो वह सुलझ सकता है। पानी और ऊंचाई वाले स्थानों से दूर रहें। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: गुलाबी | उपाय: माँ दुर्गा की आरती करें और मिश्री का भोग लगाएँ।
♏ वृश्चिक ( )
जिद्दी स्वभाव और अनियंत्रित वाणी से संबंध बिगड़ सकते हैं। भ्रम की स्थिति कार्य को प्रभावित करेगी। धैर्य रखें और निर्णय बाद में लें। आज के दिन शांति और संयम बनाए रखना जरूरी है। शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: गहरा लाल | उपाय: मंगल ग्रह को प्रसन्न करने के लिए मसूर की दाल का दान करें। आपको आज दुर्गा चालीसा का पाठ भी करना चाहिए।
♐ धनु (Sagittarius)
धनु राशि के जातको के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज किसी सगे संबंधी से मिलना हो सकता है। किसी सगे संबंधी की आपको आज मदद भी करनी होगी। नौकरी व व्यवसाय में सफलता, पदोन्नति और धनलाभ संभव है। बुजुर्गों के आशीर्वाद से मानसिक शांति मिलेगी। शाम को थकान रहेगी। भावनाओं में बहकर राज़ साझा न करें। शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: पीला | उपाय: भगवान विष्णु को हल्दी मिले जल से स्नान कराएं और पीले वस्त्र पहनें। शनिदेव के दर्शन करें और तेल चढ़ाएं।
♑ मकर (Capricorn)
परिवार और वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। किसी छोटे प्रवास या यात्रा का योग है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। धनलाभ और सम्मान प्राप्त होगा। प्रियजनों से शुभ समाचार मिल सकता है। आपके घर पर आज किसी सगे संबंधी का आगमन हो सकता है। शुभ अंक: 10 | शुभ रंग: स्लेटी | उपाय: शनिदेव को तिल का तेल अर्पित करें और शनि चालीसा पढ़ें। साथ ही काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।
♒ कुंभ (Aquarius)
दिन की शुरुआत उत्साह और प्रसन्नता से होगी। परिजनों-मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।आपको आज आर्थिक मामलों में बहुत ही संभलकर चलना होगा। आपको आज उधार लेनदेन से बचना होगा। दिया गया धन वापस मिलना कठिन होगा। मेहनत के बाद आर्थिक लाभ मिलेगा। किसी कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा। शुभ अंक: 11 | शुभ रंग: आसमानी नीला | उपाय: हनुमान मंदिर में लाल फूल चढ़ाएं और बजरंग बाण का पाठ करें। गणपतिजी को 11 दूर्वा चढ़ाएं।
♓ मीन (Pisces)
नकारात्मक विचारों से दूर रहें। मानसिक तनाव और स्वास्थ्य समस्या संभव है। कार्यस्थल पर अधिकारियों के साथ तालमेल रखें। दांपत्य जीवन में आपसी सामंजस्य रहेगा लेकिन किसी बात को लेकर मानसिक तनाव भी हो सकता है। जीवनसाथी का विश्वास जीतना जरूरी होगा। परिवार में कुछ ऐसे खर्चे सामने आएंगे जो आपको अपनी मर्जी के खिलाफ भी करने पड़ेंगे। संतान की चिंता बढ़ेगी। आज महत्वपूर्ण निर्णय न लें। शुभ अंक: 12 | शुभ रंग: समुद्री हरा | उपाय: भगवान विष्णु के मंदिर जाएं और चावल का दान करें।गायों को गुड़ रोटी खिलाएं।



