Breaking Newsअन्य प्रदेश

बिल्डिंग की 13वीं मंजिल से कूदे मां बेटा, दोनों की मौत

मूल रूप से उत्तराखंड के गढ़ी नेगी गांव का है परिवार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट। शनिवार सुबह ऐस सिटी सोसाइटी एक दर्दनाक हादसे से दहल उठी। बिसरख थाना क्षेत्र की ऐस सोसाइटी के एक फ्लैट में रहने वाली महिला और उसका 11 वर्षीय बेटा बिल्डिंग की 13वीं मंजिल से कूद गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान 37 वर्षीय साक्षी चावला और उनके बेटे दक्ष चावला के रूप में हुई है। यह परिवार मूल रूप से उत्तराखंड के गढ़ी नेगी गांव का रहने वाला है और फिलहाल फ्लैट नंबर E-1309 में रह रहा था।

घटना की जानकारी मिलते ही सेंट्रल नोएडा पुलिस व जिला प्रशासन मौके पर पहुँचे और जांच शुरू की। एडीसीपी शैव्या गोयल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फ्लैट से एक नोट मिला है । इसमें साक्षी ने अपने पति दर्पण चावला के नाम लिखा, ‘हम दुनिया छोड़ रहे हैं… सॉरी। हम तुम्हें अब और परेशान नहीं करना चाहते। हमारी वजह से तुम्हारी जिंदगी खराब न हो। हमारी मौत का जिम्मेदार कोई नहीं है।’

इसे हैंडराइटिंग विशेषज्ञों को भेजा गया है। पुलिस परिजनों और सोसाइटी के लोगों से पूछताछ कर हर पहलू की जांच कर रही है। परिवार के करीबी लोगों ने बताया कि दक्ष मानसिक रूप से विक्षिप्त था और लंबे समय से उसका इलाज चल रहा था। वह स्कूल नहीं जाता था और दवाइयों पर ही निर्भर था। बेटे की बीमारी और इलाज में कोई सुधार न होने से साक्षी बहुत परेशान रहती थी और लगातार मानसिक दबाव झेल रही थीं।सोसाइटी के कुछ पड़ोसियों ने बताया कि साक्षी अक्सर अपनी कठिनाइयों का ज़िक्र करती थीं। साक्षी घरेलू महिला थी और उनके पति चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button