धर्म

सुधरेगी मिथुन और सिंह की आर्थिकी, तुला राशि वाले संभलकर लें फैसले

21 सितंबर का पंचांग और राशिफल

21 सितंबर 2025 को अश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। इस तिथि को सर्वपितृ अमावस्या के नाम जाना जाता है जिसमें पितरों को तर्पण देते हुए विदाई दी जाती है। इस दिन साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भी लगेगा। भारत में दिखाई नहीं देने के कारण इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। इस तिथि पर पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र और शुभा योग का संयोग बन रहा है। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो रविवार को अभिजीत मुहूर्त 11:46 − 12:34 मिनट तक रहेगा। राहुकाल सुबह 09:12-10:43 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा सिंह राशि में संचरण करेंगे।

सूर्योदय : 06:09 प्रात:

सूर्यास्त :  06:19 सायं

चंद्रमा : सिंह 03:57 पी एम तक, कन्या

तिथि :  अमावस्या- 01:23 ए एम, सितम्बर 22 तक, प्रतिपदा

नक्षत्र : पूर्वाफाल्गुनी – 09:32 ए एम तक, उत्तराफाल्गुनी

पक्ष: कृष्ण पक्ष आश्विन

योग :  शुभ – 07:53 पी एम तक, शुक्ल

वार :  रविवार

राहुकाल : 04:48 अपराह्न से 06:19 अपराह्न

शक संवत : 1947 विश्वावसु

विक्रम संवत : 2082 कालयुक्त

21 सितंबर का राशिफल

21 सितंबर, रविवार को मेष राशि वालों को काम में सफलता मिलेगी। वृष राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। मिथुन और सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर होने का योग है। कन्या राशि वालों को नए एग्रीमेंट मिलेंगे। तुला राशि के लिए सही समय पर सही निर्णय लेना महत्वपूर्ण होगा। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।

मेष – आज कामकाज में सफलता मिलेगी, नई जानकारियां प्राप्त होंगी और अच्छे लोगों से मेलजोल से ऊर्जा बढ़ेगी। विपरीत परिस्थितियों में भी समस्या का समाधान निकाल पाएंगे। खेल से जुड़े विद्यार्थियों को अवसर मिलेंगे। घर के बुजुर्गों की सेवा में कमी न आए और अहंकार से बचें। व्यवसाय में मनमुताबिक गतिविधियां होंगी, नौकरीपेशा लोग लापरवाही न करें। वैवाहिक जीवन में घरेलू समस्या से तनाव हो सकता है, जिसे शांति से हल करें। स्वास्थ्य में व्यवस्थित दिनचर्या लाभकारी रहेगी। शुभ रंग क्रीम और अंक 2 है।

वृष – आत्मविश्वास बढ़ेगा और दिनचर्या योजना अनुसार रहेगी। घर-परिवार और व्यवसाय में तालमेल बना रहेगा। आध्यात्मिक कार्यों में समय देने से सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी। छोटी बातों पर तनाव न लें, ससुराल पक्ष से गलतफहमी हो सकती है। फाइनेंस से जुड़े मामलों में सावधानी रखें। पति-पत्नी आपसी तालमेल से अच्छा फैसला लेंगे और प्रेमी के साथ लॉन्ग ड्राइव का अवसर मिलेगा। तनाव दूर करने के लिए ध्यान और मेडिटेशन लाभकारी रहेगा। शुभ रंग क्रीम और अंक 3 है।

मिथुन – आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आलस छोड़कर एकाग्रता से काम करने का समय है। नकारात्मक लोगों से दूरी बनाए रखें और किए गए वादे पूरे करें। व्यवसाय में नए काम की शुरुआत के लिए समय शुभ है। साझेदारी में पारदर्शिता बनाएं। घर का माहौल सुखद रहेगा, प्रेम संबंधों में विश्वास बनाए रखें। मौसम का असर स्वास्थ्य पर हो सकता है, इसलिए सतर्क रहें। शुभ रंग ऑरेंज और अंक 8 है।

कर्क – दिन की शुरुआत शुभ समाचार से होगी और लंबी अवधि की योजना पर काम शुरू हो सकता है। काम और परिवार संभालना चुनौतीपूर्ण होगा, लेकिन सफल होंगे। किसी नजदीकी की वजह से धन हानि संभव है, दूसरों से मदद की उम्मीद न रखें। व्यवसाय में काम अधिक रहेगा, स्टाफ की मदद से गतिविधियां सही रहेंगी। नौकरीपेशा लोग लापरवाही न करें। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा और प्रेम संबंधों में संवेदनशील रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शुभ रंग आसमानी और अंक 3 है।

सिंह – कोई योजना या सपना पूरा होगा जिससे उत्साह और जोश बढ़ेगा। निवेश से जुड़ी योजनाएं बनेंगी, बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। जल्दबाजी में गलत निर्णय न लें और अनुभवी की सलाह मानें। व्यवसाय में आय बेहतर रहेगी और साझेदारी पर पुनर्विचार करें। दांपत्य जीवन में तालमेल रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। इम्यून सिस्टम मजबूत रखें। शुभ रंग गुलाबी और अंक 5 है।

कन्या – कठिन काम भी पक्के इरादे से पूरे होंगे। विदेश जाने की कोशिश करने वालों के लिए शुभ समाचार हैं। दूसरों के विवादों में न पड़ें, विद्यार्थी पढ़ाई पर ध्यान दें। कारोबारी गतिविधियों में सतर्कता जरूरी है, नए अनुबंध मिलेंगे और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोग प्रोजेक्ट में सतर्क रहें। घर का माहौल सुखद रहेगा, विवाहित लोगों को विपरीत लिंगी मित्रता से बचना होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। शुभ रंग पीला और अंक 6 है।

तुला – निवेश करने की योजना है तो तुरंत निर्णय लें। संतान की गतिविधि से घर में खुशी रहेगी। अध्यात्म और धर्म-कर्म में ध्यान रहेगा। व्यक्तिगत जीवन में जोखिम न लें, दिन के दूसरे हिस्से में नकारात्मक मनोस्थिति हो सकती है। व्यावसायिक मामलों में बदलाव आएंगे, सहज तरीके से हल निकालें। सरकारी नौकरी करने वालों को जिम्मेदारी मिल सकती है। दांपत्य संबंधों में मतभेद रह सकते हैं, पर भावनात्मक संबंध मजबूत रहेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, मौसम से एलर्जी हो सकती है। शुभ रंग नीला और अंक 9 है।

वृश्चिक – दिन सुकून भरा रहेगा। सुखद समाचार से मन खुश रहेगा। घर में सुधार या नवीनीकरण योजना हो तो वास्तु का ध्यान रखें। आय और खर्च में संतुलन रहेगा। निर्णय लेने से पहले योजनाओं पर विचार करें, भावुक स्वभाव से नुकसान हो सकता है। व्यापार में ज्यादातर समय मार्केटिंग में लगेगा, लाभ की स्थिति अभी धीमी रहेगी। दांपत्य जीवन में प्रेम और नजदीकी बढ़ेगी। युवाओं का प्रेम संबंध भावनात्मक रूप से मजबूत रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें। शुभ रंग हरा और अंक 7 है।

धनु – घर में नजदीकी संबंधियों के आगमन से माहौल खुशी भरा रहेगा। पुराने मतभेदों का समाधान होगा। लगन और हिम्मत से महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। संतान से संबंधित समस्या का हल मिलेगा। मन को शांत रखें, तनाव और गुस्सा नुकसानदेह हो सकता है। यात्रा टालें। व्यवसाय में परिवर्तन न करें, आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। पति-पत्नी के संबंध बेहतर रहेंगे। मानसिक और शारीरिक थकान महसूस हो सकती है, सकारात्मक रहें और मेडिटेशन व व्यायाम करें। शुभ रंग लाल और अंक 3 है।

मकर – सामाजिक और पारिवारिक गतिविधियों में रुतबा रहेगा। मीडिया और इंटरनेट से महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। अच्छे समय का सही उपयोग करें। दिन के दूसरे हिस्से में ग्रह-स्थिति प्रतिकूल हो सकती है। नकारात्मक परिस्थितियों में मनोबल गिरने न दें। भविष्य से जुड़ी योजना असफल हो सकती है, तनाव लेने के बजाय प्रयास दोबारा करें। व्यवसाय में जानकारी न होने से बड़ा ऑर्डर छूट सकता है। ऑफिस में अपने अधिकारों का प्रयोग करें। विवाह या प्रेम विवाह संबंधी अवसर आ सकते हैं। स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा, व्यवस्थित दिनचर्या रखें। शुभ रंग गुलाबी और अंक 7 है।

कुंभ – समय का सही प्रबंधन जरूरी है। ऑनलाइन गतिविधियों से नई तकनीक या हुनर सीखने के लिए शुभ समय है। युवाओं को सफलता से उत्साह मिलेगा। लेन-देन में विवाद संभव है, खर्च में सावधानी रखें। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेगा, समझदारी से समस्याओं को सुलझाएं। निवेश न करें। साझेदारी व्यवसाय में पारदर्शिता बनाएं। दांपत्य और प्रेम संबंधों में तालमेल बनाए रखें। मौसम के कारण थकान रह सकती है, पर्याप्त आराम लें। शुभ रंग हरा और अंक 2 है।

मीन – सही काम करने के तरीके से समाज में पहचान बनेगी और मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। रुका पैसा वापस मिल सकता है। रिश्तेदारों से मेल-जोल के मौके बनेंगे। बिना वजह अधिक लोगों से मेलजोल न रखें। गुस्सा और अनुशासन अधिक होने से समस्या हो सकती है। आध्यात्मिक या धार्मिक कार्य में समय दें। व्यवसाय में सावधानी रखें, नए अनुबंध लाभकारी होंगे। दांपत्य जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा, प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। व्यवस्थित दिनचर्या रखें, तनाव कार्य क्षमता पर असर डाल सकता है। शुभ रंग लाल और अंक 6 है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button